ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
नवागत मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने किया विकास भवन का निरीक्षण • बोले लोकसभा स्पीकर तकनीक और विधायी संस्थाएं अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याण पहुंचाने में महत्वपूर्ण • 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ • पुलिस ने नाबालिग चोर का किया चालान,भेजा बाल सुधार गृह • परिवहन विभाग के अधिकारी के घर दिनदहाड़े चोरी • 11 अगस्त से 17 अगस्त के मध्य आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम का होगा भव्य आयोजन • भाजपा स्थापना दिवस पर ‘गौरव सम्मान’: तप, त्याग और वैचारिक निष्ठा के पुरोधाओं को राष्ट्रनिष्ठ प्रणाम • नारी शक्ति के सम्मान का भव्य उत्सव : अरुणिमा वेलफेयर फाउंडेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, ‘महिला सशक्ति सम्मान-2026’ से महिलाओं का अभिनंदन • नवागत मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने किया विकास भवन का निरीक्षण • बोले लोकसभा स्पीकर तकनीक और विधायी संस्थाएं अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याण पहुंचाने में महत्वपूर्ण • 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ • पुलिस ने नाबालिग चोर का किया चालान,भेजा बाल सुधार गृह • परिवहन विभाग के अधिकारी के घर दिनदहाड़े चोरी • 11 अगस्त से 17 अगस्त के मध्य आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम का होगा भव्य आयोजन • भाजपा स्थापना दिवस पर ‘गौरव सम्मान’: तप, त्याग और वैचारिक निष्ठा के पुरोधाओं को राष्ट्रनिष्ठ प्रणाम • नारी शक्ति के सम्मान का भव्य उत्सव : अरुणिमा वेलफेयर फाउंडेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, ‘महिला सशक्ति सम्मान-2026’ से महिलाओं का अभिनंदन •
लेख / शोध English

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टोंसब्रिज स्कूल के वार्षिकोत्सव में की शिरकत, कहा - "21वीं सदी होगी भारत की शताब्दी"

D

Dainik India News

• 6571 views
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टोंसब्रिज स्कूल के वार्षिकोत्सव में की शिरकत, कहा - "21वीं सदी होगी भारत की शताब्दी"

दैनिक इंडिया न्यूज नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर तेजी से उभर रहा है। इसी संदर्भ में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देहरादून स्थित द टोंसब्रिज स्कूल के वार्षिकोत्सव में हिस्सा लेते हुए छात्रों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में पर्यावरणविद पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी ने भी शिरकत की।

छात्रों की प्रस्तुति ने मोहा मन, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की सीख पर बल

देहरादून के प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी में टोंसब्रिज स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी ने हवन यज्ञ में भाग लिया और स्कूल परिसर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम में आईटीबीपी जवानों के बैंड प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने गीत, नृत्य और कला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ओम बिरला ने इन प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए छात्रों को सम्मानित किया और उनकी हौसला अफजाई की।

"विद्यार्थी जीवन स्वर्णिम काल है" – ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से कहा, "विद्यार्थी जीवन सबसे स्वर्णिम काल होता है। यह वह समय है जब भविष्य की नींव रखी जाती है। अनुशासन, कला और संस्कार विद्यार्थी जीवन के अभिन्न अंग हैं। टोंसब्रिज स्कूल ने इन मूल्यों को बखूबी संजोया है।"

उन्होंने विद्यालय की सीडीएस जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा की सराहना करते हुए कहा, "यह प्रतिमा हमें अनुशासन और देशभक्ति की प्रेरणा देती है। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों में राष्ट्रीय भावना विकसित करना सराहनीय कार्य है।"

पर्यावरण संरक्षण पर जोर

पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी ने छात्रों को जल, जंगल, और जमीन बचाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा, "विद्यार्थियों को बचपन से पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना जरूरी है। यह नई पीढ़ी ही भविष्य के भारत को पर्यावरण-अनुकूल बनाएगी।"

"21वीं सदी होगी भारत की शताब्दी"

ओम बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, "आज भारत ज्ञान, विज्ञान, शोध और आध्यात्म के संगम के कारण वैश्विक स्तर पर नेतृत्व कर रहा है। यह नई पीढ़ी की क्षमता और विचारों का ही परिणाम है। 21वीं सदी भारत की शताब्दी बनेगी।"

उन्होंने छात्रों से संसद का दौरा करने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे लोकतंत्र और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को समझने की प्रेरणा मिलेगी।

सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन विजय नागर, निदेशक शैलेन्द्र बेंजामिन, प्रिंसिपल बेला सहगल, उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना और सीबीएसई के पूर्व क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!