ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
लखनऊ में सीखें बेहतरीन ड्राइविंग, हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल दे रहा खास सुविधा • बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को 'सोलर एक्सप्रेस-वे' बनाएगी योगी सरकार • चंद्रशेखर आजाद ने गयासुद्दीन हैदर कैनाल नाले पर अवैध कब्जे हटाने का विरोध किया • समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं-राजन त्रिवेदी • देश के बड़े संस्थान खोलेंगे पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज • झूलेलाल चेट्रीचण्ड्र महोत्सव-2026 की तैयारियाँ प्रारम्भ, 13 मार्च को भव्य भजन संध्या व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन • सहारा हास्पिटल में हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर में हुई लोगों की मुफ्त जांच • बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील • लखनऊ में सीखें बेहतरीन ड्राइविंग, हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल दे रहा खास सुविधा • बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को 'सोलर एक्सप्रेस-वे' बनाएगी योगी सरकार • चंद्रशेखर आजाद ने गयासुद्दीन हैदर कैनाल नाले पर अवैध कब्जे हटाने का विरोध किया • समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं-राजन त्रिवेदी • देश के बड़े संस्थान खोलेंगे पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज • झूलेलाल चेट्रीचण्ड्र महोत्सव-2026 की तैयारियाँ प्रारम्भ, 13 मार्च को भव्य भजन संध्या व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन • सहारा हास्पिटल में हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर में हुई लोगों की मुफ्त जांच • बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील •
Uncategorized English

यूपी के इकोनॉमिक ग्रोथ की उपलब्धि सराहनीय : राष्ट्रपति 

D

Dainik India News

• 6863 views
यूपी के इकोनॉमिक ग्रोथ की उपलब्धि सराहनीय : राष्ट्रपति 

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया शुभारंभ

राष्ट्रपति ने निवेश, अर्थव्यवस्था और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में यूपी की विकास यात्रा को सराहा

 

यूपी आज देश में सबसे तेजी से बढ़ती हुई राज्य इकोनॉमी : द्रौपदी मुर्मू

भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के संकल्प को पूरा करने में यूपी का अहम योगदान : राष्ट्रपति 

दैनिक इंडिया न्यूज़,ग्रेटर नोएडा:उत्तर प्रदेश के इकोनॉमिक ग्रोथ की उपलब्धि सराहनीय है। प्रदेश ना सिर्फ भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई राज्य अर्थव्यवस्था है बल्कि देश के 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने के संकल्प को पूरा करने में यूपी का योगदान अहम है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी टीम का प्रयास सराहनीय है। ये बातें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में आयोजित पांच दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के शुभारंभ के अवसर पर कही। उन्होंने ट्रेड शो में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए यहां आयोजित प्रदर्शनी को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। 

राष्ट्रपति ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा 

राष्ट्रपति ने कहा कि इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए यूपी के उत्पादों को देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाने का प्रयास बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस ट्रेड शो में 2000 से अधिक निर्माता अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे हैं। स्थापित औद्योगिक घरानों से लेकर नये उद्यमियों और विभिन्न दूतावासों के प्रतिनिधि यहां मौजूद हैं, जिससे यहां के उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी। उत्तर प्रदेश ने पिछले 6 साल में देश के आर्थिक विकास में अपना विशेष योगदान दिया है। यूपी की जीडीपी 2016-17 में 13 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 22 लाख करोड़ पहुंच गई है। इकोनॉमिक ग्रोथ की ये उपलब्धि नि:संदेह सराहनीय है। 

यूपी ने आर्थिक विकास और निवेश के क्षेत्र में नये कदम उठाए

राष्ट्रपति ने कहा कि हाल के वर्षों में यूपी ने आर्थिक विकास और निवेश के क्षेत्र में नये कदम उठाए हैं। निवेश को सरल, व्यापार को सुगम बनाने और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को गति देने के परिणाम स्वरूप यूपी आज देश में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत जो आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और शीघ्र ही यह विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए संकल्पबद्ध है। इस राष्ट्रीय संकल्प को पूरा करने में उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान है। यूपी ने अपनी अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य में यूपी सरकार और यहां की जनता महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

जी-20 सम्मेलन की सफलता से पूरा विश्व समुदाय प्रभावित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यूपी में एमएसएमई के लिए अच्छा ईको सिस्टम विकसित किया जा रहा है। 96 लाख एमएसएमई इकाइयों के साथ यूपी देश के सभी राज्यों में प्रथम स्थान पर है। लैंडलॉक राज्य होने के बावजूद प्रदेश का निर्यात निरंतर बढ़ रहा है। राज्य का निर्यात 2017-18 में 88 हजार करोड़ से बढ़कर 1लाख 75 हजार करोड़ तक पहुंच गया है। ये प्रदेश के उद्यमियों की मेहतन तथा योग्यता का परिणाम है। हाल ही में जी-20 सम्मेलन की सफलता से पूरा विश्व समुदाय प्रभावित है। यूपी के आगरा, लखनऊ, वाराणसी और ग्रेटर नोएडा में जी-20 के विभिन्न समिट आयोजित हुए। वहीं ग्रेटर नोएडा में अब आयोजित ये ट्रेड शो भी जरूर सफल होगा। 

प्रदेश की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा ट्रेड शो 

उन्होंने कहा कि जी- 20 सम्मेलन में सर्वसम्मति से अपनाए गये डिक्लेरेशन में अनलॉकिंग ट्रेड फॉर ग्रोथ के अंतर्गत लोकल वैल्यू क्रियेशन और एमएसएमई के सामने आने वाली चुनौतियों को पहचानने तथा एमएसएमई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोड़ने के लक्ष्यों को शामिल किया गया है। विश्व के विभिन्न देशों के 400 से अधिक बायर्स इस ट्रेड शो में भाग ले रहे हैं। राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो जी-20 के लक्ष्यों के अनुरूप भारत के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएगा। राष्ट्रपति ने आयोजन में राज्य के एक जनपद एक उत्पाद के प्रदर्शन को सराहनीय बताया। साथ ही इस बात पर भी प्रसन्नता व्यक्त की कि हस्तशिल्प पर आधारित उत्पादों के साथ साथ राज्य के युवा उद्यमियों विशेषकर महिला उद्यमियों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को प्रदेश की विकास यात्रा में मील का पत्थर बताया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!