ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
स्वस्थ समाज से होगा स्वस्थ राष्ट्र का निर्माणः योगी आदित्यनाथ • प्लास्टिक उद्योग को नई दिशा: लखनऊ में AIPMA की गोष्ठी में विकसित भारत के लक्ष्य पर मंथन • देश की टॉप 20 राजनीतिक खबरें दैनिक इंडिया न्यूज़ के साथ रहें अपडेटेड • डबल इंजन की सरकार के सहयोग से यूपी के नाम दर्ज हुई एक और कामयाबी • राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शास्त्री भवन में उनकी प्रतिमा के समक्ष उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी • अभिलेखों की लापरवाही पर जिलाधिकारी का बड़ा एक्शन, पांच कर्मचारियों का वेतन रोका • संविधान दिवस पर बोले सुरेश खन्ना, राष्ट्र के समक्ष आने वाली चुनौतियों का समाधान करने का मूल मंत्र है संविधान • स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन की वृहत बैठक सम्पन्न • स्वस्थ समाज से होगा स्वस्थ राष्ट्र का निर्माणः योगी आदित्यनाथ • प्लास्टिक उद्योग को नई दिशा: लखनऊ में AIPMA की गोष्ठी में विकसित भारत के लक्ष्य पर मंथन • देश की टॉप 20 राजनीतिक खबरें दैनिक इंडिया न्यूज़ के साथ रहें अपडेटेड • डबल इंजन की सरकार के सहयोग से यूपी के नाम दर्ज हुई एक और कामयाबी • राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शास्त्री भवन में उनकी प्रतिमा के समक्ष उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी • अभिलेखों की लापरवाही पर जिलाधिकारी का बड़ा एक्शन, पांच कर्मचारियों का वेतन रोका • संविधान दिवस पर बोले सुरेश खन्ना, राष्ट्र के समक्ष आने वाली चुनौतियों का समाधान करने का मूल मंत्र है संविधान • स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन की वृहत बैठक सम्पन्न •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मन की नहीं अब गन की बात हो-राजेश सोनी

D

Dainik India News

• 7777 views
मन की नहीं अब गन की बात हो-राजेश सोनी

आदर्श व्यापारी एसोसिएशन ने पहलगाम की घटना पर जताया तीव्र विरोध,

मुंशी पुलिया से पॉलिटेक्निक तक निकाला कैंडल मार्च
प्रधानमंत्री से स्पष्ट संदेश:

अब सिर्फ निंदा नहीं, निर्णायक कार्रवाई चाहिए

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ, 24 अप्रैल। कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या को लेकर राजधानी लखनऊ के व्यापारी वर्ग का आक्रोश बुधवार की रात सड़कों पर फूट पड़ा। आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के बैनर तले लगभग 1000 व्यापारियों ने मुंशी पुलिया से पॉलिटेक्निक चौराहे तक एक विशाल कैंडल मार्च निकाला। यह सिर्फ मोमबत्तियों की लौ नहीं थी, बल्कि उसमें झलक रहा था हर भारतीय का ज्वलंत आक्रोश, जो अब सहन नहीं, संहार चाहता है।

“मन की बात बहुत हो गई, अब गन की बात कीजिए प्रधानमंत्री जी!”


यह शब्द थे आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी बात करते हुए फूट पड़े। उन्होंने कहा कि देश के 12 करोड़ व्यापारी अब मूक दर्शक नहीं बने रह सकते। पाकिस्तान द्वारा रची गई इस नापाक साजिश के खिलाफ केंद्र सरकार को निर्णायक कार्रवाई करनी ही होगी।

सायं 7:30 बजे सुख कॉम्प्लेक्स, मुंशी पुलिया, इंदिरा नगर से निकले जुलूस में व्यापारी हाथों में तख्तियां लेकर “भारत माता की जय”, “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “आतंकवाद मुर्दाबाद” के गगनभेदी नारे लगा रहे थे। पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। रास्ते में स्थानीय लोगों ने भी इस मार्च को समर्थन दिया, जिससे जनाक्रोश की लहर और भी व्यापक होती चली गई।

श्रद्धांजलि सभा में गूंजा साहस और प्रतिशोध का स्वर

पॉलिटेक्निक चौराहे पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में 2 मिनट का मौन रखकर पहलगाम के मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। लेकिन इसके बाद गूंजा एक ही स्वर – अब जवाब चाहिए, इंतज़ार नहीं। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब नहीं दिया जाएगा, ऐसी घटनाएं दोहराई जाती रहेंगी।

व्यापारी बोले:

पाकिस्तान को ऐसा दंड मिले कि इतिहास कांप उठे
अध्यक्ष राजेश सोनी ने आगे कहा, “हम प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से आग्रह करते हैं कि अब सिर्फ कड़े शब्दों में निंदा न की जाए, बल्कि पाकिस्तान को ऐसा दंड मिले जो दुनिया के लिए नज़ीर बन जाए। हमारे व्यापार, हमारे परिवार, हमारी माताओं-बहनों की सुरक्षा अब दांव पर है। सरकार को अब सिर्फ बातें नहीं करनी, बलिदान का बदला देना होगा।”

आह्वान नहीं, अब आदेश चाहिए -राजेश

भारत के हर नागरिक की यही पुकार है।
यह कैंडल मार्च अब केवल एक प्रतीक नहीं है, यह उस ज्वलंत आत्मा की पुकार है जो अपने वीरों की शहादत का बदला मांग रही है। यह संदेश केवल पाकिस्तान को नहीं, भारत सरकार को भी है –
अब चुप्पी नहीं, अब चुप कराना है।
अब सर्जिकल स्ट्राइक नहीं, सामूहिक विनाश की रणनीति चाहिए।
क्योंकि भारत अब वह नहीं रहा जो सहता था, भारत अब वही करेगा – जो इतिहास में लिखा जाएगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!