ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
भारतीय जाट सभा ने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान • शिवपाल के दावे ने पक्ष और विपक्ष को डाला सदमे में • हनुमान चालीसा: एक वेदांत ग्रंथ | गुरु तत्व और वैज्ञानिक रहस्यों से भरपूर सामूहिक पाठ का आयोजन • 'एक पेड़ माँ के नाम' से हरित उत्तर प्रदेश का महाअभियान, मऊ बना जनसहभागिता का प्रेरक केंद्र • प्रकृति के साथ तारतम्य स्थापित करने का अद्भुत आयोजन है मकर संक्रांति :सीएम योगी • हवा में डगमगाया विमान, पलभर में थम गई दो जिंदगियां • वर्ष 2023 के शुभारम्भ पर आप को सपरिवार हार्दिक बधाई-दैनिक इंडिया न्यूज • <em>हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : सरकारी कर्मचारी को ९० दिनों से ज्यादा सस्पेंड रखना गलत, हाईकोर्ट ने इंस्पेक्टर के सस्पेंशन पर दिया महत्वपूर्ण आदेश</em> • भारतीय जाट सभा ने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान • शिवपाल के दावे ने पक्ष और विपक्ष को डाला सदमे में • हनुमान चालीसा: एक वेदांत ग्रंथ | गुरु तत्व और वैज्ञानिक रहस्यों से भरपूर सामूहिक पाठ का आयोजन • 'एक पेड़ माँ के नाम' से हरित उत्तर प्रदेश का महाअभियान, मऊ बना जनसहभागिता का प्रेरक केंद्र • प्रकृति के साथ तारतम्य स्थापित करने का अद्भुत आयोजन है मकर संक्रांति :सीएम योगी • हवा में डगमगाया विमान, पलभर में थम गई दो जिंदगियां • वर्ष 2023 के शुभारम्भ पर आप को सपरिवार हार्दिक बधाई-दैनिक इंडिया न्यूज • <em>हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : सरकारी कर्मचारी को ९० दिनों से ज्यादा सस्पेंड रखना गलत, हाईकोर्ट ने इंस्पेक्टर के सस्पेंशन पर दिया महत्वपूर्ण आदेश</em> •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत

D

Dainik India News

• 5731 views
भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत

'मजबूत बूथ, सशक्त संगठन' का दिया मंत्र, डिजिटल प्रशिक्षण से प्रत्येक बूथ पर तैयार होंगे प्रशिक्षित कार्यकर्ता

Article image

 दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को नई गति देने के उद्देश्य से अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ महानगर में प्रथम आगमन ऐतिहासिक उत्साह और भव्य स्वागत के बीच हुआ। हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में आयोजित लखनऊ महानगर कार्यसमिति की बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम में संगठनात्मक ऊर्जा, अनुशासन और आगामी चुनावी तैयारियों की स्पष्ट झलक दिखाई दी।

Article image

अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कहा कि "लखनऊ महानगर भाजपा संगठन की ऊर्जा का केंद्र है। उत्तर प्रदेश में अवध और अवध में लखनऊ महानगर की भूमिका सदैव निर्णायक रही है।" उन्होंने संगठन को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम को प्राथमिकता देने की घोषणा करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 20 प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे, जो पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली एवं जनसंपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने आगामी बूथ सम्मेलन, बूथ सत्यापन अभियान तथा संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों से पूर्ण सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका बूथ है और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सफलता की आधारशिला है।"

इस अवसर पर भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए संगठन की भावी कार्ययोजना, संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक कार्यों को गति देने की रणनीति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक बूथ तक और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

बैठक के दूसरे सत्र में पूर्व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत मंथन हुआ, जबकि तीसरे सत्र में जनप्रतिनिधियों के साथ आगामी कार्यक्रमों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठनात्मक समन्वय को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि बैठक में महामंत्री घनश्यामदास अग्रवाल, सत्येन्द्र कुमार सिंह, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष दीपक कुमार शुक्ला (दीपू), योगेन्द्र पटेल, सीता नेगी, विनायक पाण्डेय, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, सौरभ बाल्मीकि, जी.डी. शुक्ला, मंत्री आनंद कुमार पाण्डेय, सचिन वैश्य, राजेश चौधरी, सतीश चन्द्र मिश्रा, अपूर्व भार्गव, अर्चना साहू, चन्द्र प्रकाश अवस्थी, पंकज सक्सेना, कोषाध्यक्ष मनोज के. गुप्ता, सह-कोषाध्यक्ष दिनेश पाण्डेय, कार्यालय प्रभारी डैनिश सोनकर, सह-प्रभारी मयंक बाजपेयी, सह-मीडिया प्रभारी संकेत मिश्रा, उमेश तिवारी, सोशल मीडिया संयोजक टी.आर. जोशी, मणिकांत शुक्ला, सतवीर सिंह, आईटी संयोजक उत्तम मिश्रा, सतीश आडवाणी, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!