ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने किया निरीक्षण, कटान रोकने और राहत कैंप लगाने के दिए निर्देश सकारात्मकता कीशक्ति 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का जनरेटर बरामद Microplastics Found in Human Ovaries for the First Time: A Silent Threat to Female Fertility अखिल भारतीय बाल्य आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान, नोएडा के निदेशक से राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष की शिष्टाचार भेंट सम्पन्न मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति एवं शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न आदर्श व्यापारी एसोसिएसन द्वारा व्यापारी स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन दुनिया भर में फैला एमपॉक्स वायरस, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने किया निरीक्षण, कटान रोकने और राहत कैंप लगाने के दिए निर्देश सकारात्मकता कीशक्ति 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का जनरेटर बरामद Microplastics Found in Human Ovaries for the First Time: A Silent Threat to Female Fertility अखिल भारतीय बाल्य आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान, नोएडा के निदेशक से राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष की शिष्टाचार भेंट सम्पन्न मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति एवं शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न आदर्श व्यापारी एसोसिएसन द्वारा व्यापारी स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन दुनिया भर में फैला एमपॉक्स वायरस, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी
उत्तर प्रदेश सरकार English

सपा-बसपा ने यूपी को लावारिस छोड़ उसकी दुर्गति की : योगी

D

Dainik India News

3823 views
सपा-बसपा ने यूपी को लावारिस छोड़ उसकी दुर्गति की : योगी

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया

दंगा प्रदेश की धारणा बदली, आज यूपी में निवेश कर रहीं दुनिया की कंपनियां : सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि ये वही उत्तर प्रदेश है जो आने वाले समय में देश में सबसे आगे होगा।

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को बहुत समय मिला लेकिन उन्होंने यूपी को लावारिस छोड़कर उसकी दुर्गति ही की। 05 वर्ष पहले जहां उत्तर प्रदेश के बारे में धारणाएं बनती थीं कि ये दंगा प्रदेश है। वहीं हमारी सरकार आने के बाद अब सुरक्षित यूपी की धारणा कायम हुई। ये वही उत्तर प्रदेश है जहां कोई निवेश नहीं करना चाहता था और आज दुनिया की सबसे बड़ी कम्पनी जेवर एयरपोर्ट तैयार करने जा रही है। यह बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शुक्रवार को कही।

        गोमतीनगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आने वाले समय मे उत्तर प्रदेश, देश में सबसे आगे होगा। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप सबकी ऊर्जा, भारत और उत्तर प्रदेश की ऊर्जा है। ये ऊर्जा भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर राष्ट्रनिर्माण के लिए बड़ी भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि आप सबके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। सीएम योगी ने कहा कि देश की सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। दुनिया की सबसे उर्वरा भूमि, जल संसाधन, सबसे ज्यादा पौराणिक, धार्मिक स्थल उत्तर प्रदेश में हैं लेकिन क्या कारण था कि 5 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के बारे में धारणाएं बनती थी कि ये दंगा प्रदेश है। सीएम योगी ने कहा कि उन कारणों में आप युवाओं को जानना होगा। पिछली सरकारों में भट्टा पारसौल, बस्ती के मुंडेरवा और रामकोला में किसानों पर गोलियां चलाई गईं। लेकिन हमारी सरकार में बड़े से बड़े विकास कार्य चल रहे हैं। कहीं कोई विवाद नहीं है। अगर किसी किसान ने जमीन दी है, तो कुछ घंटों में पैसा उसके खाते में चला जाता है। सीएम योगी ने कहा कि ये काम पहले की सरकारों में भी हो सकते थे, लेकिन तब खुद के घरों का विकास होता था। 2 करोड़ 61 लाख लोगों को शौचालय नारी गरिमा को बचाने के साथ कई बीमारियों से भी हमको बचा रहे है। उन्होंने कहा कि आखिर 2017 से पहले कांग्रेस, सपा, बसपा क्या कर रही थी।

        सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपावली पर पटाखे नहीं जलेंगे, कावंड़ यात्रा में डीजे नही बजेगा, अजीब-अजीब से नियम हिन्दू त्योहारों पर लगा दिए जाते थे। जब मैं सीएम बना तो सबसे पहले कावड़ यात्रा पड़ी थी। संबंधित अधिकारी मेरे पास आये और बोले कि यात्रा नहीं हो सकती है, दंगा हो जायेगा। तो मैंने कहा आप लोग किस लिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि भाजपा सरकार में  42 लाख लोगों को आवास मिले, सौभाग्य योजना के तहत 1.41 करोड़ घरों को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिए गए, उज्जवला योजना में 1.67 करोड़ परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन मिले, 2.61 लाख व्यक्तिगत शौचालय निर्मित किए गए, अटल पेंशन योजना में 36.60 लाख से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। ऐसी तमाम और कल्याणकारी योजनाओं से जिनको भी लाभ मिला, वे सभी भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं क्योंकि इन लोगों को समझ आ गया है कि पिछली सरकारों ने उनके साथ धोखा किया।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!