ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
निरंकारी मिशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का तृतीय चरण प्रभुपाद महाराज ने स्वतंत्रता दिवस में दिया संदेश – गीता और रामायण से जुड़े बिना राष्ट्र की सुरक्षा अधूरी गोरखपुर देवरिया गार्डेनिया बाईपास पर सड़क किनारे गांजा, चरस व अवैध शराब की बिक्री जोरों पर सत्ता-संवाद के केंद्र में एक पारिवारिक निमंत्रण, राजनीति के संकेतों से सराबोर मुलाक़ात कद्दावर नेता नरेश अग्रवाल के जन्मदिन पर संगोष्ठी का आयोजन: हरदोई के विकास पुरुष के रूप में किया गया सम्मानित घबराइए बिलकुल मत, मैं हूं ना: योगी आदित्यनाथ विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित समाधान के लिए दिए निर्देश अटल विचारों की अमर गूंज में सजी ‘अटल स्मृति संध्या’, राष्ट्रनीति के युगपुरुष को काव्य भावांजलि निरंकारी मिशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का तृतीय चरण प्रभुपाद महाराज ने स्वतंत्रता दिवस में दिया संदेश – गीता और रामायण से जुड़े बिना राष्ट्र की सुरक्षा अधूरी गोरखपुर देवरिया गार्डेनिया बाईपास पर सड़क किनारे गांजा, चरस व अवैध शराब की बिक्री जोरों पर सत्ता-संवाद के केंद्र में एक पारिवारिक निमंत्रण, राजनीति के संकेतों से सराबोर मुलाक़ात कद्दावर नेता नरेश अग्रवाल के जन्मदिन पर संगोष्ठी का आयोजन: हरदोई के विकास पुरुष के रूप में किया गया सम्मानित घबराइए बिलकुल मत, मैं हूं ना: योगी आदित्यनाथ विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित समाधान के लिए दिए निर्देश अटल विचारों की अमर गूंज में सजी ‘अटल स्मृति संध्या’, राष्ट्रनीति के युगपुरुष को काव्य भावांजलि
उत्तर प्रदेश सरकार English

विकास के आक्सीजन का नाम है कानून व्यवस्था-रक्षा मंत्री

D

Dainik India News

6619 views
विकास के आक्सीजन का नाम है कानून व्यवस्था-रक्षा मंत्री

लखनऊ विश्व का सबसे सुन्दर शहर बनेगा-राजनाथ सिंह

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ।1,450 करोड़ रु की 352 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण के दौरान केन्द्रीय रक्षा मंत्री जी ने अपने सम्बोधन में लखनऊ में हुए विकास कार्यों का श्रेय मुख्यमंत्री जी को देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा परियोजनाएं स्वीकृत किए जाने के पश्चात मुख्यमंत्री जी पूरी रुचि लेकर इन्हें तत्परतापूर्वक साकार कराते हैं। आज लखनऊ विकास के रंग में रंगा हुआ दिखायी दे रहा है। उत्तर प्रदेश के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री जी ने आज ही के दिन मुख्यमंत्री के रूप में अपने 06 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है। अभी तक अन्य कोई मुख्यमंत्री इतने लम्बे समय तक उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं रहे हैं। डॉ0 सम्पूर्णानन्द जी के सर्वाधिक लम्बे समय तक मुख्यमंत्री के पद पर रहने के रिकॉर्ड को योगी जी ने तोड़ा है। इनका कार्यकाल विकास व सुशासन का कार्यकाल है।

विकास की पहली शर्त कानून-व्यवस्था का चुस्त-दुरूस्त होना है। विकास की ऑक्सीजन ही चुस्त-दुरुस्त कानून-व्यवस्था है। आज पूरा देश उत्तर प्रदेश की सुदृढ़ कानून-व्यवस्था से अच्छी तरह से परिचित है। भय व अपराध के वातावरण से मुक्त होते उत्तर प्रदेश की जनता प्रदेश की 01 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के स्वप्न को लेकर चल रही है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश को 01 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का राज्य बनाने हेतु तेजी से कार्य हो रहा है।

लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्य तेजी से क्रियान्वित किए जा रहे हैं। आज यहां लोकार्पित एवं शिलान्यास की जा रही परियोजनाएं इस बात की साक्षी हैं। आज यहां सड़क, सीवर प्लाण्ट समेत अनेक नगरीय सुविधाओं के विकास सम्बन्धित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हो रहा है। आज यहां प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत 4,500 से अधिक भवनों का लोकार्पण एवं 4,512 नये भवनों का शिलान्यास सम्पन्न हुआ है।


केन्द्रीय रक्षा मंत्री जी ने कहा कि आई0आई0एम0 रोड से एक ग्रीन कॉरिडोर बनाने का आज यहां शिलान्यास हुआ है। यह कॉरिडोर शहीद पथ व किसान पथ को परस्पर जोड़ेगा। नये लखनऊ का इस सेण्ट्रल कॉरिडोर के माध्यम से क्लीन व ग्रीन लखनऊ की परिकल्पना साकार होते हुए साफ तौर पर देखी जा सकती है। जनपद लखनऊ एवं इसके आसपास के जनपदों को अच्छी सड़कों से जोड़ने का विजन साकार होता दिखायी दे रहा है। लखनऊ-सुलतानपुर नेशनल हाईवे वर्ष 2019 में पूरा हो चुका है। लखनऊ-हरदोई सड़क मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का कार्य प्रगति पर है। लखनऊ-अयोध्या होते हुए गोरखपुर 06 लेन सड़क मार्ग का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। जनपद लखनऊ में चारों तरफ निर्मित की जा रही 104 कि0मी0 लम्बी आउटर रिंग रोड का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस वर्ष अक्टूबर-नवम्बर तक इस रिंग रोड का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। लखनऊ जनपदवासियों के लिए यह एक बड़ी सौगात है।
जनपद लखनऊ में अब तक 09 फ्लाईओवर पूर्ण किए जा चुके हैं। इनका लोकार्पण हो चुका है। इस पर जनता का आवागमन जारी है। 03 नये फ्लाईओवर का निर्माण कार्य हो रहा है। आगामी कुछ माह में ही इनका लोकार्पण किया जाएगा। जनपद लखनऊ को 05 नये फ्लाईओवर स्वीकृत किए गए हैं। गोमतीनगर रेल टर्मिनल का कार्य नवम्बर-दिसम्बर तक पूरा हो जाएगा। इस बार के केन्द्रीय बजट में चारबाग एवं सिटी रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत चयनित किया गया है। इन्हें विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।


केन्द्रीय रक्षा मंत्री जी ने कहा कि जनपद लखनऊ के आसपास के क्षेत्रों को जनपद से जोड़ते हुए विकास हेतु एन0सी0आर0 की तर्ज पर एस0सी0आर0 के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, जिस पर मुख्यमंत्री जी ने भी अपना अंतिम फैसला ले लिया है। लखनऊ एयरपोर्ट का विकास कार्य भी जारी है, जिससे लखनऊ एयरपोर्ट की हैण्डलिंग कैपेसिटी 55 लाख से बढ़कर 01 करोड़ यात्री तक पहुंच जाएगी। जनपद लखनऊ में जिस तरीके से विकास कार्य किए जा रहे हैं, यहां पर बड़े-बड़े अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम भी सम्पन्न हो सकेंगे।


यहां मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में यू0पी0जी0आई0एस0-2023 एवं वर्ष 2020 में डिफेंस एक्सपो का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है। इन कार्यक्रमों में भाग लेने वाले देश व दुनिया के लोगों ने प्रशंसा की है। यह लखनऊवासियों के लिए गौरव का विषय है। यू0पी0जी0आई0एस0-2023 में लगभग 33 लाख करोड़ रुपये के एम0ओ0यू0 हुए हैं। साथ ही, यहां पर जी-20 समूह की डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप की समिट भी सकुशल सम्पन्न हुई है। यहां पर अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच का भी आयोजन हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया कि वे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए भी प्रदेश दावा पेश करे।


केन्द्रीय रक्षा मंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने लखनऊ और हरदोई के मध्य 1,300 एकड़ में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की घोषणा की है। इस पार्क में चिकन व कपड़ों से जुड़े लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस परियोजना से जनपदवासियों के रहन-सहन का स्तर बढ़ेगा। जनपद में वृहद इन्फ्रास्ट्रक्चर व बड़े पैमाने पर औद्योगीकरण व आर्थिक विकास की गतिविधियां आकर्षित होने से रोजगार के अवसर सृजित होंगे। लखनऊ के आसपास के लोगों को रोजगार के साथ ही सम्मानपूर्ण जीवन जीने का मौका मिलेगा। भारत सरकार के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा लखनऊ के पुरातात्विक महत्व के स्मारकों का सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। लखनऊ विश्व का सबसे सुन्दर शहर बनेगा। मुख्यमंत्री जी के रहते हम सभी की यह मुराद पूरी होगी।

प्रदेश में कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त-कौशल किशोर


इस अवसर पर केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर ने कहा कि लोगों का विश्वास कायम हुआ है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त हुई है। देश में प्रधानमंत्री जी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में विकास कार्य निरन्तर जारी हैं। रक्षा मंत्री जी के नेतृत्व में जनपद लखनऊ में विभिन्न विकास कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। जनपद में जाम की समस्या, ओवरब्रिज के निर्माण, पानी की निकासी, गोमतीनगर रेलवे स्टेशन, ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण कार्य हो रहा है। जनपद लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने का कार्य हो रहा है, जिससे लखनऊ भविष्य में चैम्पियन के रूप में स्थापित होगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!