ब्रेकिंग न्यूज़
4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत | 4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत |
हाइलाइट न्यूज़
थाना समाधान दिवस पर सरायलखंसी थाना पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ की जनसुनवाई । 100 से अधिक लोगों की मौत के बाद भी पहचान नहीं हुई, रेल मंत्री का दावा- घटना का कारण पता चल गया समाज सुधार का जज़्बा बड़ा हो तो उम्र कोई मायने नहीं रखती:जेपी सिंह लखनऊ ने याद किया अपने हरदिल अजीज विधायक आशुतोष टण्डन "गोपाल जी" को - जितेन्द्र प्रताप सिंह आचार संहिता लगते ही होर्डिंग,बैनरों पर चला प्रशासन का डंडा सीडीएस बिपिन रावत को समर्पित की गई मनकामेश्वर की अगहन पूर्णिमा कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन गांव में सफाई कर्मचारियों की मनमानी से ग्रामीणों में रोष थाना समाधान दिवस पर सरायलखंसी थाना पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ की जनसुनवाई । 100 से अधिक लोगों की मौत के बाद भी पहचान नहीं हुई, रेल मंत्री का दावा- घटना का कारण पता चल गया समाज सुधार का जज़्बा बड़ा हो तो उम्र कोई मायने नहीं रखती:जेपी सिंह लखनऊ ने याद किया अपने हरदिल अजीज विधायक आशुतोष टण्डन "गोपाल जी" को - जितेन्द्र प्रताप सिंह आचार संहिता लगते ही होर्डिंग,बैनरों पर चला प्रशासन का डंडा सीडीएस बिपिन रावत को समर्पित की गई मनकामेश्वर की अगहन पूर्णिमा कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन गांव में सफाई कर्मचारियों की मनमानी से ग्रामीणों में रोष
उत्तर प्रदेश सरकार English

राष्ट्र उत्थान हेतु माँ जगदंबा की आराधना — राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अष्टमी के दिन किया यज्ञ-हवन, दी रामनवमी की शुभकामनाएँ

D

Dainik India News

40 views
राष्ट्र उत्थान हेतु माँ जगदंबा की आराधना — राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अष्टमी के दिन किया यज्ञ-हवन, दी रामनवमी की शुभकामनाएँ

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। नवरात्रि के पावन अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अष्टमी तिथि के दिन लखनऊ महानगर स्थित अपने आवास पर माँ जगदंबा की पूजा-अर्चना एवं यज्ञ-हवन का आयोजन किया।

पूजन के माध्यम से उन्होंने राष्ट्र कल्याण, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु माँ से प्रार्थना की। नवरात्रि को उन्होंने आत्मिक शुद्धि, साधना और शक्ति संचय का समय बताते हुए कहा कि यह पर्व केवल उपासना नहीं, बल्कि जीवन को दिव्यता और मर्यादा से जोड़ने का माध्यम है।

अष्टमी के दिन माँ महागौरी की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है। माँ का यह स्वरूप पवित्रता, करुणा और सिद्धि का प्रतीक है। इस अवसर पर हवन का आयोजन भी हुआ, जिसमें वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ अग्नि में आहुति देकर वातावरण को शुद्ध और ऊर्जावान बनाया गया।

हवन से उत्पन्न सात्विक ऊर्जा से मानसिक तनाव का शमन, रोगों से राहत और पारिवारिक सुख-शांति में वृद्धि होती है। यह परंपरा केवल धार्मिक नहीं, वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी अत्यंत लाभकारी है।

पूजन और हवन उपरांत जितेन्द्र प्रताप सिंह ने समस्त देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, सेवा और सत्य का प्रतीक है, जिनके आदर्श आज भी समाज को मार्गदर्शन देते हैं। रामनवमी का पर्व हमें सत्य पर अडिग रहते हुए धर्म के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!