ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
DAV कॉलेज में 108 कुंडी यज्ञ का भव्य समापन: सनातन धर्म और राष्ट्र सुरक्षा,पर्यावरण संरक्षण पर हुआ विचार-विमर्श • छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार • हेमवती नंदन बहुगुणा की 103वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में माघ मेला-2026 की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की, ‘मेला सेवा ऐप’ का लोकार्पण • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन विश्वकर्मा सम्मान दिवस के रूप मे ई पार्क महानगर विस्तार मे सम्पन्न - जे पी सिंह • उत्तर भारत के पहले हाइपरस्केल डेटा सेंटर का योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण • UP पुलिस में पीसीएस संवर्ग के छह अफसरों का तबादला • थाना कपसेठी पुलिस ने अपहरण से सम्बन्धित मुकदमें में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार • DAV कॉलेज में 108 कुंडी यज्ञ का भव्य समापन: सनातन धर्म और राष्ट्र सुरक्षा,पर्यावरण संरक्षण पर हुआ विचार-विमर्श • छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार • हेमवती नंदन बहुगुणा की 103वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में माघ मेला-2026 की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की, ‘मेला सेवा ऐप’ का लोकार्पण • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन विश्वकर्मा सम्मान दिवस के रूप मे ई पार्क महानगर विस्तार मे सम्पन्न - जे पी सिंह • उत्तर भारत के पहले हाइपरस्केल डेटा सेंटर का योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण • UP पुलिस में पीसीएस संवर्ग के छह अफसरों का तबादला • थाना कपसेठी पुलिस ने अपहरण से सम्बन्धित मुकदमें में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार •
Uncategorized English

<em>इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ऑपरेशन कायाकल्प की मण्डलीय कार्यशाला आयोजित</em>

D

Dainik India News

• 8296 views
<em>इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ऑपरेशन कायाकल्प की मण्डलीय कार्यशाला आयोजित</em>

उदय राज
दैनिक इंडिया न्यूज

लखनऊ :

बेसिक शिक्षा विभाग के निपुण भारत मिशन के तहत लक्ष्यों को प्राप्त करने एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में गुरुवार को ऑपरेशन कायाकल्प की मण्डलीय कार्यशाला आयोजित हुई जिसमें लखनऊ, कानपुर, अयोध्या एवं देवीपाटन मण्डल के समस्त एडी बेसिक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ,खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक व एसआरजी ने प्रतिभाग किया।सहायक शिक्षा निदेशक मण्डल बेसिक श्याम किशोर तिवारी ने बताया कि कार्यशाला में चारों मण्डल के एडी बेसिक, 19 बी एस ए, 255 बी ई ओ, 97 जिला समन्वयक,60 एसआरजी ने प्रतिभाग किया।कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनन्द ने कहा कि प्रत्येक विकास खण्ड में खण्ड शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में एक विकासखण्ड की कार्ययोजना बनायी जाए व प्रतिदिन कार्ययोजना के अनुसार क्रियान्वयन से विकासखण्ड को निपुण बनाया जाए।निपुण भारत अभियान में सामुदायिक सहभागिता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इसे सामुदायिक कार्य योजना का हिस्सा बनाएं। वरिष्ठ विशेषज्ञ राजीव नयन ने विद्यालयों में आधारभूत कायाकल्प के 19 पैरामीटर के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने का आवाहन किया जिसमें पंचायत, सीएसआर मद,व विद्यालय की कम्पोजिट ग्रांट का उपयोग किया जाए।इसके अलावा महानिदेशक द्वारा सभी प्रतिभागियों के बीच में टीम भावना व आत्मीय सम्बन्ध स्थापित करने हेतु गतिविधि करायी गयी।बृजेश त्रिपाठी खण्ड शिक्षा अधिकारी निघासन लखीमपुर खीरी, यासमीन खण्ड शिक्षा अधिकारी, बर्डपुर फर्रुखाबाद व शबिस्ता परवीन ब्लाक कटेहरी अम्बेडकरनगर द्वारा अपने विकासखंड के उत्कृष्ट कार्यों का प्रेजेंटेशन भी कार्यशाला में प्रस्तुत किया गया। कार्यशाला में ऑपरेशन कायाकल्प व निपुण भारत मिशन से सम्बंधित प्रश्न-उत्तरी भी सभी प्रतिभागियों से करायी गयी। सभी प्रतिभागियों को प्रेरित कर टीम भावना से कार्य करते हुए निपुण लक्ष्य प्राप्त करने हेतु संकल्पित भी किया गया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!