ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज |
हाइलाइट न्यूज़
जन्मदिन पर बदली उत्सव की तस्वीर, MLC मुकेश शर्मा पहुंचे उन बुजुर्गों के बीच जहां चाहिए था साथ • शांति भंग की आशंका में 09 व्यक्ति तथा 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • भारतीय जाट सभा लखनऊ द्वारा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर गरिमामय आयोजन • जर्जर बाईपास की मरम्मत के लिए सांसद ने प्रमुख सचिव को लिखा पत्र • त्यौहारों के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग नें चलाया विशेष चेकिंग अभियान • स्वच्छता अभियान से निकला जनभागीदारी का संदेश, डॉ. नीरज सिंह बोले—स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला • वंदेमातरम् के स्वरों से गूंजा महानगर विस्तार, तिरंगे की आन-बान-शान में डूबा लखनऊ • ट्राई की तत्परता से उपभोक्ता को राहत, वोडाफोन आइडिया की लापरवाहियों का खुलासा • जन्मदिन पर बदली उत्सव की तस्वीर, MLC मुकेश शर्मा पहुंचे उन बुजुर्गों के बीच जहां चाहिए था साथ • शांति भंग की आशंका में 09 व्यक्ति तथा 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • भारतीय जाट सभा लखनऊ द्वारा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर गरिमामय आयोजन • जर्जर बाईपास की मरम्मत के लिए सांसद ने प्रमुख सचिव को लिखा पत्र • त्यौहारों के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग नें चलाया विशेष चेकिंग अभियान • स्वच्छता अभियान से निकला जनभागीदारी का संदेश, डॉ. नीरज सिंह बोले—स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला • वंदेमातरम् के स्वरों से गूंजा महानगर विस्तार, तिरंगे की आन-बान-शान में डूबा लखनऊ • ट्राई की तत्परता से उपभोक्ता को राहत, वोडाफोन आइडिया की लापरवाहियों का खुलासा •
उत्तर प्रदेश English

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घोसी का जिलाधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण

D

Dainik India News

• 6691 views
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घोसी का जिलाधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण

परिसर में गंदगी, रंगाई पुताई की खराब स्थिति एवं हेल्थ ए.टी.एम.कक्ष में ताला बंद होने पर चिकित्सा अधीक्षक को लगाई कड़ी फटकार

बाहर की दवा लिखने पर डॉक्टरों को दी कड़ी कार्यवाही की चेतावनी

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इण्डिया न्यूज
मऊ । जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घोसी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक ना होने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की रंगाई पुताई की जर्जर स्थिति, टूटी खिड़कियां एवं हेल्थ ए.टी.एम.कक्ष में ताला बंद हो पाए जाने पर जिलाधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए परिसर में विशेष साफ सफाई के निर्देश दिए। हेल्थ ए.टी.एम.कक्ष के बंद ताले को खुलवाने के उपरांत वहां कार्यरत कर्मचारी द्वारा ठीक ढंग से परीक्षण प्रक्रिया न कर पाने पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल वहां पर प्रशिक्षित कर्मचारी रखने के निर्देश दिए, साथ ही कक्ष में पुनः ताला बंद पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। निरीक्षण के दौरान ही जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित मरीजों से भी बातचीत की एवं कुछ मरीजों द्वारा बाहर से दवा लेने का मामला संज्ञान में आने पर उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक एवं डॉक्टरों को कड़ी फटकार लगाते हुए बाहर की दवा ना लिखने की चेतावनी दी। दवा वितरण काउंटर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसीलदार घोसी को पिछले 1 सप्ताह के दवा वितरण से संबंधित आपूर्ति एवं मांग की पूरी सप्लाई चेन की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने एंटी रेबीज टीका लगने के कक्ष, एक्स-रे कक्ष, पैथोलॉजी लैब एवं वार्डो का भी निरीक्षण किया। गोल्डन कार्ड बनाए जाने हेतु निर्धारित कक्ष के निरीक्षण के दौरान कार्ययोजना के अनुसार गोल्डन कार्ड ना बनाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस संबंध में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेश अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक घोसी, तहसीलदार घोसी, एवं अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!