ब्रेकिंग न्यूज़
अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh |
हाइलाइट न्यूज़
आगामी मधुबन-महोत्सव की तैयारी में जुटे सफाई कर्मी भव्य आयोजनों के जरिए 'व्यापारी कल्याण दिवस' के रूप में मनेगी भामाशाह जयंती मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में कायस्थ पाठशाला सोसाइटी की 150वीं वर्षगांठ का शुभारम्भ किया जन सेवा केंद्र और लाइनमैनों की साठगांठ बनी लूट का अड्डा महापौर आदरणीया श्रीमती संयुक्ता भाटिया द्वारा एम. एल.ज्वैलर्स की नयी दुकान का उद्घाटन:जेपी सिंह Mission Niramaya: UP to uplift quality of nursing & medical institutions  Experts Provide Insights on Arthritis and Joint Pain: Regular Lifestyle and Medical Consultation Offer Relief लाल बहादुर शास्त्री की सादगी और संकल्प आज भी प्रेरणास्रोत: जितेंद्र प्रताप सिंह आगामी मधुबन-महोत्सव की तैयारी में जुटे सफाई कर्मी भव्य आयोजनों के जरिए 'व्यापारी कल्याण दिवस' के रूप में मनेगी भामाशाह जयंती मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में कायस्थ पाठशाला सोसाइटी की 150वीं वर्षगांठ का शुभारम्भ किया जन सेवा केंद्र और लाइनमैनों की साठगांठ बनी लूट का अड्डा महापौर आदरणीया श्रीमती संयुक्ता भाटिया द्वारा एम. एल.ज्वैलर्स की नयी दुकान का उद्घाटन:जेपी सिंह Mission Niramaya: UP to uplift quality of nursing & medical institutions  Experts Provide Insights on Arthritis and Joint Pain: Regular Lifestyle and Medical Consultation Offer Relief लाल बहादुर शास्त्री की सादगी और संकल्प आज भी प्रेरणास्रोत: जितेंद्र प्रताप सिंह
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में गंगा परचलित प्रदर्शनी ‘अर्थ गंगा’ का उद्घाटन किया

D

Dainik India News

5713 views
मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में गंगा परचलित प्रदर्शनी ‘अर्थ गंगा’ का उद्घाटन किया

उदय राज दैनिक इंडिया न्यूजलखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद वाराणसी भ्रमण के दौरान आज गंगा पर चलित प्रदर्शनी ‘अर्थ गंगा’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल, केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कल 13 जनवरी 2023 को विश्व की सबसे लम्बी रिवर क्रूज यात्रा के लिए ‘एम0वी0 गंगा विलास’ रिवर क्रूज को वर्चुअल माध्यम से फ्लैग ऑफ करेंगे। यह रिवर क्रूज वाराणसी से रवाना होकर देश के 05 राज्यों में 27 नदी प्रणालियों से होते हुए 3,200 किलोमीटर से अधिक की यात्रा तय करके डिब्रूगढ़ पहुंचेगा।
इस कार्यक्रम के उद्घाटन की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री जी ने संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यरत संस्था राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली द्वारा बनाई गई ‘अर्थ गंगा’ नामक भ्रमणशील प्रदर्शनी का शुभारम्भ काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर में किया। यह भ्रमणशील प्रदर्शनी गंगा-ब्रह्मपुत्र-मेघना नदी बेसिन संरक्षण, पवित्र नदी के जीर्णाेद्धार के सम्बन्ध में जन जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु बनाई गई है।
यह प्रदर्शनी एक बस में लगाई गई है। अगले कुछ सप्ताह यह प्रदर्शनी जनपद वाराणसी के विद्यालयों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभान्वित करने हेतु भ्रमण करेगी। इसके बाद यह चलित प्रदर्शनी मण्डलायुक्त वाराणसी श्री कौशल राज शर्मा के नेतृत्व में गंगा नदी के निकट स्थित स्थलों सहित वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर तथा चन्दौली जनपदों में भ्रमण करेगी। द्वितीय चरण में यह सचल प्रदर्शनी बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के उन स्थानों पर, जो गंगा के तट पर स्थित हैं, के विभिन्न विद्यालयों में भी भ्रमण करेगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!