ब्रेकिंग न्यूज़
इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम | इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने देखा यूपी पुलिस और एनएसजी का शौर्य आगन्तुकों की सेवा के लिए तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की टेंट सिटी तैयार प्रदेश के 23 जिलों में स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष पद पर होगी नियुक्ति मुख्यमंत्री ने संस्कार भारती के संस्थापकबाबा योगेन्द्र जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी कुष्ठ रोगी खोज अभियान में DM मऊ जनता किया सहयोग की अपील संस्कृत-शोभायात्रा से दिल्ली में गूंजेगा संस्कृत का स्वर विधानसभा में संवाद कार्यक्रम हुई आयोजित लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस 31 अक्टॅूबर राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाया जायेंगा मुख्यमंत्री ने देखा यूपी पुलिस और एनएसजी का शौर्य आगन्तुकों की सेवा के लिए तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की टेंट सिटी तैयार प्रदेश के 23 जिलों में स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष पद पर होगी नियुक्ति मुख्यमंत्री ने संस्कार भारती के संस्थापकबाबा योगेन्द्र जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी कुष्ठ रोगी खोज अभियान में DM मऊ जनता किया सहयोग की अपील संस्कृत-शोभायात्रा से दिल्ली में गूंजेगा संस्कृत का स्वर विधानसभा में संवाद कार्यक्रम हुई आयोजित लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस 31 अक्टॅूबर राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाया जायेंगा
उत्तर प्रदेश सरकार English

पराली प्रबंधन को लेकर कंबाइन हार्वेस्टर मालिकों के साथ मुख्य विकास अधिकारी की समीक्षा बैठक संम्पन्न

B

Bhargav Bhargav

4683 views
पराली प्रबंधन को लेकर कंबाइन हार्वेस्टर मालिकों के साथ मुख्य विकास अधिकारी की समीक्षा बैठक संम्पन्न

फसल कटाई का कार्य करने से पूर्व क्षेत्र के राजस्व/कृषि विभाग के कर्मचारियों को करें अवश्य सूचित- मुख्य विकास अधिकारी

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इन्डिया न्यूज मऊ। मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशांत नगर की अध्यक्षता में पराली के उचित प्रबंधन हेतु कंबाइन हार्वेस्टर के मालिकों के साथ बैठक कृषि भवन के सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त कंबाइन हार्वेस्टर मालिकों को फसल कटाई के समय कंबाइन हार्वेस्टर के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम का प्रयोग करने के निर्देश दिए।ऐसा नहीं करने पर कंबाइन हार्वेस्टर को सील करने की चेतावनी भी दी। उन्होंने सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के विकल्प के रूप में अन्य फसल अवशेष प्रबंधन के यंत्र जैसे स्ट्रा रीपर, स्ट्रा रेक व बैलर, रिवर्सिबल एमबी प्लावो, पैडी स्ट्रा चापर, मल्चर,रोटरी स्लेसर आदि का भी प्रयोग कंबाइन हार्वेस्टर के साथ करने को कहा, जिससे कि खेत में फसल अवशेष को काटकर मिट्टी में मिलाया जा सके या उसका बंडल बनाकर अन्य उपयोग में लाया जा सके।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त कंबाइन हार्वेस्टर के मालिकों को फसल कटाई का कार्य करने से पहले क्षेत्र के राजस्व/ कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी को सूचित करने के भी निर्देश दिए। ऐसा नहीं करने एवं निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर विधिक कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि फसल अवशेष को जलाने से रोकने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा कृषक समूह/ग्राम पंचायत समिति/गन्ना समिति को 80% अनुदान पर फसल अवशेष प्रबंधन के यंत्र उपलब्ध कराए गए हैं ताकि फसल जलाने की घटना को शून्य किया जा सके। उन्होंने बताया कि फसल अवशेष जलाने से वातावरण प्रदूषित होने के साथ-साथ मिट्टी के पोषक तत्वों की अत्यधिक क्षति होती है तथा स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।इससे सामान्य वायु की गुणवत्ता में कमी आती है,जिससे होने वाले विभिन्न रोगों एवं बीमारी से मानव स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अतः पराली प्रबंधन किया जाना आवश्यक है।
बैठक के दौरान उप निदेशक कृषि श्री एसपी श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी उमेश सिंह एवं समस्त कंबाइन हार्वेस्टर के मालिक उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!