ब्रेकिंग न्यूज़
विरासत से विकसित भारत तक: मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर रखा उत्तर प्रदेश के नव निर्माण का रोडमैप | आजादी का अमृत, नई पीढ़ी का संकल्प: राष्ट्रनिर्माण की अगली इबारत लिखने को तैयार युवा शक्ति | टिकरी बॉर्डर के पास विकास का दावा बेदम, लेखराम पार्क की सड़कें बनीं नागरिकों की दुश्वारी का पर्याय | वंदेमातरम् के स्वरों से गूंजा महानगर विस्तार, तिरंगे की आन-बान-शान में डूबा लखनऊ | 26 वर्ष से अधिक कारावास के बाद भी दारा सिंह की रिहाई अधर में, 19 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में निर्णायक सुनवाई | राहुल गांधी के बयान पर राजनाथ सिंह का सबसे तीखा वार—‘ऐसा आचरण स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत’ | प्लास्टिक उद्योग के निवेश से लखनऊ को नई औद्योगिक पहचान की उम्मीद | जीरो टॉलरेंस के दावे के बीच लोक सेवा आयोग पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना एन सिंह ने मांगा न्यायिक जवाब | विरासत से विकसित भारत तक: मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर रखा उत्तर प्रदेश के नव निर्माण का रोडमैप | आजादी का अमृत, नई पीढ़ी का संकल्प: राष्ट्रनिर्माण की अगली इबारत लिखने को तैयार युवा शक्ति | टिकरी बॉर्डर के पास विकास का दावा बेदम, लेखराम पार्क की सड़कें बनीं नागरिकों की दुश्वारी का पर्याय | वंदेमातरम् के स्वरों से गूंजा महानगर विस्तार, तिरंगे की आन-बान-शान में डूबा लखनऊ | 26 वर्ष से अधिक कारावास के बाद भी दारा सिंह की रिहाई अधर में, 19 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में निर्णायक सुनवाई | राहुल गांधी के बयान पर राजनाथ सिंह का सबसे तीखा वार—‘ऐसा आचरण स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत’ | प्लास्टिक उद्योग के निवेश से लखनऊ को नई औद्योगिक पहचान की उम्मीद | जीरो टॉलरेंस के दावे के बीच लोक सेवा आयोग पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना एन सिंह ने मांगा न्यायिक जवाब |
हाइलाइट न्यूज़
नन्द बाबा दुग्ध मिशन को धरातल पर उतारने को कमेटी गठित  योगी सरकार बढ़ाएगी खुर्जा के खुरचन, मथुरा के पेड़े, आगरा के पेठे, लखनऊ की रेवड़ी की मिठास यूपी में क्लब और बार पर कड़ाई बरतने के निर्देश समाजसेवी दशरथ पांडे की मनाई गई छठवीं पुण्यतिथि मुख्यमंत्री ने अक्षय तृतीया तथा परशुराम जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं समस्त देशवासियों को नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं-जितेंद्र प्रताप सिंह कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए वर्तमान परिस्थितियों में प्रत्येक स्तर पर विशेष सावधानी और सतर्कता बरतना जरूरी: मुख्यमंत्री अपर मुख्य सचिव गृह, यूपीडा सी0 ई0 ओ0 अवनीश अवस्थी नें किया समीक्षा जनपद मऊ में मंजूर किया इंटरचेंज नन्द बाबा दुग्ध मिशन को धरातल पर उतारने को कमेटी गठित  योगी सरकार बढ़ाएगी खुर्जा के खुरचन, मथुरा के पेड़े, आगरा के पेठे, लखनऊ की रेवड़ी की मिठास यूपी में क्लब और बार पर कड़ाई बरतने के निर्देश समाजसेवी दशरथ पांडे की मनाई गई छठवीं पुण्यतिथि मुख्यमंत्री ने अक्षय तृतीया तथा परशुराम जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं समस्त देशवासियों को नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं-जितेंद्र प्रताप सिंह कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए वर्तमान परिस्थितियों में प्रत्येक स्तर पर विशेष सावधानी और सतर्कता बरतना जरूरी: मुख्यमंत्री अपर मुख्य सचिव गृह, यूपीडा सी0 ई0 ओ0 अवनीश अवस्थी नें किया समीक्षा जनपद मऊ में मंजूर किया इंटरचेंज
उत्तर प्रदेश सरकार English

जाति की राजनीति समाजवादी पार्टी के लिए झुनझुना है: सीएम योगी

D

Dainik India News

38 views
जाति की राजनीति समाजवादी पार्टी के लिए झुनझुना है: सीएम योगी
???

बोले सीएम- गरीब, किसान, महिला और युवाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति हमारे लिए सबसे बड़ी जाति

सीएम योगी ने कहा-सपा सरकार के दौर में प्रदेश दिशाहीन, अव्यवस्था और अराजकता का शिकार था

दैनिक इंडिया न्यूज़ , लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) के मुद्दे पर भी सदन में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए जाति झुनझुना है। सरकार में रहकर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव पीडीए भूल गये थे। उन्होंने कहा कि जाति के नाम पर प्रदेश में परिवारवाद की अराजकता पैदा करने वाले इन लोगों के कारनामे किसी से छिपे नहीं है। अटल जी ने कहा था कि आदमी ना ऊंचा होता है ना नीचा होता है ना बड़ा होता है ना छोटा होता है। आदमी सिर्फ आदमी होता है। अगर यह समझ आप में होती तो आप विपक्ष में ना बैठे होते।

सीएम योगी ने राजू पाल और अखिलेश निषाद का जिक्र करते हुए विपक्ष से पूछा की क्या ये दोनों पीडीए के पार्ट नहीं थे। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के पुरोधाओं के नाम पर बने स्मारकों को तोड़ने की बात सपा सरकार के जमाने में की जाती थी। कांशीराम और बाबा साहब के नाम पर बने संस्थानों के नाम सपा सरकार में बदले गए। सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला करते हुए प्रश्न किया कि जब गरीब के हक पर डकैती पड़ती थी,किसान और बेरोजगार आत्महत्या करता था तब पीडीए कहां था। उन्होंने कहा कि हम 2022 में अपने कार्यों को लेकर जनता के बीच गए। 2024 में जा रहे हैं और 2027 की तैयारी भी कर रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले सपा सरकार के दौर में प्रदेश दिशाहीन,अव्यवस्था और अराजकता का शिकार था। प्रदेश के बारे में लोगों की नकारात्मक धारणा थी। 2017 के बाद प्रधानमंत्री के विजन और लीडरशिप का परिणाम है कि प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर बनने की दिशा में बढ़ रहा है। आज यूपी देश में नंबर दो की अर्थव्यवस्था है। शीघ्र इसे नंबर एक पर पहुंचाएंगे। यूपी को लेकर धारणा बदली है। हम नकारात्मक सोच के साथ आगे नहीं बढ़ रहे। हम उन लक्ष्यों को लेकर चल रहे हैं जो प्रदेश के 25 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति कर सके। उन्होंने कहा कि गरीब,किसान,महिला और युवाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति हमारे लिए सबसे बड़ी जाति है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!