ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
यूपी में तबादलों पर लगा ब्रेक: 202 तबादले निरस्त, दो बड़े IAS अधिकारी प्रतीक्षारत • ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स में पहुंची 'अजय टू योगी आदित्यनाथ' • The Chief Minister garlanded the statue of Lord Krishna did, wished the people of the state on the occasion of Shri Krishna Janmashtami • डबल इंजन की सरकार के सहयोग से यूपी के नाम दर्ज हुई एक और कामयाबी • प्रदेश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगा डेविस कप का आयोजनः सीएम योगी  • एक अवैध देशी रिवाल्वर 32 बोर व जिंदा कारतूस व एक अदद अवैध देशी पिस्टल 32 बोर व जिंदा कारतूस के साथ दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार • विधवा पेंशन लाभार्थी लिंक करायें आधार नही तो पेंशन होगी बन्द शासन के सक्त निर्देश • सात दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सीय शिविर का भव्य शुभारम्भ : स्वास्थ्य, साधना और भारतीय जीवन-दर्शन का अद्वितीय समन्वय • यूपी में तबादलों पर लगा ब्रेक: 202 तबादले निरस्त, दो बड़े IAS अधिकारी प्रतीक्षारत • ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स में पहुंची 'अजय टू योगी आदित्यनाथ' • The Chief Minister garlanded the statue of Lord Krishna did, wished the people of the state on the occasion of Shri Krishna Janmashtami • डबल इंजन की सरकार के सहयोग से यूपी के नाम दर्ज हुई एक और कामयाबी • प्रदेश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगा डेविस कप का आयोजनः सीएम योगी  • एक अवैध देशी रिवाल्वर 32 बोर व जिंदा कारतूस व एक अदद अवैध देशी पिस्टल 32 बोर व जिंदा कारतूस के साथ दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार • विधवा पेंशन लाभार्थी लिंक करायें आधार नही तो पेंशन होगी बन्द शासन के सक्त निर्देश • सात दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सीय शिविर का भव्य शुभारम्भ : स्वास्थ्य, साधना और भारतीय जीवन-दर्शन का अद्वितीय समन्वय •
उत्तर प्रदेश सरकार English

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता पदयात्रा: भारत की अखंडता का संदेश

D

Dainik India News

• 7613 views
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता पदयात्रा: भारत की अखंडता का संदेश

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव के संदेश के साथ एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित यह पदयात्रा सत्संग पार्क से आरंभ होकर रूपम टेलर चौराहा, मसानी देवी मंदिर, सहादतगंज मातादीन रोड होते हुए बालागंज चौराहे तक पहुंची, जहां जनसभा एवं भव्य कार्यक्रम के साथ इसका समापन हुआ।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, अंजनी श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए “सरदार पटेल अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारे गूंज उठे।

डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की एकता और अखंडता की जो नींव रखी, वही आज देश की मजबूती का आधार है। उन्होंने कहा कि 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर सरदार पटेल ने अखंड भारत की नींव रखी। भाजपा ही वह संगठन है जो पंच निष्ठा के साथ राष्ट्रहित में अपना सर्वस्व समर्पित करने का संकल्प रखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज सर्वधर्म समभाव और आत्मनिर्भर भारत के पथ पर अग्रसर है।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण के संकल्प से प्रेरित है। इसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक अपने गौरवशाली इतिहास को याद रखे और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और महापौर सुषमा खर्कवाल के नेतृत्व में निकली पदयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। हाथों में तिरंगे झंडे लिए देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “सरदार पटेल अमर रहें” के जयघोष के साथ लगभग तीन घंटे की इस पदयात्रा को सफल बनाया।

कार्यक्रम में महानगर महामंत्री राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष जया शुक्ला, यू. एन. पांडे, मानवेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, अभिषेक खरे, सत्येंद्र सिंह, संकेत मिश्रा, मंडल अध्यक्ष विमल चौधरी, संदीप तिवारी, दीप प्रकाश, सोमेंद्र पांडे सहित विधानसभा के पार्षदगण एवं अनेक भाजपा कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!