ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
राजधानी में 56 हजार करोड़ के निवेश को आगे आए उद्यमी • राज्यपाल ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में छात्रों को दी डिग्रियां, NIRF रैंकिंग पर भी की चर्चा • गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि होंगे पीएम मोदी • रुपए 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न • चोरी की एक मोबाइलफोन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार • मंत्री ए.के. शर्मा का प्रदेश भर में सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया 62 वां जन्मदिवस • कुष्ठ और फाइलेरिया के मरीज होंगे चिन्हित • एशियाई खेलों में भारत का दमदार अंत, 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश • राजधानी में 56 हजार करोड़ के निवेश को आगे आए उद्यमी • राज्यपाल ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में छात्रों को दी डिग्रियां, NIRF रैंकिंग पर भी की चर्चा • गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि होंगे पीएम मोदी • रुपए 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न • चोरी की एक मोबाइलफोन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार • मंत्री ए.के. शर्मा का प्रदेश भर में सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया 62 वां जन्मदिवस • कुष्ठ और फाइलेरिया के मरीज होंगे चिन्हित • एशियाई खेलों में भारत का दमदार अंत, 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश •
उत्तर प्रदेश सरकार English

'उन्होंने हमें आज़ादी दिलाई और आप…': वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को कड़ी फटकार

D

Dainik India News

• 6812 views
'उन्होंने हमें आज़ादी दिलाई और आप…': वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को कड़ी फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने चेताया – भविष्य में ऐसा बयान न दें, वरना स्वतः संज्ञान लिया जाएगा

राहुल गांधी की सोच पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने उठाए सवाल

दैनिक इंडिया न्यूज़ नई दिल्ली।वीर सावरकर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को कड़ी फटकार लगाई है। सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस तरह के गैरजिम्मेदाराना बयान दिए गए, तो न्यायालय स्वतः संज्ञान ले सकता है। कोर्ट ने कहा कि "जिन लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन बलिदान किया, उनके प्रति ऐसा अपमानजनक व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है।"

इस संदर्भ में राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "राहुल गांधी की बुद्धि और विवेक पर आश्चर्य होता है। ऐसा प्रतीत होता है जैसे उनकी समझ एक सामान्य अनपढ़ व्यक्ति से भी कम है। उन्हें यह ज्ञात होना चाहिए कि वीर सावरकर केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं थे, बल्कि भारत के राष्ट्रचिंतन और सांस्कृतिक जागरण के अग्रदूत भी थे।"

उन्होंने आगे कहा कि "वीर सावरकर का अपमान दरअसल भारत की आत्मा का अपमान है। राहुल गांधी जैसे नेता यदि ऐसी बयानबाज़ी करते हैं, तो यह न केवल उनकी अपरिपक्वता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि उन्हें देश के महान विभूतियों के त्याग और तपस्या की कोई कद्र नहीं है।"

राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने मांग की है कि राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से वीर सावरकर और राष्ट्र के समक्ष क्षमा याचना करनी चाहिए। साथ ही यह भी कहा गया कि "राजनीतिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन राष्ट्रनायकों के सम्मान के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।"

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!