ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज |
हाइलाइट न्यूज़
क्षत्रियों का ऐतिहासिक महत्व • सनातन के सशक्त प्रहरी पवन सिंह चौहान का अभिनंदन - श्रीकृष्ण जैसे भाई का आशीर्वाद • इन गर्मियों में नहीं होगी बिजली की कमी-सीएम योगी • छह माह के अंदर फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारें: सीएम योगी • बुनकरों को संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित • जय श्री राम • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, भाजपा ने पूरे महानगर में मनाया स्मृति दिवस • संस्कारों से सशक्त राष्ट्र: भारत की आत्मा का पुनर्जागरण • क्षत्रियों का ऐतिहासिक महत्व • सनातन के सशक्त प्रहरी पवन सिंह चौहान का अभिनंदन - श्रीकृष्ण जैसे भाई का आशीर्वाद • इन गर्मियों में नहीं होगी बिजली की कमी-सीएम योगी • छह माह के अंदर फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारें: सीएम योगी • बुनकरों को संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित • जय श्री राम • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, भाजपा ने पूरे महानगर में मनाया स्मृति दिवस • संस्कारों से सशक्त राष्ट्र: भारत की आत्मा का पुनर्जागरण •
Uncategorized English

सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन का डीसीपी नॉर्थ और एसीपी गाज़ीपुर से मुलाकात

D

Dainik India News

• 6448 views
सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन का डीसीपी नॉर्थ और एसीपी गाज़ीपुर से मुलाकात

व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित पुलिस गश्त की मांग

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ, 4 नवम्बर: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन ने सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा के प्रति गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आज डीसीपी नॉर्थ रामनयन सिंह और एसीपी गाज़ीपुर अनिंद्य विक्रम सिंह से मुलाकात की। एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की, खासकर ठंड और कोहरे के दौरान।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य बाजार क्षेत्रों में पुलिस गश्त की कमी को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया। इसके अतिरिक्त, थाना इंदिरा नगर में शुभ ज्वेलर्स में हुई चोरी की घटना पर भी ध्यान दिलाया गया। एसोसिएशन ने 72 घंटे बीत जाने के बावजूद ना तो अपराधियों के पकड़े जाने और ना ही चोरी के माल की बरामदगी पर सवाल उठाए।

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया कि संगठन ने पुलिस गश्त के समुचित इंतजाम और हर माह एसीपी स्तर के अधिकारी के साथ बैठक आयोजित करने की मांग की है। सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस पिकेट स्थापित करने और गश्त बढ़ाने के लिए उचित कदम उठाने का भी आग्रह किया गया है।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राजकुमार रावत, महानगर अध्यक्ष मोहित सोनी, ट्रांसगोमती अध्यक्ष सीलू जायसवाल, इंदिरा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!