ब्रेकिंग न्यूज़
CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा | CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा |
हाइलाइट न्यूज़
<strong>योगी सरकार के प्रयास से प्रदेश में तेज गति से हो रहा गंगा और उसकी सहायक नदियों का कायाकल्प</strong> हाउसवाइफ: समाज की धुरी और त्याग की मूर्ति स्मार्ट मीटरों की जांच पर उठे गंभीर सवाल, साधारण मीटरों की लैब में कराई गई परीक्षण प्रक्रिया पर विवाद प्लास्टिक रहित भंडारे को लेकर नगर-निगम की अनूठी पहल - जितेन्द्र प्रताप सिंह गलत बिलिंग पर तत्काल एक्शन ले रही योगी सरकार भगवान विश्वकर्मा निर्माण व सृजन के देवता हैं, भारत में आदिकाल से परम्परागत उद्योगों का विशेष महत्व रहा: मुख्यमंत्री: डॉ. महेंद्र सिंह के मंच पर पहुंचते ही गूंजे 'जय श्री राम' के नारे, सनातन का महा संदेश और समयचक्र की गहरी व्याख्या आधार नंबर एकत्रीकरण हेतु सभी बूथों पर कल विशेष कैंप का किया जाएगा आयोजन <strong>योगी सरकार के प्रयास से प्रदेश में तेज गति से हो रहा गंगा और उसकी सहायक नदियों का कायाकल्प</strong> हाउसवाइफ: समाज की धुरी और त्याग की मूर्ति स्मार्ट मीटरों की जांच पर उठे गंभीर सवाल, साधारण मीटरों की लैब में कराई गई परीक्षण प्रक्रिया पर विवाद प्लास्टिक रहित भंडारे को लेकर नगर-निगम की अनूठी पहल - जितेन्द्र प्रताप सिंह गलत बिलिंग पर तत्काल एक्शन ले रही योगी सरकार भगवान विश्वकर्मा निर्माण व सृजन के देवता हैं, भारत में आदिकाल से परम्परागत उद्योगों का विशेष महत्व रहा: मुख्यमंत्री: डॉ. महेंद्र सिंह के मंच पर पहुंचते ही गूंजे 'जय श्री राम' के नारे, सनातन का महा संदेश और समयचक्र की गहरी व्याख्या आधार नंबर एकत्रीकरण हेतु सभी बूथों पर कल विशेष कैंप का किया जाएगा आयोजन
उत्तर प्रदेश सरकार English

राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट

D

Dainik India News

33 views
राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट

भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर दी हार्दिक शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री ने कहा - आतंक के विरुद्ध यह अभियान केवल स्थगित हुआ है, समाप्त नहीं

दैनिक इंडिया न्यूज़ नई दिल्ली। राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से औपचारिक शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य, सामर्थ्य एवं ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की उल्लेखनीय सफलता के अवसर पर सम्पन्न हुई।

जितेन्द्र प्रताप सिंह ने भारतीय थल सेना, वायु सेना एवं जल सेना की संयुक्त शक्ति को नमन करते हुए कहा कि आज देश जिस प्रकार आत्मनिर्भर और सुरक्षित बना है, उसके मूल में भारत की सशक्त सेना की त्याग, तपस्या और पराक्रम की गाथा है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत सैन्य बलों द्वारा आतंक के विरुद्ध किए गए निर्णायक प्रहार की सराहना की और इस सफलता के लिए समस्त राष्ट्र की ओर से रक्षा मंत्री को बधाई दी।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सम्पूर्ण राष्ट्र की भावनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि —
“ऑपरेशन सिंदूर समाप्त नहीं हुआ है, इसे केवल कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है। यह भारत का आतंकवाद के विरुद्ध दीर्घकालिक और निर्णायक अभियान है, जो संकल्पबद्ध होकर निरंतर जारी रहेगा।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत की थल सेना, जल सेना और वायु सेना – तीनों अंग अपने आप में पूर्ण रूप से सक्षम हैं और किसी भी आतंकी गतिविधि अथवा उस गतिविधि को संरक्षण देने वाले संगठन अथवा राष्ट्र के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करने के लिए सजग हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने सेना को यह पूर्ण स्वतंत्रता प्रदान की है कि वे राष्ट्र की सुरक्षा के विरुद्ध उठने वाली हर आतंकी ताकत को जड़ से समाप्त करने हेतु अपने स्तर पर ठोस निर्णय लें।

जितेन्द्र प्रताप सिंह ने यह भी कहा कि —
“आज का भारत केवल सहने वाला राष्ट्र नहीं है, बल्कि प्रतिघात करने की शक्ति रखता है। भारतीय सेना के अदम्य साहस ने पूरे विश्व को यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आने वाले समय में एक मिशाल बनेगा।”

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!