ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
मोमबत्ती नहीं, मशालों का प्रज्ज्वलन चाहिए: सनातन के वीरों की पुकार • मऊ पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध प्रभावी एवं निर्णायक कार्रवाई • “पैमाइश के नाम पर घूसखोरी का खेल बेनकाब” • किसान आंदोलन :यूपी के 13 जिलों में उतरे गए सुरक्षा सुरक्षा बल, पुलिस मुस्तैद छुट्टी रद्द • भावुक कर गया सीएम के भावों का संवाद • हरियावां शुगर मिल ने मनाया गया 52 वा राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस • श्रावण मास में सीएम योगी ने तीसरी बार किये बाबा विश्वनाथ व काशी कोतवाल के दर्शन  • शारदीय नवरात्र पर CM YOGI ने किया "मिशन शक्ति फेज चार"का शुभारंभ • मोमबत्ती नहीं, मशालों का प्रज्ज्वलन चाहिए: सनातन के वीरों की पुकार • मऊ पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध प्रभावी एवं निर्णायक कार्रवाई • “पैमाइश के नाम पर घूसखोरी का खेल बेनकाब” • किसान आंदोलन :यूपी के 13 जिलों में उतरे गए सुरक्षा सुरक्षा बल, पुलिस मुस्तैद छुट्टी रद्द • भावुक कर गया सीएम के भावों का संवाद • हरियावां शुगर मिल ने मनाया गया 52 वा राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस • श्रावण मास में सीएम योगी ने तीसरी बार किये बाबा विश्वनाथ व काशी कोतवाल के दर्शन  • शारदीय नवरात्र पर CM YOGI ने किया "मिशन शक्ति फेज चार"का शुभारंभ •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

खेत देखने गई 14 वर्षीय किशोरी नाले में समाई, मछुआरों के जाल में मिला शव

D

Dainik India News

• 7359 views
खेत देखने गई 14 वर्षीय किशोरी नाले में समाई, मछुआरों के जाल में मिला शव

मधुबन थाना क्षेत्र की हृदयविदारक घटना से गांव में पसरा मातम, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

दैनिक इंडिया न्यूज़,मधुबन (मऊ)। मधुबन थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया। खेत देखने गई 14 वर्षीय किशोरी नाले में स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गई। काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चल सका। बाद में नाले में मछली पकड़ रहे मछुआरों के जाल में किशोरी का शव फंसने से घटना का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करनपुर निवासी रामप्रवेश प्रसाद की 14 वर्षीय पुत्री जूही शनिवार दोपहर छपरा धूसर गांव के सिवान स्थित अपने खेत का निरीक्षण करने गई थी। खेत से लौटते समय वह समीप बह रहे नाले में स्नान करने लगी। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गई और देखते ही देखते पानी की तेज गहराई में समा गई। आसपास कोई मौजूद न होने के कारण उसे तत्काल बचाया नहीं जा सका।

कुछ समय बाद उसी नाले में मछली पकड़ रहे मछुआरों के जाल में किशोरी का शव फंस गया। शव दिखाई देने पर मछुआरों ने तत्काल स्थानीय लोगों एवं पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

किशोरी की असामयिक मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां-बाप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक और सन्नाटे का माहौल व्याप्त है तथा हर किसी की जुबान पर इस दर्दनाक हादसे की ही चर्चा है।

प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!