ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
Defence Minister Rajnath Singh Meets Vovinam Federation Delegation, India-Vietnam Sporting Ties Set to Gain New Momentum • घपलेबाजी में हारदोई सबसे आगे, डबल इंजन के सरकार का डर नही अधिकारियों में • सुपर टाइफून 'यागी' ने मचाया तबाही: चीन के हैनान प्रांत में जनजीवन ठप, 1 करोड़ से अधिक लोग घरों में कैद • छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले, ओम प्रकाश माथुर को केरलम की जिम्मेदारी • मुख्यमंत्री ने जनपद गोण्डा में बलरामपुर चीनी मिल ग्रुप द्वारा संचालित चीनी मिल परिसर में एथेनाॅल प्लाण्ट का शिलान्यास किया • पौधारोपण कर पर्यावरण को स्वस्थ रखने का दिया पैगाम : जे.पी.सिंह • मुख्यमंत्री ने रिजर्व पुलिस लाइन्स, लखनऊ में पी0ए0सी0 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षान्त परेड की सलामी ली • सीएम योगी ने श्रावस्ती को दी 390 करोड़ की सौगात, बहराइच में भी 144 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास • Defence Minister Rajnath Singh Meets Vovinam Federation Delegation, India-Vietnam Sporting Ties Set to Gain New Momentum • घपलेबाजी में हारदोई सबसे आगे, डबल इंजन के सरकार का डर नही अधिकारियों में • सुपर टाइफून 'यागी' ने मचाया तबाही: चीन के हैनान प्रांत में जनजीवन ठप, 1 करोड़ से अधिक लोग घरों में कैद • छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले, ओम प्रकाश माथुर को केरलम की जिम्मेदारी • मुख्यमंत्री ने जनपद गोण्डा में बलरामपुर चीनी मिल ग्रुप द्वारा संचालित चीनी मिल परिसर में एथेनाॅल प्लाण्ट का शिलान्यास किया • पौधारोपण कर पर्यावरण को स्वस्थ रखने का दिया पैगाम : जे.पी.सिंह • मुख्यमंत्री ने रिजर्व पुलिस लाइन्स, लखनऊ में पी0ए0सी0 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षान्त परेड की सलामी ली • सीएम योगी ने श्रावस्ती को दी 390 करोड़ की सौगात, बहराइच में भी 144 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास •
उत्तर प्रदेश सरकार English

लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर का दौरा रद कर दिया:

D

Dainik India News

• 7055 views
लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर का दौरा रद कर दिया:

ब्यूरो डीडी इंडिया

लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर का दौरा रद कर दिया है। वहां के सभी कार्यक्रमों को कैंसिल कर लखनऊ लौट आए हैं। उन्होंने आला अधिकारियों की बैठक बुलाई है।
इसमें पूरे मामले की समीक्षा की जाएगी।

सीएम योगी ने अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कृषि देवेश चतुर्वेदी, एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार और लखनऊ रेंज के आईजी लक्ष्मी सिंह को तुरंत लखीमपुरखीरी के घटनास्थल पर भेजा है। इसी के साथ पीएसी की तीन कंपनियों को भी भेजा गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में रात्रि प्रवास करना था। लखीमपुर खीरी की घटना के बाद सभी कार्यक्रम निरस्त कर लखनऊ लौटने का फैसला किया। वह खुद पूरे मामले की मानीटिरिंग कर रहे हैं।

लखीमपुर खीरी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम से पहले बड़ा बवाल हो गया। उपमुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए जमा हुए किसानों से पहले पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प हुई। इसी दौरान भाजपा नेताओं की गाड़ियों से कुछ किसान कुचले गए। इसमें दो की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इससे आक्रोशित किसानों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी और भाजपा नेताओं को भी जमकर पीटा। वहीं भारतीय किसान यूनियन ने ट्वीट कर कहा कि गाड़ी से रौंदने के कारण तीन किसानों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि किसानों को रौंदने वाली एक गाड़ी केंद्रीय मेंत्री अजय टेनी के बेटे की थी।

हंगामा के बाद लौटे डिप्टी सीएम केशव मौर्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर केंद्रीय मंत्री अभी तिकुनिया के पास भी नहीं पहुंचे थे कि बवाल की सूचना आ गई। इसके बाद उप मुख्यमंत्री को वापस जाना पड़ गया। उन्होंने कार्यक्रम रद कर दिया। डिप्टी सीएम के काफिले के साथ मौजूद भाजपा विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हम लोग जैसे ही तिकुनिया क्षेत्र में पहुंचे कि हादसे की सूचना आ गई थी। इसके बाद इतनी गंभीर घटना की सूचना के बाद डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सभी कार्यक्रम रद कर दिए और संवेदना जताते हुए लखनऊ वापस चले गए। उनको भारी सुरक्षा के साथ सड़क मार्ग से वापस लखनऊ रवाना किया गया।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!