ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
लखनऊ में 'कंपनी कानून - कल, आज और कल' विषय पर सेमिनार का आयोजन • डा0 भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए खेल का भंडार • मऊ में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का शिकंजा : निरीक्षण में मिली गंभीर अनियमितताएं, संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच हेतु भेजे गए • चार चमत्कारी वनस्पतियाँ—जो जीवन में भर देती हैं नई ऊर्जा, नया जोश और जीने की नई उम्मीद • 14वीं राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता: असम बना ओवरऑल चैंपियन • सीएम योगी ने सातवीं बार गुजरात में कमल का फूल खिलाने का किया आह्वान  • दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर यूपी में बनेगा लखनऊ एससीआर, एलडीए का बढ़ेगा दायरा • संस्कृतभारती की अखिल भारतीय गौष्ठी स्थान हेतू मोहसिन रज़ा की सैद्धांतिक सहमति - जे पी सिंह अध्यक्ष • लखनऊ में 'कंपनी कानून - कल, आज और कल' विषय पर सेमिनार का आयोजन • डा0 भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए खेल का भंडार • मऊ में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का शिकंजा : निरीक्षण में मिली गंभीर अनियमितताएं, संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच हेतु भेजे गए • चार चमत्कारी वनस्पतियाँ—जो जीवन में भर देती हैं नई ऊर्जा, नया जोश और जीने की नई उम्मीद • 14वीं राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता: असम बना ओवरऑल चैंपियन • सीएम योगी ने सातवीं बार गुजरात में कमल का फूल खिलाने का किया आह्वान  • दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर यूपी में बनेगा लखनऊ एससीआर, एलडीए का बढ़ेगा दायरा • संस्कृतभारती की अखिल भारतीय गौष्ठी स्थान हेतू मोहसिन रज़ा की सैद्धांतिक सहमति - जे पी सिंह अध्यक्ष •
अंतरराष्ट्रीय English

वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2021 में भारत 101वें स्थान पर, पाकिस्तान-बांग्लादेश और नेपाल से पीछे

D

Dainik India News

• 13288 views

ब्यूरो डीडी इंडिया

भुखमरी के मामले में पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से पिछड़ा भारत, 116 देशों की लिस्ट में 101वें नंबर पर है:-

ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021 की रिपोर्ट में भारत को भुखमरी के लिहाज से “अलार्मिंग” कैटेगरी में रखा गया है।

ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI)

2021 की लिस्ट जारी हो गई है. इस लिस्ट के अनुसार भारत में भुखमरी की स्थिति पहले से भी ज्यादा चिंताजनक हो गई है।116 देशों की लिस्ट में भारत 101वें नंबर पर आ गया है। इसके पहले 2020 की लिस्ट में भारत 94 वें नंबर पर था. ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट में भारत को “अलार्मिंग” हंगर कैटेगरी रखा गया है।भारत भुखमरी के मामले में पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से भी पिछड़ गया है. हालांकि, भारत के पड़ोसी देश नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार, और पाकिस्तान को भी अलार्मिंग” हंगर कैटेगरी में रखा गया है, लेकिन फिर भी इन देशों ने हंगर इंडेक्स में भारत से बेहतर प्रदर्शन किया है.

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।सिब्बल ने सरकार के गरीबी मिटाने, भूख मिटाने और भारत को ग्लोबल पावर बनाने के दावों को लेकर सवाल किया है।

कुल 18 देश हैं टॉप पर


GHI की वेबसाइट के मुताबिक, चीन, कुवैत और ब्राजील समेत कुल 18 देशों ने इस इंडेक्स में टॉप रैंक हासिल किया है. इन देशों का GHI स्कोर पांच से भी कम है. 116 देशों की इस लिस्ट में भारत से पीछे केवल 15 देश हैं. ये 15 देश हैं – पापुआ न्यू गिनी (102), अफगानिस्तान (103), नाइजीरिया (103), कांगो (105), मोजाम्बिक (106), सिएरा लियोन (106), तिमोर-लेस्ते (108), हैती (109) ), लाइबेरिया (110), मेडागास्कर (111), कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (112), चाड (113), मध्य अफ्रीकी गणराज्य (114), यमन (115) और सोमालिया (116)

भारत के GHI स्कोर में भी गिरावट

साल 2020 में भारत इस इंडेक्स में 107 देशों में 94वें स्थान पर था. अब 116 देशों में यह 101वें स्थान पर आ गया है. इतना ही नहीं, भारत के GHI स्कोर में भी गिरावट हुई है. साल 2000 में भारत का GHI स्कोर 38.8 था. यह साल 2012-2021 के बीच में गिरकर 28.8 – 27.5 के स्तर पर पहुंच गया है. GHI स्कोर की गणना चार पैमानों के आधार पर की जाती है. ये चार पैमाने हैं – अल्पपोषण, चाइल्ड वेस्टिंग (पांच साल से कम उम्र के ऐसे बच्चे जिनका वजन लंबाई के हिसाब से कम है), चाइल्ड स्टंटिंग (पांच साल से कम उम्र के ऐसे बच्चे जिनकी उम्र के अनुसार लंबाई कम है) और बाल मृत्यु दर (पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर). रिपोर्ट के अनुसार, भारत में चाइल्ड वेस्टिंग 1998-2002 के बीच 17.1 प्रतिशत थी, जो बढ़कर 2016-2020 के बीच 17.3 प्रतिशत हो गई।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!