ब्रेकिंग न्यूज़
विरासत से विकसित भारत तक: मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर रखा उत्तर प्रदेश के नव निर्माण का रोडमैप | आजादी का अमृत, नई पीढ़ी का संकल्प: राष्ट्रनिर्माण की अगली इबारत लिखने को तैयार युवा शक्ति | टिकरी बॉर्डर के पास विकास का दावा बेदम, लेखराम पार्क की सड़कें बनीं नागरिकों की दुश्वारी का पर्याय | वंदेमातरम् के स्वरों से गूंजा महानगर विस्तार, तिरंगे की आन-बान-शान में डूबा लखनऊ | 26 वर्ष से अधिक कारावास के बाद भी दारा सिंह की रिहाई अधर में, 19 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में निर्णायक सुनवाई | राहुल गांधी के बयान पर राजनाथ सिंह का सबसे तीखा वार—‘ऐसा आचरण स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत’ | प्लास्टिक उद्योग के निवेश से लखनऊ को नई औद्योगिक पहचान की उम्मीद | जीरो टॉलरेंस के दावे के बीच लोक सेवा आयोग पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना एन सिंह ने मांगा न्यायिक जवाब | विरासत से विकसित भारत तक: मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर रखा उत्तर प्रदेश के नव निर्माण का रोडमैप | आजादी का अमृत, नई पीढ़ी का संकल्प: राष्ट्रनिर्माण की अगली इबारत लिखने को तैयार युवा शक्ति | टिकरी बॉर्डर के पास विकास का दावा बेदम, लेखराम पार्क की सड़कें बनीं नागरिकों की दुश्वारी का पर्याय | वंदेमातरम् के स्वरों से गूंजा महानगर विस्तार, तिरंगे की आन-बान-शान में डूबा लखनऊ | 26 वर्ष से अधिक कारावास के बाद भी दारा सिंह की रिहाई अधर में, 19 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में निर्णायक सुनवाई | राहुल गांधी के बयान पर राजनाथ सिंह का सबसे तीखा वार—‘ऐसा आचरण स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत’ | प्लास्टिक उद्योग के निवेश से लखनऊ को नई औद्योगिक पहचान की उम्मीद | जीरो टॉलरेंस के दावे के बीच लोक सेवा आयोग पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना एन सिंह ने मांगा न्यायिक जवाब |
हाइलाइट न्यूज़
समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यवसाई के खिलाफ दाखिल प्रार्थना पत्र खारिज मान्यता प्राप्त पत्रकारों हेतु आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन 21 व 22 अगस्त को 🐍 ब्रेकिंग न्यूज़: युवक को डसा जहरीला सांप, खुद तड़प-तड़प कर मिनटों में मर गया! गांव वालों में दहशत और हैरानी यूपी में 65 प्रतिशत तक घटीं पराली जलाने की घटनाएं तीन शातिर गिरफ्तार , कब्जे से अवैध पिस्टल सहित कुल 02 अवैध तमंचा व कारतूस बरामद लखीमपुर खीरी के वरिष्ठ भाजपा नेता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं-गुड्डू राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद,भूमि संबंधित प्रकरणों तथा आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न ग्रामीण परिवहन व्यवस्था में ऐतिहासिक पहल : ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026’ को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यवसाई के खिलाफ दाखिल प्रार्थना पत्र खारिज मान्यता प्राप्त पत्रकारों हेतु आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन 21 व 22 अगस्त को 🐍 ब्रेकिंग न्यूज़: युवक को डसा जहरीला सांप, खुद तड़प-तड़प कर मिनटों में मर गया! गांव वालों में दहशत और हैरानी यूपी में 65 प्रतिशत तक घटीं पराली जलाने की घटनाएं तीन शातिर गिरफ्तार , कब्जे से अवैध पिस्टल सहित कुल 02 अवैध तमंचा व कारतूस बरामद लखीमपुर खीरी के वरिष्ठ भाजपा नेता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं-गुड्डू राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद,भूमि संबंधित प्रकरणों तथा आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न ग्रामीण परिवहन व्यवस्था में ऐतिहासिक पहल : ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026’ को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति
उत्तर प्रदेश सरकार English

विकास के लिए विजन और योग्य नेतृत्व चाहिए: मुख्यमंत्री योगी

D

Dainik India News

44 views
विकास के लिए विजन और योग्य नेतृत्व चाहिए: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी ने नगर निकाय चुनाव प्रचार के तीसरे दिन फिरोजाबाद में जनसभा को किया संबोधित

सीएम योगी ने कहा- भारत में अब तुष्टिकरण पर नहीं, सशक्तिकरण पर जोर

बोले योगी- प्रधानमंत्री मोदी का विजन ही हमारा मिशन

फिर से लहराने लगा कांच की नगरी का वैभव: सीएम योगी

दैनिक इंडिया न्यूज 27 अप्रैल, फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास के लिए विजन और योग्य नेतृत्व चाहिए। प्रदेश के विकास के लिए सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। 2014 के पहले देश में कांग्रेस और प्रदेश में समाजवादी पार्टी के फेल इंजन यूपी के विकास को पीछे लेकर जा रहे थे। वहीं डबल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश के विकास को डबल स्पीड के साथ आगे बढ़ा रही है और विकास के कार्यों को धरातल पर उतार रही है। विकास की इस स्पीड को तीन गुना बढ़ाने के लिए अब सरकार को ट्रिपल इंजन चाहिए। इसके लिए आपको इस निकाय चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशियों को जिताना होगा। इससे विकास कार्यों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से आने वाले पैसे का सही उपयोग हो पाएगा।

सीएम योगी गुरुवार को नगर निकाय चुनाव प्रचार के तीसरे दिन फिरोजाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने तिलक इंटर कॉलेज के मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश के शहर शोहदों के आतंक से भयभीत नहीं है बल्कि सेफ सिटी के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। यूपी की शहर कूड़े के ढेर नहीं बल्कि स्मार्ट सिटी के रूप में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। 2017 के पहले पार्टी विशेष के लोग तमंचा लेकर घूमते थे, जो व्यापारियों और आम नागरिकों को भयभीत करते थे। आज नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के युवा अपने हाथ में टैबलेट लेकर चलते हैं। प्रदेश के 2 करोड़ युवाओं को हमारी सरकार टैबलेट और स्मार्ट फोन उपलब्ध करा रही है। सेफ सिटी, इंट्रीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर हैं। हंट सिटी सर्विलांस के माध्यम से ट्रैफिक, स्वाथ्य और स्वच्छता के कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं। 

प्रदेश के एक करोड़ युवाओं को मिलेगी नौकरी

सीएम योगी ने कहा कि कांच की नगरी ने एक बार फिर से अपने वैभव का परचम लहराना शुरू कर दिया है। नगर सृजन योजना के तहत नगर निगम फिरोजाबाद का विस्तार और नगर पंचायत मक्खनपुर सृजन हुआ है। अमृत मिशन के तहत 323 करोड़ रुपए की पांच परियोजनाएं यहां के लिए स्वीकृत हुई हैं। हर घर नल की 27 करोड़ की परियोजना पूरी होने पर 14 हजार घरों को स्वच्छ पेयजल मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से 35 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। इसमें फिरोजाबाद को भी हजारों करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। जीआईएस में मिले निवेश प्रस्ताव से प्रदेश के एक करोड़ से ज्यादा नौजवानों को नौकरी मिलेगी। साथ ही करोड़ों युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा।

आज मिल रहा है ब्याज मुक्त ऋण

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को राष्ट्रीय शिक्षा नीति दी। यह शिक्षा नीति भारत और यूपी के टैलेंट को टेक्नोलॉजी और ट्रेनिंग के साथ जोड़कर स्थानीय स्तर पर नौकरी उपलब्ध कराने का बहुत अच्छा माध्यम बनेगी। 2017 के पहले गरीबों की जमीन और मकान कब्जा कर लिए जाते थे। आज गरीबों को मकान दिया जा रहा है। पहले व्यापारियों और पटरी दुकानदारों से रंगदारी वसूली जाती थी। आज उन्हें पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। 

2014 के पहले देश के सामने पहचान का संकट था

2014 के पहले देश के सामने पहचान का संकट था। भ्रष्टाचार चरम पर था।  युवा परेशान था। दुनिया के अंदर भारत का कोई सम्मान नहीं रह गया था। विकास के कार्य केवल पंच वर्षीय योजना तक ही सीमित रह गए थे। न सुरक्षा थी और न सम्मान था। किसान परेशान थे, नौजवान पलायन के लिए मजबूर थे। देश के अंदर आत्महत्याओं का दौर चल रहा था। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद स्थितियां बदली। उन्होंने नए भारत का निर्माण किया। साथ ही एक भारत और श्रेष्ठ भारत की तस्वीर हम लोगों के सामने प्रस्तुत की। आज हर भारतवासी को दुनिया में सम्मान प्राप्त हो रहा है। अब दुनिया में जब भी कोई संकट आता है तो विश्व बिरादरी भारत की तरफ देखती है। आज भारत की पहचान टैलेंट, टेक्नोलॉजी और ट्रेनिंग के तौर पर हो रही है। आज नए भारत में तुष्टिकरण नहीं होता है बल्कि अपने नागरिकों के सशक्तिकरण पर ध्यान दिया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि करोड़ लोगों को शौचालय, घर और राशन मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का विजन ही हमारा मिशन है।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक और नगर निगम एवं नगर निकाय के भाजपा प्रत्याशी मौजूद थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!