ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
योगी सरकार बढ़ाएगी खुर्जा के खुरचन, मथुरा के पेड़े, आगरा के पेठे, लखनऊ की रेवड़ी की मिठास • एस.एम.एस. लखनऊ में आई.ओ.टी. लैब का शुभारंभ • होली पर अवैध शराब के विरुद्ध छेड़ा अभियान,मचा हड़कंप • आधुनिक रेल तेजस: बदलते भारत की विकास यात्रा का प्रतीक: जेपी सिंह • शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ व पुलिस अधीक्षक मऊ नें खैराबाद बाजार में किया पैदल मार्च • राष्ट्रऋषि माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की जयंती पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने अर्पित की श्रद्धांजलि • चोरी के दो मोबाइल के साथ जीआरपी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार – • नवरात्र पर्व को लेकर पुलिस व फोर्स के जवानों ने मधुबन में निकाला फ्लैग मार्च • योगी सरकार बढ़ाएगी खुर्जा के खुरचन, मथुरा के पेड़े, आगरा के पेठे, लखनऊ की रेवड़ी की मिठास • एस.एम.एस. लखनऊ में आई.ओ.टी. लैब का शुभारंभ • होली पर अवैध शराब के विरुद्ध छेड़ा अभियान,मचा हड़कंप • आधुनिक रेल तेजस: बदलते भारत की विकास यात्रा का प्रतीक: जेपी सिंह • शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ व पुलिस अधीक्षक मऊ नें खैराबाद बाजार में किया पैदल मार्च • राष्ट्रऋषि माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की जयंती पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने अर्पित की श्रद्धांजलि • चोरी के दो मोबाइल के साथ जीआरपी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार – • नवरात्र पर्व को लेकर पुलिस व फोर्स के जवानों ने मधुबन में निकाला फ्लैग मार्च •
गुजरात English

गोधरा की धरा पर सजा भगवा रंग, गूंजा-मंदिर अब बनने लगा है...

D

Dainik India News

• 7371 views
गोधरा की धरा पर सजा भगवा रंग, गूंजा-मंदिर अब बनने लगा है...

रोड शो में यूपी के बाबा पर खूब बरसे अपनत्व के फूल,  झलक पाने को उमड़ा गोधरा

गुजरात में पांचवें दिन उत्तर प्रदेश के सीएम ने गोधरा विधानसभा क्षेत्र में चंद्र सिंह राउल के लिए किया विशाल रोड शो, सभा में मांगा अपार जनसमर्थन

रामभक्तों के बलिदान की धरती गोधरा के लोगों को यूपी के बाबा का जयश्रीराम

दैनिक इंडिया न्यूज गोधरा गुजरात । (पंचमहल), 29 नवम्बर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान मंगलवार को गोधरा की धरा पर रोड शो किया। यहां से भाजपा ने चंद्र सिंह राउल को मैदान में उतारा है। गोधरा की सड़कों पर मंदिर अब बनने लगा है, भगवा रंग सजने लगा है, गीत के जरिए श्रीराम मंदिर निर्माण के वाहक योगी आदित्यनाथ का अभूतपूर्व स्वागत किया। जहां भी नजर गई, गगनचुंबी नारों,  पीले पुष्प,  केसरिया गुब्बारा, टोपी, पट्टे से पटी गोधरा ने योगी का पग-पग पर इस्तकबाल किया। योगी आदित्यनाथ ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो का आगाज किया।   

रामभक्तों के बलिदान की धरती को जय श्रीराम

सीएम योगी ने जनसभा में रामभक्तों के बलिदान की धरती गोधरा की जनता को जयश्री राम किया। कहा कि इस जनपद में पवित्र शक्तिपीठ पावागढ़ सनातन हिंदू धर्म की आस्था का प्रतीक है। रोड शो की भव्यता देख सीएम योगी ने गोधरावासियों का आभार जताया। कहा कि गुजरात विपरीत परिस्थितियों से आगे बढ़ा है और देश को नेतृत्व दिया है। कांग्रेस के समय रोज आतंकी घटनाएं होती थीं। 20 वर्ष पहले रामभक्तों का गोधरा में बलिदान हुआ। गुजरात में अब हर कोई सुरक्षित है। राम मंदिर गोधरा के रामभक्तों की भावनाओं का सम्मान है। गोधरा परिवर्तनकारी धरती है। हर बीमारी का उपचार हमारे पास है। भाजपा जीत रही पर यह सामान्य नहीं, असामान्य जीत होनी चाहिए। 

हर आंख में रही ललक,  बाबा की मिल जाए झलक 

रोड शो के दौरान योगी आदित्यनाथ की झलक पाने को लोग छतों और रोड पर खड़े रहे। पूरा गोधरा योगी योगी से गूंजता रहा। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता की जबरदस्त भीड़ रही। लोग योगी आदित्यनाथ की झलक अपने मोबाइल में कैद करते रहे। योगी ने भी उन्हें निराश नहीं किया, बल्कि मुस्कुरा कर सभी का अभिवादन किया। लोगों के उत्साह को देखते हुए स्थानीय पुलिस-प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

श्रीराम का नाम पूरा पाकिस्तान बोलेगा

रोड शो के दौरान हिंदुस्तान का बच्चा-बच्चा हर जवान बोलेगा, जयश्री राम का नाम भी पूरा हिंदुस्तान बोलेगा, शिखर हिमालय की चोटी पर केसरिया लहराएंगे, मंदिर अब बनने लगा है-भगवा रंग चढ़ने लगा है, मुझे चढ़ गया भगवा रंग रंग, मिलकर बोलो जय श्रीराम, हिंदू जगाने आया हूं मैं हिंदू जगाकर आऊंगा आदि गीतों के जरिए युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों ने राम मंदिर के निर्माण में अग्रणी भूमिका के वाहक योगी आदित्यनाथ का गोधरा की धऱती पर जोरदार स्वागत किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!