ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित क्षेत्राधिकारी कार्यालय का किया उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले — व्यापारियों के बिना मजबूत नहीं हो सकती देश की अर्थव्यवस्था "श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए भव्य श्री राम कथा का होगा आयोजन" मऊ में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का शिकंजा : निरीक्षण में मिली गंभीर अनियमितताएं, संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच हेतु भेजे गए ‘Azadi Ka Amrit Mahotsav’ has shown the vision of new India: Chief Minister लखनऊ से संसद का प्रतिनिधित्व करेंगे राजनाथ सिंह-जे पी सिंह विजयदशमी के अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा भव्य पथ संचलन लखनऊ ,वन विभाग का दावा- 3 दिनों से नहीं दिखा तेंदुआ, नंबर जारी कर लोगों से की यह अपील पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित क्षेत्राधिकारी कार्यालय का किया उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले — व्यापारियों के बिना मजबूत नहीं हो सकती देश की अर्थव्यवस्था "श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए भव्य श्री राम कथा का होगा आयोजन" मऊ में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का शिकंजा : निरीक्षण में मिली गंभीर अनियमितताएं, संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच हेतु भेजे गए ‘Azadi Ka Amrit Mahotsav’ has shown the vision of new India: Chief Minister लखनऊ से संसद का प्रतिनिधित्व करेंगे राजनाथ सिंह-जे पी सिंह विजयदशमी के अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा भव्य पथ संचलन लखनऊ ,वन विभाग का दावा- 3 दिनों से नहीं दिखा तेंदुआ, नंबर जारी कर लोगों से की यह अपील
टैकनोलजी ब्रेकिंग हिन्दी

अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 वाहनों पर कार्रवाई से 4.06 लाख रुपये राजस्व वसूला

D

Dainik India News

3583 views

जिलाधिकारी के निर्देश पर चला सघन अभियान, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ।जिलाधिकारी मऊ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में अवैध खनन एवं उपखनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा राजस्व हितों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है।

इसी क्रम में खनन विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उपखनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों की व्यापक जांच की गई। जांच के दौरान कई वाहन नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए, जिनके विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कार्रवाई की गई।

खनन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में अवैध रूप से उपखनिज का परिवहन कर रहे कुल 10 वाहनों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप प्रशासन को कुल 4.06 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और उपखनिजों के अवैध परिवहन को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

खनन निरीक्षक ने बताया कि जनपद में अवैध खनन और अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व क्षति रोकने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के उद्देश्य से विभाग लगातार निगरानी और प्रवर्तन की कार्रवाई कर रहा है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन का उद्देश्य जनपद में अवैध खनन की गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाना और कानून का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!