ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
नगर पंचायत मधुबन अध्यक्ष के पद पर निर्दल प्रत्याशी आरती मल्ल की शानदार जीत   • सहारा हॉस्पिटल के स्टाल पर पांच सौ से अधिक मरीजों को मिला उपचार • मुख्यमंत्री ने ‘कर्मयोद्धा राम नाईक’, ’हृदय नारायण दीक्षित रचनावली’एवं विधान सभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में विधान मण्डल पुस्तकालय द्वारा प्रकाशित अन्य पुस्तकों का विमोचन किया • लखनऊवासियों ने स्वर्गीय डॉ. रतन कुमार सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की • लूट और हत्या करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार • मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में गंगा परचलित प्रदर्शनी ‘अर्थ गंगा’ का उद्घाटन किया • भंडारे के साथ अखंड कीर्तन का हुआ समापन • छठ महापर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें:रामगोविंद चौधरी • नगर पंचायत मधुबन अध्यक्ष के पद पर निर्दल प्रत्याशी आरती मल्ल की शानदार जीत   • सहारा हॉस्पिटल के स्टाल पर पांच सौ से अधिक मरीजों को मिला उपचार • मुख्यमंत्री ने ‘कर्मयोद्धा राम नाईक’, ’हृदय नारायण दीक्षित रचनावली’एवं विधान सभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में विधान मण्डल पुस्तकालय द्वारा प्रकाशित अन्य पुस्तकों का विमोचन किया • लखनऊवासियों ने स्वर्गीय डॉ. रतन कुमार सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की • लूट और हत्या करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार • मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में गंगा परचलित प्रदर्शनी ‘अर्थ गंगा’ का उद्घाटन किया • भंडारे के साथ अखंड कीर्तन का हुआ समापन • छठ महापर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें:रामगोविंद चौधरी •
Uncategorized English

उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान'' हेतु 17 सितंबर तक करें आवेदन

D

Dainik India News

• 9391 views

धनञ्जय पाण्डेय

दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ। जिला सूचना अधिकारी डॉ0 धनपाल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के ख्यातिलब्ध महानुभावो को उ०प्र० गौरव सम्मान प्रदान किया जाना है। उoप्रo गौरव सम्मान का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के ऐसे ख्यातिलब्ध महानुभावों, जिन्होंने विभिन्न विधाओं एवं कार्य क्षेत्रों यथा- कला व संस्कृति विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आदि में अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्टता के आयाम स्थापित करते हुए राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल किया है, को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से अलंकृत किया जाना है। उन्होंने बताया कि उ०प्र० गौरव सम्मान निम्नलिखित क्षेत्रों में प्रदान किया जायेगा- शास्त्रीय संगीत/लोक संगीत (गायन, वादन, नृत्य)/ललित कलाये/नाट्य विधायें /फिल्म व मीडिया। समाजसेवा, समाज कल्याण, युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण। कृषि, उद्यान, दुग्ध विकास गोसेवा, पशुपालन, वन एवं वन्यजीव तथा पर्यावरण संरक्षण। उद्यमिता, कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्वावलंबन। अन्य क्षेत्रों (यथा शिक्षा, साहित्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल इत्यादि के क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले महानुभाव) जिन्हें स्क्रीनिंग समिति सुपात्र समझें। उन्होंने बताया कि इस सम्मान हेतु निर्धारित शर्तें निम्नवत हैं- उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। विभिन्न विधाओं/कार्य क्षेत्रों के ऐसे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त महानुभाव जिन्होंने अपनी प्रतिभा दीर्घ साधना के आधार पर श्रेष्ठ उपलब्धि प्राप्त की हो। जिन्होने देश एवं विदेश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया हो। राज्य सरकार अथवा भारत सरकार से पूर्व में किसी अन्य राष्ट्रीय / राज्य पुरस्कार अथवा सम्मान प्राप्त महानुभाव को सामान्यतया इस पुरस्कार की पात्रता परिधि में नहीं रखा जायेगा। अतः उ0प्र0 गौरव सम्मान हेतु उक्त क्षेत्रों से संबधित महानुभाव/कलाकार जिला सूचना कार्यालय से नामांकन हेतु निर्धारित प्रारूप प्राप्त कर दिनांक 17 सितंबर,2022 तक आवेदन कर सकते है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!