ब्रेकिंग न्यूज़
भाषाओं की प्राचीन विरासत को मिलेगा नया जीवन, पांच शास्त्रीय भाषाओं के लिए उत्कृष्टता केंद्रों को केंद्र की मंजूरी | कॉकपिट में नमाज के बाद अचानक बरसने लगे वार, घायल कप्तान ने खोला दरवाजा तो बची 176 जिंदगियां | एशियाई खेलों में भारत का दमदार अंत, 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश | उत्तराखंड की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, आठ लाख से अधिक नाम कम हुए; चुनाव आयोग ने शुरू की नई कवायद | NEET-UG पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच निर्णायक दौर में, 13 आरोपियों पर कार्रवाई | दिल्ली में सड़क पर बुजुर्ग दंपती को कार ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल; महिला चालक गिरफ्तार | मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में बड़ी उपलब्धि, साबरमती पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार | लालू यादव परिवार के लिए IRCTC मामले में 30 अक्टूबर अहम तारीख, आरोप तय करने पर अब होगी अगली सुनवाई | भाषाओं की प्राचीन विरासत को मिलेगा नया जीवन, पांच शास्त्रीय भाषाओं के लिए उत्कृष्टता केंद्रों को केंद्र की मंजूरी | कॉकपिट में नमाज के बाद अचानक बरसने लगे वार, घायल कप्तान ने खोला दरवाजा तो बची 176 जिंदगियां | एशियाई खेलों में भारत का दमदार अंत, 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश | उत्तराखंड की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, आठ लाख से अधिक नाम कम हुए; चुनाव आयोग ने शुरू की नई कवायद | NEET-UG पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच निर्णायक दौर में, 13 आरोपियों पर कार्रवाई | दिल्ली में सड़क पर बुजुर्ग दंपती को कार ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल; महिला चालक गिरफ्तार | मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में बड़ी उपलब्धि, साबरमती पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार | लालू यादव परिवार के लिए IRCTC मामले में 30 अक्टूबर अहम तारीख, आरोप तय करने पर अब होगी अगली सुनवाई |
हाइलाइट न्यूज़
त्यौहारों को देखते हुए प्रशासन सख्त,जनपद के विभिन्न स्थानों से लिए गये पेय पदार्थों व खाद्य पदार्थो के नमूनें • “नियुक्ति की दहलीज़ पर ठिठके 68 चिकित्सक: आयुष तंत्र में अदृश्य अवरोध या प्रशासनिक जड़ता?” • इन्वेस्टर समिट के दौरान प्राप्त निवेशों को धरातल पर उतारने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इन्वेस्टर्स एवं अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न • सहारा हॉस्पिटल में खुल गया पैथालॉजी म्यूजियम • संस्कृत भाषा के उन्नयन के लिए संस्कृतभारती का प्रयास सराहनीय- डॉ दिनेश शर्मा • मधुबन में विकास कार्य ठप: खड़ंजा उखाड़े जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जनता ने CM योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार • Disease Name: Paranoid Personality Disorder (PPD) • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानवता की सेवा के लिए होनी चाहिए : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला • त्यौहारों को देखते हुए प्रशासन सख्त,जनपद के विभिन्न स्थानों से लिए गये पेय पदार्थों व खाद्य पदार्थो के नमूनें • “नियुक्ति की दहलीज़ पर ठिठके 68 चिकित्सक: आयुष तंत्र में अदृश्य अवरोध या प्रशासनिक जड़ता?” • इन्वेस्टर समिट के दौरान प्राप्त निवेशों को धरातल पर उतारने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इन्वेस्टर्स एवं अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न • सहारा हॉस्पिटल में खुल गया पैथालॉजी म्यूजियम • संस्कृत भाषा के उन्नयन के लिए संस्कृतभारती का प्रयास सराहनीय- डॉ दिनेश शर्मा • मधुबन में विकास कार्य ठप: खड़ंजा उखाड़े जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जनता ने CM योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार • Disease Name: Paranoid Personality Disorder (PPD) • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानवता की सेवा के लिए होनी चाहिए : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला •
उत्तर प्रदेश सरकार English

रामायणकालीन पात्रों के नाम पर होंगे अयोध्या के छह प्रवेश द्वार

D

Dainik India News

• 5128 views
रामायणकालीन पात्रों के नाम पर होंगे अयोध्या के छह प्रवेश द्वार

लखनऊ से आने पर श्रीराम द्वार और गोरखपुर से हनुमान द्वार से रामनगरी में मिलेगा प्रवेश

राम की अयोध्या का चतुर्दिक विकास करा रही योगी सरकार

श्रीराम, हनुमान, लक्ष्मण, भरत, जटायु व गरुण द्वार के जरिये अयोध्या में मिलेगा प्रवेश

प्रेम संकर त्रिपाठी दैनिक इंडिया न्यूज अयोध्या, 15 जनवरी अयोध्या आने से पहले ही मन में श्रद्धा की नई तस्वीर बन जाएगी। आप जिस भी तरफ से यहां प्रवेश करेंगे, रामायणकालीन पात्रों के नाम के जरिये जेहन में रामायण की तस्वीर बन जाएगी।

ज्ञातव्य है कि योगी सरकार अयोध्या की पौराणिकता को पुनः पदास्थापित कराने के लिए संकल्पित है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे में यहां श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लखनऊ, गोरखपुर, रायबरेली, गोंडा, प्रयागराज, वाराणसी की तरफ से आने वाले श्रद्धालु रामायणकालीन पात्रों के नाम से बने मुख्य गेट से अयोध्या में प्रवेश पा सकेंगे। उन्हें मुख्य द्वार से ही रामायण की आस्था की अनुभूति हो जाएगी।

राम सी सुंदर होगी राम की नगरी

योगी सरकार रामनगरी को राम सी सुंदर व गौरवशाली बनाने को प्रतिबद्ध है। सभी आध्यात्मिक नगरी से यहां प्रवेश करने पर गौरव की अनुभूति होगी। राजधानी लखनऊ की ओर से अयोध्या में प्रवेश के समय श्रीराम द्वार से प्रवेश होगा। अयोध्या आने वाले हाइवे पर आउटर में छह गेट बनाए जा रहे हैं। जिनके नाम तय कर दिए गए हैं। इन गेटों के लिए जमीन के बैनामे भी शुरू हो गए हैं। प्रदेश सरकार अयोध्या को भव्यता प्रदान करने के लिए जो प्रयास कर रही है। यह गेट भी इसी कड़ी का हिस्सा है। सभी गेटों के नाम रामायणकालीन पात्रों के नाम पर रखे गए हैं, ताकि शहर में प्रवेश के समय ही यहां के धार्मिक वैभव का अहसास होने लगे। 

जिधर से भी आइये, रामायण  से जुड़े द्वार से प्रवेश पाइए

एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह ने बताया कि गेट के पास पार्किंग से लेकर जनसुविधाओं का इंतजाम भविष्य को देखते हुए कराया जाएगा। यह काम अयोध्या विकास प्राधिकरण और पर्यटन विभाग मिलकर करा रहे हैं। 

श्रीरामद्वार लखनऊ हाइवे, हनुमानद्वार गोरखपुर हाइवे, भरतद्वार (भरत कुंड के पास प्रयागराज हाइवे), वाराणसी से आने वालों के लिए जटायु द्वार, रायबरेली से आने वालों के लिए गरुण द्वार और गोंडा से अयोध्या आने के लिए लक्ष्मण द्वार की तरफ से प्रवेश होगा।अयोध्या आने वालों को प्राकृतिक माहौल मिले, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। हाइवे के दोनों तरफ पार्किंग बनाई जाएगी। यहां टॉयलेट से लेकर पेयजल तक के इंतजाम होंगे। 

श्रीराम द्वार व पार्किंग स्थल के लिए किसानों ने सौंपे कागजात

भगवान श्री रामनगरी अयोध्या में लखनऊ से प्रवेश करने के लिए श्रीराम प्रवेश द्वार तथा पार्किंग स्थल के लिए चिह्नित भूमि को अधिग्रहण करने की कार्रवाई तेज हो गई है। उपजिलाधिकारी सोहावल मनोज कुमार श्रीवास्तव तथा तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता इसकी देखरेख कर रहे हैं। किसानों को मिलने वाले मुआवजे तथा अयोध्या धाम के विकास के बारे में अवगत कराते हुए स्वतः भूमि अधिग्रहण में सहयोग करने की अपील की। किसानों ने पर्यटन विभाग के नाम जमीन बैनामा किया। तहसीलदार पवन कमार गुप्ता ने बताया कि पार्किंग स्थल के लिए किसानों से वार्ता की जा रही है। शीघ्र ही सहमति के आधार पर किसानों की रजामंदी मिल जाएगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!