ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक उत्तर प्रदेश सरकार को एक वर्ष पूर्ण करने पर शुभकामनाए प्रेषित- जे पी सिंह • उग हे सूरज देव की चहुंओर रही गूंज, उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देने के साथ छ्ठ महापर्व सम्पन्न • संत डॉ. भरतदास के अकल्पनीय सहयोग को संस्कृतभारतीन्यास अध्यक्ष ने किया नमन • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, सुंदरकांड पाठ से लेकर सेवा कार्यों तक कार्यक्रमों की रही बहार • तकनीक के प्रयोग से होगा शिक्षा की दुनिया में बदलाव • ग्राम सभा जलालाबाद में धूमधाम से मनाया गया संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह • लखनऊ कौशल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, पहले दिन 3513 युवाओं को मिला रोजगार का अवसर • वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान • उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक उत्तर प्रदेश सरकार को एक वर्ष पूर्ण करने पर शुभकामनाए प्रेषित- जे पी सिंह • उग हे सूरज देव की चहुंओर रही गूंज, उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देने के साथ छ्ठ महापर्व सम्पन्न • संत डॉ. भरतदास के अकल्पनीय सहयोग को संस्कृतभारतीन्यास अध्यक्ष ने किया नमन • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, सुंदरकांड पाठ से लेकर सेवा कार्यों तक कार्यक्रमों की रही बहार • तकनीक के प्रयोग से होगा शिक्षा की दुनिया में बदलाव • ग्राम सभा जलालाबाद में धूमधाम से मनाया गया संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह • लखनऊ कौशल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, पहले दिन 3513 युवाओं को मिला रोजगार का अवसर • वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

बस स्टेशन पुनर्निर्माण कार्य में मिली खामियां, मुख्य विकास अधिकारी ने जताई नाराजगी

D

Dainik India News

• 8390 views
बस स्टेशन पुनर्निर्माण कार्य में मिली खामियां, मुख्य विकास अधिकारी ने जताई नाराजगी

गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं, कमियां दूर न होने पर होगी कड़ी कार्रवाई : सीडीओ

दैनिक इंडिया न्यूज़, मधुबन (मऊ)।

जनपद में विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को तहसील मधुबन स्थित बस स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का गहनता से अवलोकन किया तथा कार्यदायी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता को परखा।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी को निर्माण कार्य में कई महत्वपूर्ण कमियां दिखाई दीं। बस स्टेशन परिसर में लगाए जाने वाले टाइल्स एवं ग्रेनाइट का कार्य अधूरा पाया गया, वहीं विद्युत व्यवस्था से संबंधित लाइट एवं स्विच बोर्ड भी स्थापित नहीं किए गए थे। आवश्यक कार्यों में विलंब और अधूरेपन को देखकर मुख्य विकास अधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाई।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सार्वजनिक महत्व की परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप, पूर्ण गुणवत्ता के साथ और तय समयसीमा के भीतर संपन्न किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य में अनियमितता या लापरवाही पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण कार्य की विस्तृत समीक्षा करते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बस स्टेशन जैसी जनोपयोगी परियोजनाएं सीधे आम नागरिकों की सुविधा से जुड़ी होती हैं, इसलिए इनमें किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान चिन्हित सभी कमियों को तत्काल दूर कराया जाए तथा कार्य को शीघ्र पूर्ण कर जनता को समयबद्ध रूप से इसका लाभ उपलब्ध कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!