ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? • दीपावली महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:उदय राज • राजनाथ सिंह के चुनाव प्रचार ने बदला उत्तर प्रदेश का मिजाज:जितेन्द्र प्रताप सिंह • मुख्यमंत्री ने नव सम्वत्सर व चैत्र नवरात्रिपर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं • श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -जेपी सिंह • उत्तर प्रदेश में अल्पविकसित व मलिन बस्तियों के विकास पर योगी सरकार का फोकस • "श्री नर्मदेश्वर महादेव" की यात्रा का राजधानी लखनऊ के मंगलम ग्रैंड में भव्य स्वागत • Raksha Mantri Rajnath Singh Confers 32 Medals to Indian Coast Guard Personnel for Exemplary Service • सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? • दीपावली महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:उदय राज • राजनाथ सिंह के चुनाव प्रचार ने बदला उत्तर प्रदेश का मिजाज:जितेन्द्र प्रताप सिंह • मुख्यमंत्री ने नव सम्वत्सर व चैत्र नवरात्रिपर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं • श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -जेपी सिंह • उत्तर प्रदेश में अल्पविकसित व मलिन बस्तियों के विकास पर योगी सरकार का फोकस • "श्री नर्मदेश्वर महादेव" की यात्रा का राजधानी लखनऊ के मंगलम ग्रैंड में भव्य स्वागत • Raksha Mantri Rajnath Singh Confers 32 Medals to Indian Coast Guard Personnel for Exemplary Service •
Uncategorized English

आबकारी विभाग का सरोजनीनगर में बड़ा छापा, भारी मात्रा में अवैध स्पिरिट बरामद

D

Dainik India News

• 7625 views
आबकारी विभाग का सरोजनीनगर में बड़ा छापा, भारी मात्रा में अवैध स्पिरिट बरामद

दैनिक इंडिया न्यूज़ 17 जुलाई 2024 लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार, पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी और जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में अवैध मदिरा के परिवहन, तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लखनऊ की आबकारी टीम ने सरोजनीनगर के नादरगंज इलाके में भारी मात्रा में अवैध स्पिरिट (इथेनॉल) बरामद की।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मी शंकर बाजपेयी, विवेक सिंह, अखिल गुप्ता, विजय राठी और सुभाष चंद्र के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षकों की टीम ने कान्हा उपवन नादरगंज के निकट स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने 09 ड्रमों में 1450 लीटर अवैध स्पिरिट (इथेनॉल) बरामद किया। इसके अलावा, वाहन संख्या UP 32 SN 8841 मारुति सुपर कैरी सीएनजी, 6 इलेक्ट्रिक पंप मशीन, 6 मोबाइल फोन, 3290 लीटर अपमिश्रित पेट्रोल और अन्य संबंधित उपकरण भी जब्त किए गए।

इस कार्रवाई के दौरान 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें शामिल हैं:

  1. राहुल यादव पुत्र हरिश्चंद यादव, निवासी अनोरा अमौसी, थाना सरोजनीनगर, लखनऊ
  2. विनोद पाल पुत्र रामचंद्र, निवासी लोनाहा, बंथरा
  3. ओमप्रकाश यादव पुत्र रामभजन यादव, निवासी अनोरा अमौसी
  4. विकास यादव पुत्र छोटेलाल यादव, निवासी भभुआ, थाना आत्रोली, जिला हरदोई
  5. दुर्गेश यादव पुत्र शिवकुमार यादव, निवासी मुनूपुरवा, थाना इटौंजा, लखनऊ
  6. प्रदीप यादव पुत्र हरिकेश यादव, निवासी अनोरा अमौसी, थाना सरोजनीनगर, लखनऊ

मुख्य आरोपी राहुल यादव ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले दो महीनों से इस काम में संलिप्त था। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके।

इस महत्वपूर्ण छापेमारी में जब्त इथेनॉल का दुरुपयोग अवैध मदिरा बनाने में किया जा सकता था, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती थी। सभी अभियुक्तों पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में सरोजनीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

इस सफलता से जहां प्रशासन की सक्रियता साबित होती है, वहीं आम जनता में भी सुरक्षा की भावना को बल मिलता है। ऐसी कार्रवाइयों के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने का प्रयास जारी रहेगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!