ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ |
हाइलाइट न्यूज़
शांति भंग की आशंका में कुल 20 व्यक्ति गिरफ्तार • सभी जिलों के DM, एसएसपी/एसपी प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता से मिलें तथा उनकी समस्याओं/शिकायतों का समाधान करें: मुख्यमंत्री • अमृत भारत योजना के तहत मिर्जापुर, चुनार और विंध्याचल स्टेशनों का निरीक्षण; रेलवे ने मिर्जापुर में खाली कराई अनधिकृत भूमि • <em>वाहन खरीदारी के लिए सुनहरा मौका</em> • महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं:एस के सोनी • छात्रवृत्ति से खुलेगी पढ़ाई की राह, 4.60 लाख विद्यार्थियों के खातों में पहुंचे 148 करोड़ • तहसील प्रशासन ने निकाला मौन जुलूस ,हाथों में तिरंगा लेकर शहीदो को दी श्रद्धांजलि&nbsp; • प्रदेश में 38 PCS अफसरों का तबादला • शांति भंग की आशंका में कुल 20 व्यक्ति गिरफ्तार • सभी जिलों के DM, एसएसपी/एसपी प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता से मिलें तथा उनकी समस्याओं/शिकायतों का समाधान करें: मुख्यमंत्री • अमृत भारत योजना के तहत मिर्जापुर, चुनार और विंध्याचल स्टेशनों का निरीक्षण; रेलवे ने मिर्जापुर में खाली कराई अनधिकृत भूमि • <em>वाहन खरीदारी के लिए सुनहरा मौका</em> • महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं:एस के सोनी • छात्रवृत्ति से खुलेगी पढ़ाई की राह, 4.60 लाख विद्यार्थियों के खातों में पहुंचे 148 करोड़ • तहसील प्रशासन ने निकाला मौन जुलूस ,हाथों में तिरंगा लेकर शहीदो को दी श्रद्धांजलि&nbsp; • प्रदेश में 38 PCS अफसरों का तबादला •
Uncategorized English

सहारा हॉस्पिटल में दो दिवसीय आईवीएफ शिविर का समापन

D

Dainik India News

• 7013 views
सहारा हॉस्पिटल में दो दिवसीय आईवीएफ शिविर का समापन

उदय राज
दैनिक इंडिया न्यूज

-शिविर में भाग लेने आए कई जनपदों से आए दम्पति

-शिविर में पंजीकरण करवाने पर मिला विशेष छूट का लाभ

लखनऊ :

सहारा हॉस्पिटल गोमती नगर में दो दिवसीय नि:शुल्क आईवीएफ शिविर मंगलवार से सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया, इसमें प्रदेश के कई जनपदों से आए दम्पतियों ने अपना पंजीकरण कराया। यह शिविर प्रात: नौ बजे से सायं चार बजे तक लगाया गया।

सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर श्री अनिल विक्रम सिंह जी एवं सहारा हॉस्पिटल के डायेक्टर मेडिकल हेल्थ डा. मजहर हुसैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप जलाकर शिविर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंहजी ने बताया कि हमारे माननीय अभिभावक 'सहाराश्री" जी की प्रेरणा से विश्वस्तरीय सेवाएं सहारा हॉस्पिटल में दी जा रही है।

चिकित्सा के हर क्षेत्र में बेहतर सेवाएं दी जाएं, इसी उद्देश्य से आईवीएफ लैब द्वारा भी उत्कृष्ट सेवाएं दी जा रही है। सहारा हॉस्पिटल की आई वी एफ एक्सपर्ट डॉक्टर ऋचा गंगवार ने बताया कि वैसे तो आईवीएफ की एक साइकिल की सफलता दर लगभग 35 से 40 प्रतिशत तक रहती है, क्योंकि सहारा आईवीएफ सेन्टर की लैब विश्वस्तरीय व अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है तथा यहां अन्तर्राष्ट्रीय ट्रेंड आईवीएफ एक्सपर्ट द्वारा आधुनिक पद्धति से उपचार उपलब्ध करवाया जाता है, इसलिए अच्छे सेंटर का चयन करने से यह सफलता दर 80 प्रतिशत तक तक हो सकती है। इसके साथ ही मरीजों का इलाज गोपनीयता की सुरक्षा के साथ गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाता है।

साथ ही आईवीएफ विशेषज्ञ डा. गंगवार ने बताया कि शिविर में पंजीकरण कराने वालों को मुफ्त परामर्श, अल्ट्रासाउण्ड और सीमेन एनॉलिसिस की जांच की सुविधा दी गयी । इसके साथ ही आईवीएफ पैकेज में 51 हजार तक की छूट का लाभ भी मिला। उन्होंने बताया कि शिविर में लखनऊ ही नहीं बल्कि बाराबंकी, फैजाबाद, गोरखपुर, बनारस, सीतापुर समेत अन्य कई जनपदों से दम्पत्ति आये और शिविर का लाभ उठाया।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. रोमिल सेठ ने बताया कि इच्छुक लोग आई वी एफ संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हॉस्पिटल के हेल्पलाइन नम्बर 0522-6780001/00002, 6782146 एवं मोबाइल नंबर 7379778827 से प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टर्स, प्रशासनिक अधिकारी और पैरामेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!