ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा एक बार फिर हुई सक्रिय ,जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मनरेगा कार्यों, गौ संरक्षण केंद्रों, पंचायती राज विभाग के कार्यों एवं कायाकल्प योजना की समीक्षा बैठक संपन्न • 'एक पेड़ माँ के नाम' से हरित उत्तर प्रदेश का महाअभियान, मऊ बना जनसहभागिता का प्रेरक केंद्र • योगी 2.0 के 6 माहः जो कहा वो करके दिखाया:हरिंद्र सिंह • युवा शक्ति संघ के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत • हरदोई: संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई • पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह • मेरा आंगन, मेरी हरियाली व अपशिष्ट से खाद - नगर स्वस्थ व खुशहाल • एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा एक बार फिर हुई सक्रिय ,जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मनरेगा कार्यों, गौ संरक्षण केंद्रों, पंचायती राज विभाग के कार्यों एवं कायाकल्प योजना की समीक्षा बैठक संपन्न • 'एक पेड़ माँ के नाम' से हरित उत्तर प्रदेश का महाअभियान, मऊ बना जनसहभागिता का प्रेरक केंद्र • योगी 2.0 के 6 माहः जो कहा वो करके दिखाया:हरिंद्र सिंह • युवा शक्ति संघ के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत • हरदोई: संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई • पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह • मेरा आंगन, मेरी हरियाली व अपशिष्ट से खाद - नगर स्वस्थ व खुशहाल •
उत्तर प्रदेश English

यूपीडब्लूजेयू ने मनाया आईएफडब्लूजे का स्थापना दिवस, वरिष्ठ पत्रकार श्याम बाबू और हेमन्त शुक्ला सम्मानित

B

Bhargav Bhargav

• 5620 views
यूपीडब्लूजेयू ने मनाया आईएफडब्लूजे का स्थापना दिवस, वरिष्ठ पत्रकार श्याम बाबू और हेमन्त शुक्ला सम्मानित

ब्यूरो दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ

लखनऊ, 28 अक्टूबर, देश में पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्लूजे ) के 73 वें स्थापना दिवस पर लखनऊ में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (यूपीडब्लूजेयू ) ने कार्यक्रम आयोजित कर संस्था से जुड़े वरिष्ठ साथियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आईएफडब्लूजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी ने कहा कि अपने सात दशक की यात्रा में संगठन ने पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष कर एक अलग पहचान बनाई है। आईएफडब्लूजे पत्रकारों को उचित वेतन दिलाने से लेकर उन्हें सामाजिक सुरक्षा दिलाने और उनके उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई में सतत संघर्षरत रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया के व्यापक विस्तार को देखते हुए प्रेस काउंसिल की जगह मीडिया काउंसिल का गठन हो और इसमें प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व वेब मीडिया को शामिल किया जाना चाहिए। आईएफडब्लूजे ने इसकी लगातार मांग की है और अब इस संदर्भ में उच्च स्तरीय आश्वासन भी मिला है।
इस मौके पर आईएफडब्लूजे के राष्ट्रीय पदाधिकारी रहे वरिष्ठ साथी श्यामबाबू और हेमन्त शुक्ला को विशेष रूप से सम्मानित किया गया और संगठन को लेकर उनकी सेवाओं के प्रति आभार प्रकट किया गया।
कार्यक्रम आयोजक व यूपीडब्लूजेयू अध्यक्ष टीबी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को पूरे प्रदेश में विस्तार के साथ नया कलेवर देने का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही यूपीडब्लूजेयू एक प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है जिसमें देश भर के राज्यों से आईएफडब्लूजे पदाधिकारी आमंत्रित किए जाएंगे।
आईएफडब्लूजे राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ कलहंस ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में यूपीडब्लूजेयू प्रदेश सचिव और वरिष्ठ साथी संतोष गुप्ता की पत्नी के निधन और विगत दिनों राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार वीर विक्रम बहादुर मिश्र व तरुण मित्र के सीबी सिंह के निधन पर दो मिनट मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में यूपीडब्लूजेयू प्रदेश वरिष्ठ सचिव उत्कर्ष सिन्हा, प्रदेश सचिव राजेश मिश्रा, पीपी सिंह, एंथोनी सिंह, राजवीर सिंह, गौरव सिंह, पंकज दीक्षित, आशीष बाजपेई, फिरोज, सुनील दिवाकर, आशीष अवस्थी, राजेश तिवारी, अंशुमान सिंह, अंकुर तिवारी, मुकुल मिश्रा, दिलीप सिन्हा, इंद्रेश रस्तोगी, मोहम्मद अशरफ सहित दर्जनों पत्रकार शामिल रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!