ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रु 50 लाख तथा उससे अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न • <em>सहारा हॉस्पिटल में सीएमई आयोजित कर नेशनल वैस्कुलर दिवस मनाया गया</em> • मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने वाले अधिकारियों और ग्रामीणों को किया सम्मानित • राष्ट्रीय एकता और सेवा के संकल्प के साथ राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष ने राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई से की ऐतिहासिक चर्चा • मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस संपन्न, किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश • पिछड़ा ,दलित व अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ धोखा हो रहा है -सदर विधायक • धर्म सम्राट स्वामी श्री करपात्री जी का 117वां अविर्भाव समारोह महाकालेश्वर मंदिर लालकुआं लखनऊ में सम्पन्न • देव रेजीडेंसी में रंग, रस और राग का अनुपम संगम : होली मिलन समारोह ने रचा सौहार्द और सांस्कृतिक वैभव का अद्वितीय अध्याय • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रु 50 लाख तथा उससे अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न • <em>सहारा हॉस्पिटल में सीएमई आयोजित कर नेशनल वैस्कुलर दिवस मनाया गया</em> • मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने वाले अधिकारियों और ग्रामीणों को किया सम्मानित • राष्ट्रीय एकता और सेवा के संकल्प के साथ राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष ने राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई से की ऐतिहासिक चर्चा • मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस संपन्न, किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश • पिछड़ा ,दलित व अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ धोखा हो रहा है -सदर विधायक • धर्म सम्राट स्वामी श्री करपात्री जी का 117वां अविर्भाव समारोह महाकालेश्वर मंदिर लालकुआं लखनऊ में सम्पन्न • देव रेजीडेंसी में रंग, रस और राग का अनुपम संगम : होली मिलन समारोह ने रचा सौहार्द और सांस्कृतिक वैभव का अद्वितीय अध्याय •
Uncategorized English

जिलाधिकारी ने 36 शस्त्र धारकों को शस्त्र जमा करने के लिए जारी की अंतिम नोटिस

D

Dainik India News

• 6659 views
जिलाधिकारी ने 36 शस्त्र धारकों को शस्त्र जमा करने के लिए जारी की अंतिम नोटिस

   डीडी इंडिया न्यूज़ संवाददाता-धनञ्जय पाण्डेय

   मऊ। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जिलाधिकारी कक्ष में आज शस्त्र स्क्रीनिंग कमेटी की पुनः बैठक जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि मऊ जनपद में कुल 6275 लाइसेंस धारकों के सापेक्ष कुल शस्त्रों की संख्या 6598 है। जिसमें पहले ही 102 शस्त्रो को निरस्त/निलंबित किया जा चुका है। इस प्रकार जनपद मऊ में 6496 शस्त्र जमा किए जाने थे जिसके सापेक्ष दिनांक 11 फरवरी 2022 की शस्त्र स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होने तक 5541 शस्त्र जमा करा लिए गए थे, शेष बचे शस्त्रों में से उक्त तिथि तक 309 शस्त्र धारकों का सत्यापन उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा करा दिया गया था। इन शस्त्र धारकों को शस्त्र अपने पास रखने की छूट प्रदान कर दी गई थी। 469 शस्त्र धारकों को जो जनपद से बाहर है उन्हें इस शर्त पर छूट प्रदान की गई थी कि अगर बाद में कोई प्रतिकूल तथ्य सामने आता है तो उनके निलंबन/निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे। अवशेष शस्त्रों में से चोरी या बिक्री हुए शस्त्रों के अलावा शेष शस्त्र धारकों को दिनांक 15 फरवरी 2022 के पहले शस्त्र जमा करने या प्राधिकार पत्र प्राप्त करने की नोटिस शस्त्र स्क्रीनिंग कमेटी की पूर्व में हुई बैठक में जारी की गई थी। नोटिस के उपरांत दिनांक 15 फरवरी 2022 की शस्त्र स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि अभी भी 36 शस्त्र धारकों ने अपने शस्त्र न तो जमा किए हैं, न ही प्राधिकार पत्र प्राप्त किया है। मंगलवार की बैठक में जिलाधिकारी ने इस शस्त्र धारकों को तीन दिन का समय देते हुए शस्त्र जमा करने हेतु अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि अगर अंतिम नोटिस के बाद भी शस्त्र जमा नहीं कराए जाते हैं तो इन शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त/निलंबित कर दिए जाएंगे। उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले चंद्रभान के अलावा नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी,समस्त क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!