ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
अयोध्या में सम्पन्न हुआ "शत्रुघ्नताई यज्ञ", संतों और धर्माचार्यों ने दी आहुतियां • छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार • शांति भंग की आशंका में 18 व्यक्ति तथा 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी को न्यालय से मिली जमानत • ले जनरल एन एस राजा सुब्रमणि को उप सेना प्रमुख नियुक्त किए जाने पर जितेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रान्त ने दी शुभकामनाए • गणपति की शरण जो आता है, सब सिद्घ मनोरथ पाता है-जेपी सिंह • होली मिलन समारोह में गूंजे सनातन चेतना के स्वर • संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा • अयोध्या में सम्पन्न हुआ "शत्रुघ्नताई यज्ञ", संतों और धर्माचार्यों ने दी आहुतियां • छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार • शांति भंग की आशंका में 18 व्यक्ति तथा 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी को न्यालय से मिली जमानत • ले जनरल एन एस राजा सुब्रमणि को उप सेना प्रमुख नियुक्त किए जाने पर जितेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रान्त ने दी शुभकामनाए • गणपति की शरण जो आता है, सब सिद्घ मनोरथ पाता है-जेपी सिंह • होली मिलन समारोह में गूंजे सनातन चेतना के स्वर • संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा •
Astrology English

लूट की घटना का पर्दाफाश , 02 शातिर लुटेरे गिरफ्तार,

B

Bhargav Bhargav

• 6989 views
लूट की घटना का पर्दाफाश , 02 शातिर लुटेरे गिरफ्तार,

कब्जे से लूट के 70 हजार रुपये, एक मोबाईलफोन, बैग, 02 तमंचा व कारतूस एवं 02 मोटरसाईकिल बरामद

ब्यूरो / दैनिक इन्डिया न्यूज

मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अविनाश पाण्डेय के कुशल निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के पर्यवेक्षण में स्वाट टीम/एसओजी/सर्विलांस एवं थाना चिरैयाकोट पुलिस टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब आज दिनांक 09.07.2022 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर कमरवां पुलिया के पास से 02 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के 70 हजार रुपये, एक मोबाईलफोन, बैग, 02 तमंचा 315 बोर व 04 जिंदा कारतूस 315 बोर एवं 02 मोटरसाईकिल (पैशन) बरामद किया गया। इस दौरान 02 अभियुक्त भागने में सफल रहे।
कड़ाई से पूछताछ के दौरान उक्त अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 05.07.2022 को सरसेना बाजार से सर्वेश, पंकज व अरविंद लूट किये थे तथा आनंद व मुलायम यादव मुखबिरी किये थे एवं घटना के समय विषम परिस्थिती पड़ने पर सहयोग के लिये दूर खड़े थे।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 05.07.2022 को समय लगभग 9 बजे थाना चिरैयाकोट अंतर्गत सरसेना बाजार में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र चलाने वाले मोहम्मद इरशाद को तमंचा दिखाकर बैग छीन कर फरार हो गए जिसमें 1,90,000 रुपए, दो मोबाइल फोन, फिंगर प्रिंट मशीन, बैंक आईडी कार्ड व अन्य कागजात थे, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 126/2022 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना के अतिशीघ्र अनावरण हेतु तीन टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-
1- सर्वेश त्रिपाठी उर्फ रावण पुत्र सुरेंद्र त्रिपाठी निवासी हिकमा थाना कोपागंज मऊ।
2- आनंद कुमार पुत्र रामानंद निवासी चांडी सराय थाना नगरा जनपद बलिया।

वांछित अभियुक्त-
1- पंकज यादव पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी मजखनी थाना सराय लखंसी मऊ।
2- अरविंद यादव पुत्र रामप्रताप यादव निवासी मिर्जापुर थाना रानीपुर मऊ।
3- मुलायम यादव पुत्र महातम यादव निवासी सेंचुरी बनपुरवा थाना चिरैयाकोट मऊ। (मुखबिर)

बरामदगी-
1- 70000 रुपये नगद लूट का
2- एक अदद मोबाइल लूट का
3- दो अदद तमंचा 315 बोर
4- चार अदद जिंदा कारतूस 315 बोर
5- एक अदद लूट का बैग
6- दो अदद पैशन हीरो मोटरसाइकिल

गिरफ्तार/बरामदकर्ता पुलिस टीम-
उ0नि0 श्री अमित मिश्रा थानाध्यक्ष कोपागंज/प्रभारी स्वाट टीम, मु0आ0 औरंगजेब, लायक हुसैन, आ0 अवधेश यादव, अजय यादव, अमरनाथ मौर्या, अजीत यादव, राजेश यादव व चालक शत्रुधन यादव स्वाट टीम मऊ।

आरक्षी विवेक सिंह, संजय सिंह, बृजेश मौर्या व शशीकांत मणि त्रिपाठी सर्विलांस सेल मऊ।

निरीक्षक श्री आनंद सिंह प्रभारी एसओजी, मु0आ रितेश राय, जवाहर सरोज, आ0 सुशील यादव, कमलेश ठाकुर, नीरज शर्मा, संजीव सिंह व चालक नागेन्द्र सिंह एसओजी टीम मऊ।

निरीक्षक हरीराम मौर्या प्रभारी निरीक्षक थाना चिरैयाकोट, उ0नि0 गंगासागर मिश्र, आ0 दिनेश यादव, मनीष कुमार, अमित कुमार पटेल, चालक ओमप्रकाश राय थाना चिरैयाकोट मऊ।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!