ब्रेकिंग न्यूज़
4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत | 4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत |
हाइलाइट न्यूज़
बोरा इन्स्टीट्यूट में आयोजित हुआ सत्रारम्भ समारोह विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 जनवरी को रेलवे संरक्षा अभियान के अंतर्गत वाराणसी मंडल में संरक्षा संगोष्ठी आयोजित,“स्वयं की सुरक्षा, संरक्षा सेवा का प्रथम चरण” – मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव एमवे परिवर्तन की वह यात्रा, जो बाहर से नहीं—भीतर से आरंभ होती है सात अगस्त को घर से गायब 12 वर्षीय कोरौली निवासी आशीष को दोहरीघाट पुलिस ने वाराणसी से किया बरामद मुख्यमंत्री ने किया वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के दिये निर्देश देश में कहां-कहां होता है पिंडदान, क्या है इसका महत्व आयुर्वेद, योग और नाथपंथ पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का गोरखपुर में शुभारंभ बोरा इन्स्टीट्यूट में आयोजित हुआ सत्रारम्भ समारोह विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 जनवरी को रेलवे संरक्षा अभियान के अंतर्गत वाराणसी मंडल में संरक्षा संगोष्ठी आयोजित,“स्वयं की सुरक्षा, संरक्षा सेवा का प्रथम चरण” – मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव एमवे परिवर्तन की वह यात्रा, जो बाहर से नहीं—भीतर से आरंभ होती है सात अगस्त को घर से गायब 12 वर्षीय कोरौली निवासी आशीष को दोहरीघाट पुलिस ने वाराणसी से किया बरामद मुख्यमंत्री ने किया वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के दिये निर्देश देश में कहां-कहां होता है पिंडदान, क्या है इसका महत्व आयुर्वेद, योग और नाथपंथ पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का गोरखपुर में शुभारंभ
Uncategorized English

मुख्यमंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर-घर तिरंगा कार्यक्रम हेतु तिरंगा जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

B

Bhargav Bhargav

33 views
मुख्यमंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर-घर तिरंगा कार्यक्रम हेतु तिरंगा जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद आगरा में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर-घर तिरंगा कार्यक्रम हेतु तिरंगा जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने प्रतीक स्वरूप केसरिया, सफेद और हरे रंग के 75 गुब्बारे हवा में छोड़ कर ‘हर-घर तिरंगा’ अभियान का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री जी के स्वागत में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर रास्ते के दोनों ओर मानव श्रृंखला बनाई। जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में शहर के युवा तिरंगे के साथ सम्मिलित हुए।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री जी ने निर्माणाधीन मेट्रो डिपो पहुंचकर, मेट्रो रेल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आगरा मेट्रो ट्रेन की विकास यात्रा से सम्बन्धित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने आगरा मेट्रो की ट्रेन का डिजिटल अनावरण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी के समक्ष आगरा मेट्रो से संबंधित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। इसके पश्चात मुख्यमंत्री जी ने हरिशंकरी (पीपल, बरगद एवं पाकड़) के पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!