ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
रामलला मंदिर निर्माण की प्रगति और अयोध्या के विकास का मुख्यमंत्री लेंगे जायजा ,मुख्यमंत्री का दौरा • ग्राम सभा जलालाबाद में धूमधाम से मनाया गया संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह • UP Govt to launch ‘Matrubhumi’ scheme on occasion of Gandhi Jayanti • अब अपराध नहीं, आस्था और विकास का समन्वित केंद्र है गोरखपुर : सीएम योगी • नव वर्ष 2023 के शुभ अवसर पर महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश की औपचारिक भेंट-जेपी सिंह • विकास के ट्रिपल इंजन मॉडल से काशी के डेवलपमेंट को मिलेगी तीन गुना ऊर्जा : योगी  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मनरेगा कार्यों, गौ संरक्षण केंद्रों, पंचायती राज विभाग के कार्यों एवं कायाकल्प योजना की समीक्षा बैठक संपन्न • सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई • रामलला मंदिर निर्माण की प्रगति और अयोध्या के विकास का मुख्यमंत्री लेंगे जायजा ,मुख्यमंत्री का दौरा • ग्राम सभा जलालाबाद में धूमधाम से मनाया गया संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह • UP Govt to launch ‘Matrubhumi’ scheme on occasion of Gandhi Jayanti • अब अपराध नहीं, आस्था और विकास का समन्वित केंद्र है गोरखपुर : सीएम योगी • नव वर्ष 2023 के शुभ अवसर पर महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश की औपचारिक भेंट-जेपी सिंह • विकास के ट्रिपल इंजन मॉडल से काशी के डेवलपमेंट को मिलेगी तीन गुना ऊर्जा : योगी  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मनरेगा कार्यों, गौ संरक्षण केंद्रों, पंचायती राज विभाग के कार्यों एवं कायाकल्प योजना की समीक्षा बैठक संपन्न • सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई •
उत्तर प्रदेश सरकार English

संपूर्ण समाधान दिवस: जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में घोसी तहसील में संपन्न, 101 में से 4 शिकायतों का तत्काल निस्तारण

D

Dainik India News

• 5683 views
संपूर्ण समाधान दिवस: जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में घोसी तहसील में संपन्न, 101 में से 4 शिकायतों का तत्काल निस्तारण

प्रशासनिक अधिकारियों को जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश, मौके पर भेजी गईं 5 टीमें

दैनिक इंडिया न्यूज ब्यूरो, मऊ (उत्तर प्रदेश), 21 सितंबर 2024,जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में घोसी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कुल 101 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 4 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। साथ ही 5 शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों की टीमें मौके पर भेजी गईं।

शिकायतों में सर्वाधिक संख्या राजस्व विभाग की रही, जिनकी कुल संख्या 56 थी। विकास विभाग से 5, पुलिस विभाग से 5, पूर्ति विभाग से 8, और नगर पंचायत से 7 शिकायतें प्राप्त हुईं। शेष शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित थीं।

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए और उनका निराकरण तेजी से किया जाना चाहिए।

इसके साथ ही, जिलाधिकारी ने 'स्वच्छता ही सेवा 2024' अभियान के तहत उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को "एक कदम स्वच्छता की ओर" थीम पर शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार अत्री, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल, तहसीलदार घोसी सहित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

संपूर्ण समाधान दिवस प्रशासन और जनता के बीच संवाद को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जहां नागरिकों की समस्याओं का समाधान त्वरित और प्रभावी तरीके से किया जा रहा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!