ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
महाराज जी अगर आप नहीं होते तो मेरी बेटी की शादी नहीं हो पाती • चुनावी मौसम में निर्माण कार्यों का शुभारम्भ एवं परियोजनाओं का लोकार्पण,शिलान्यास • आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? • राजनाथ सिंह रक्षामंत्री भारत सरकार के शीघ्र स्वास्थ की मंगलकामनाए की - जितेन्द्र प्रताप सिंह • दो दिवसीय अंतरप्रांतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की तैयारी हुई पूर्ण • लवकुश नगर में नलों से बह रहा जहर, उबला गुस्सा • फ्लाइट में आमने-सामने हुए अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी • अयोध्या, काशी, प्रयागराज, मथुरा और चित्रकूट के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें • महाराज जी अगर आप नहीं होते तो मेरी बेटी की शादी नहीं हो पाती • चुनावी मौसम में निर्माण कार्यों का शुभारम्भ एवं परियोजनाओं का लोकार्पण,शिलान्यास • आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? • राजनाथ सिंह रक्षामंत्री भारत सरकार के शीघ्र स्वास्थ की मंगलकामनाए की - जितेन्द्र प्रताप सिंह • दो दिवसीय अंतरप्रांतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की तैयारी हुई पूर्ण • लवकुश नगर में नलों से बह रहा जहर, उबला गुस्सा • फ्लाइट में आमने-सामने हुए अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी • अयोध्या, काशी, प्रयागराज, मथुरा और चित्रकूट के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें •
Uncategorized English

बहुचर्चित अधिवक्ता पुत्र हेमंत पटेल हत्याकांड के आरोपित की न्यालय मे पड़ी जमानत अर्जी

D

Dainik India News

• 6378 views
बहुचर्चित अधिवक्ता पुत्र हेमंत पटेल हत्याकांड के आरोपित की न्यालय मे पड़ी जमानत अर्जी

दैनिक इंडिया न्यूज़ दवाराणसी

वाराणसी। बहुचर्चित अधिवक्ता पुत्र हेमंत पटेल हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस हत्याकांड के आरोपित की ओर से प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविन्द्र लाल श्रीवास्तव की अदालत में जमानत के लिए अर्जी दी गई है। वहीं इस मामले में वादी अधिवक्ता की ओर से वरिष्ठ फौजदारी अधिवक्ता अनुज यादव ने अपना वकालतनामा दाखिल करते हुए काउंटर दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय देने की अपील की। अदालत ने इस मामले में वादी पक्ष को समय प्रदान करते हुए जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए अगली तिथि पांच अगस्त नियत कर दी।
प्रकरण के अनुसार सिंधौरा निवासी वादी कैलाश चंद्र वर्मा ने शिवपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि 22 अप्रैल 2025 को दिन में लगभग 1 बजे खुशहाल नगर, नटिनियांदाई निवासी आरोपित राज विजयेंद्र सिंह उर्फ राज विजेंद्र सिंह उर्फ रवि ने अपने मोबाइल से प्रार्थी के पुत्र हेमंत पटेल के मोबाइल पर फोन कर विद्यालय बुलाया। साथ ही वादी के पुत्र को लाने के लिए शशांक एवं किशन नामक व्यक्तियों को भेजा। जिस पर उसका पुत्र हेमंत अपने दादा की बाइक से शशांक और किशन के साथ विद्यालय जाने के लिए निकला। इस बीच दोपहर 2.03 बजे वादी के नाती प्रिंस उर्फ गोलू के मोबाइल पर आशीष पटेल ने फोन कर सूचना दी कि विद्यालय परिसर में प्रबंधक के कमरे में प्रबंधक के बेटे राज विजयेंद्र सिंह उर्फ राज विजेंद्र सिंह उर्फ रवि द्वारा अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उसके पुत्र हेमंत पटेल को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पुलिस ने अगले दिन आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं इस घटना को लेकर कई दिनों तक इस मामले को लेकर वकीलों ने हंगामा किया और न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी। जिसके बाद इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था। बाद में पुलिस ने इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया, तब जाकर अधिवक्ता शांत हुए। वहीं आरोपित द्वारा जमानत अर्जी दाखिल करने पर मामला एक बार फिर गरमा गया है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!