ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज |
हाइलाइट न्यूज़
श्री बाला जी गरीब जन उत्थान समिति द्वारा गरीब महिलाओं को वितरण किया गया साड़ी • गोमती तट के गऊ घाट पर स्वच्छता एवं हरिशंकरी रोपण कार्यक्रम सम्पन्न • मधुबन के वार्ड नं 15 में अध्यापिका सरोज दीक्षित ने डीलक्स शौचालय का फीता काटकर किया शुभारंभ। • कोविड - 19 के दृष्टिगत जिला पूर्ति अधिकारी नें दिये निम्नलिखित निर्देश • शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ व पुलिस अधीक्षक मऊ नें खैराबाद बाजार में किया पैदल मार्च • मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जल शक्ति मंत्री ने जनपद पीलीभीत में अतिवृष्टि तथा बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया • महिला से रिश्वत में कूलर और 6 हजार रुपये की मांग पर सिपाही निलंबित • मधुबन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 15 हजार के इनामी को दबोच कर भेजा जेल • श्री बाला जी गरीब जन उत्थान समिति द्वारा गरीब महिलाओं को वितरण किया गया साड़ी • गोमती तट के गऊ घाट पर स्वच्छता एवं हरिशंकरी रोपण कार्यक्रम सम्पन्न • मधुबन के वार्ड नं 15 में अध्यापिका सरोज दीक्षित ने डीलक्स शौचालय का फीता काटकर किया शुभारंभ। • कोविड - 19 के दृष्टिगत जिला पूर्ति अधिकारी नें दिये निम्नलिखित निर्देश • शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ व पुलिस अधीक्षक मऊ नें खैराबाद बाजार में किया पैदल मार्च • मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जल शक्ति मंत्री ने जनपद पीलीभीत में अतिवृष्टि तथा बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया • महिला से रिश्वत में कूलर और 6 हजार रुपये की मांग पर सिपाही निलंबित • मधुबन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 15 हजार के इनामी को दबोच कर भेजा जेल •
Uncategorized English

जल्द मिल सकता है प्रदेश के 6 नए मेडिकल कॉलेजों को मान्यता

D

Dainik India News

• 6228 views
जल्द मिल सकता है प्रदेश के 6 नए मेडिकल कॉलेजों को मान्यता

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ, 9 अगस्त: प्रदेश के छह नए मेडिकल कॉलेजों को मान्यता मिलने की उम्मीद है, क्योंकि चिकित्सा शिक्षा विभाग ने केंद्रीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष दोबारा अपील की है। इस अपील में कानपुर देहात और ललितपुर में मेडिकल कॉलेज की सीटों में बढ़ोतरी के लिए भी आग्रह किया गया है।

प्रदेश में "वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज" के संकल्प को पूरा करने की दिशा में योगी सरकार के प्रयास जारी हैं। हाल ही में, नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने प्रदेश के सात नए मेडिकल कॉलेजों को मान्यता देते हुए एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने की अनुमति दी थी। इस प्रक्रिया में सीएम योगी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष चंदौली, गोंडा, लखीमपुर खीरी, सोनभद्र, औरैया, और कौशांबी के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों में 100-100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश की अनुमति की मांग की है। इसके साथ ही, कानपुर देहात और ललितपुर के मेडिकल कॉलेजों की सीटों को 50 से 100 बढ़ाने का अनुरोध भी किया गया है। इन मान्यताओं के साथ प्रदेश में एमबीबीएस की कुल 700 सीटें बढ़ जाएंगी, जो वर्तमान में 10,500 हैं।

डीजीएमई किंजल सिंह ने बताया कि चंदौली, सोनभद्र, और कौशांबी में चिकित्सा शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए चयन प्रक्रिया 6 से 8 अगस्त तक आयोजित की गई। इन संस्थानों की सीटों को नीट यूजी-2024 की काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल किया गया है, और काउंसिलिंग 20 अगस्त को होगी।

उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही अपील की सुनवाई की जाएगी और नए मेडिकल कॉलेजों के प्रवेश की अनुमति को हरी झंडी मिल जाएगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!