ब्रेकिंग न्यूज़
हाईकोर्ट में पहली सुनवाई से पहले विधानसभा सचिवालय का बड़ा फैसला, प्रभात दुबे की पदोन्नति निरस्त | भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज हुई सुनवाई, 29 अक्टूबर को अगली तारीख | टिकरी बॉर्डर पर विकास के दावों की खुली पोल, स्कूल जाने वाले बच्चों के रास्ते में घुटनों तक पानी | टिकरी बॉर्डर के पास विकास का दावा बेदम, लेखराम पार्क और सर्वोदय कन्या विद्यालय के रास्ते बने दुश्वारी का सबब | संस्कृत-शोभायात्रा से दिल्ली में गूंजेगा संस्कृत का स्वर | अंतिम क्षण में बदली भाजपा की राष्ट्रीय टीम, उत्तर प्रदेश के दो दावेदारों के नाम कटे | श्रावण के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब | हरियाली तीज पर सजी आदर्श कॉलोनी, उल्लास और परंपरा के रंग में रंगा उत्सव | हाईकोर्ट में पहली सुनवाई से पहले विधानसभा सचिवालय का बड़ा फैसला, प्रभात दुबे की पदोन्नति निरस्त | भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज हुई सुनवाई, 29 अक्टूबर को अगली तारीख | टिकरी बॉर्डर पर विकास के दावों की खुली पोल, स्कूल जाने वाले बच्चों के रास्ते में घुटनों तक पानी | टिकरी बॉर्डर के पास विकास का दावा बेदम, लेखराम पार्क और सर्वोदय कन्या विद्यालय के रास्ते बने दुश्वारी का सबब | संस्कृत-शोभायात्रा से दिल्ली में गूंजेगा संस्कृत का स्वर | अंतिम क्षण में बदली भाजपा की राष्ट्रीय टीम, उत्तर प्रदेश के दो दावेदारों के नाम कटे | श्रावण के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब | हरियाली तीज पर सजी आदर्श कॉलोनी, उल्लास और परंपरा के रंग में रंगा उत्सव |
हाइलाइट न्यूज़
पृथ्वी का स्वर्ग वहाँ होता है जहाँ बुजुर्ग मुस्कराते हुये मिलेःजिलाधिकारी जनपद उन्नाव के 42 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्य मंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन कॉमनवेल्थ पार्लियामेन्ट्री एसोसिएशन इण्डिया रीजन के 8वें सम्मेलन में शिरकत करेंगे:मा० विधानसभा अध्यक्ष भारत में निवेशकों एवं कारोबारी कंपनियों के लिए ‘अवसरों का भंडार’ है: निर्मला सीतारमण प्रताप स्टडी सेंटर तथा अनंत टूर एंड ट्रेवैल्स का उद्घाटन जे पी सिंह सदस्य उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा सम्पन्न संस्कृतभारती के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख श्रीशदेव पुजारी की शिष्टाचार भेंट उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेन्द्र देव से संपन्न हुई प्रदेश स्तरीय खेल के लिए ट्रायल 30 अगस्त को मुख्यमंत्री ने बायोफ्यूल के उत्पादन पर दिया जोर" कहा उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में आएगी कमी पृथ्वी का स्वर्ग वहाँ होता है जहाँ बुजुर्ग मुस्कराते हुये मिलेःजिलाधिकारी जनपद उन्नाव के 42 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्य मंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन कॉमनवेल्थ पार्लियामेन्ट्री एसोसिएशन इण्डिया रीजन के 8वें सम्मेलन में शिरकत करेंगे:मा० विधानसभा अध्यक्ष भारत में निवेशकों एवं कारोबारी कंपनियों के लिए ‘अवसरों का भंडार’ है: निर्मला सीतारमण प्रताप स्टडी सेंटर तथा अनंत टूर एंड ट्रेवैल्स का उद्घाटन जे पी सिंह सदस्य उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा सम्पन्न संस्कृतभारती के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख श्रीशदेव पुजारी की शिष्टाचार भेंट उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेन्द्र देव से संपन्न हुई प्रदेश स्तरीय खेल के लिए ट्रायल 30 अगस्त को मुख्यमंत्री ने बायोफ्यूल के उत्पादन पर दिया जोर" कहा उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में आएगी कमी
उत्तर प्रदेश सरकार English

मोदी की गारंटी वैन’ हर एक नागरिक के जीवनमें सुरक्षा, समृद्धि और खुशहाली का वाहक : मुख्यमंत्री

D

Dainik India News

40 views
मोदी की गारंटी वैन’ हर एक नागरिक के जीवनमें सुरक्षा, समृद्धि और खुशहाली का वाहक : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत एक साथ 04 लाख से अधिक लोगों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ।मुख्यमंत्री ने सरकारी आवास पर ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत एक साथ 04 लाख से अधिक लोगों से वर्चुअल माध्यम से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत गांव-गांव, नगर-नगर पहुंच रही ’मोदी जी की गारंटी वैन’ हर एक नागरिक के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि और खुशहाली का वाहक है। जिस भी गांव या नगर में ‘मोदी जी की गारंटी वैन’ पहुंचे, वहां स्थानीय लोग गाजे-बाजे के साथ इसका स्वागत करें। जिन लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है, वह ‘मोदी जी की गारंटी वैन’ के पास आएं और ’अपनी जुबानी अपनी कहानी’ सुनाएं। लोगों को अपने अनुभव बताएं, यह लोगों के लिए प्रेरणास्पद होगा।

जो लोग गांव में आवास, शौचालय, रसोई गैस सिलेण्डर, निःशुल्क राशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत की स्वास्थ्य बीमा जैसी किसी भी योजना से अब तक किन्हीं कारणों से वंचित रह गए हों, उन्हें वैन के पास लाएं और तत्काल योजना से लाभान्वित करायें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विशेष यात्रा में ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ थीम पर आधारित महत्वपूर्ण कार्यक्रम लोगों के लिए ही है। हर प्रदेशवासी ‘मोदी जी की गारन्टी वैन’ पर प्रधानमंत्री जी का संदेश सुनें। सरकार की योजनाओं से परिचित होकर लाभान्वित हो।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के शासनकाल में गरीब, महिला, दलित, वंचित सहित समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है। वर्ष 2014 से पूर्व, सरकारी योजनाओं का लाभ चेहरा देखकर दिया जाता था।

लोककल्याण के लिए योजनाएं संचालित करना भर पर्याप्त नहीं होता। आवश्यक है कि, योजना का लाभ पात्र व्यक्ति को आसानी से और समय पर मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को लोककल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए प्रधानमंत्री जी द्वारा इस वर्ष जनजातीय गौरव दिवस (15 नवम्बर) को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली से ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ प्रारम्भ की गई है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवी वर्ग सहित हर जागरूक नागरिक का आह्वान करते हुए कहा कि यह हम सभी की साझा जिम्मेदारी है कि सरकार की योजनाओं से वंचित अपने आसपास के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ जरूर दिलायें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं से जुड़ने का अर्थ है, जीवन में खुशहाली आना। पहले जब सेक सूची बनी थी, तब केन्द्र व राज्य में डबल इंजन सरकार नहीं थी। ऐसे में आवास आदि योजनाओं से बड़ी संख्या में लोग वंचित रह गए थे। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नए सिरे से लाभार्थियों का चयन हुआ। परिणामस्वरूप विगत साढ़े 09 वर्षों में देश में 12 करोड़ लोगों के घरों में शौचालय बने हैं, जिसमें साढ़े 03 करोड़ अकेले उत्तर प्रदेश में हैं। गरीब के घर शौचालय बने यह कोई सोचता नहीं था।

किसानों को लागत का डेढ़ गुना एमएसपी देने का सपना प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व की सरकार में पूरा हो रहा है। 12 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त हो रहा है। अकेले उत्तर प्रदेश के 2.63 करोड़ किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं। देश में 04 करोड़ और प्रदेश में 55 लाख लोगों को आवास की सुविधा प्राप्त हुई है। देश में 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सालाना 05 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा की गारंटी मिल रही है। प्रदेश में 10 करोड़ लोग इस योजना से जुड़े हैं। देश में 80 करोड़ लोग निःशुल्क राशन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक ’विकसित भारत’ का संकल्प साकार होने की परिकल्पना की है। यह स्वप्न सभी के सहयोग से सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री जी के ’पंच प्रण’ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हम सभी का पथ प्रदर्शित कर रहे हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!