ब्रेकिंग न्यूज़
अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh |
हाइलाइट न्यूज़
UP संगीत नाटक अकादमी के तत्वाधान में मशहूर मल्लिका-ए-ग़ज़ल बेगम अख़्तर की याद में पुष्पांजलि समारोह ग्रीष्मकालीन टी-20 प्रतियोगिता का,आठवां मैच विद्युत(ऑपरेशन) ने और नौवां मैच संरक्षा विभाग ने रोचक मुकाबले में जीता सरकारी विकास पर गुंडाराज! दबंगों ने उखाड़ा खड़ंजा, ईंटें चोरी; कोतवाल की चुप्पी से अपराधी बेख़ौफ 37 दिन में बदली तैनाती, बदली ‘प्रशासनिक आवश्यकता’! मध्यांचल के आदेशों ने खड़े किए गंभीर सवाल प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मिलेगी  इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा : सीएम योगी मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत जनपद मऊ में व्यापक जन-जागरूकता अभियान 18 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश विधानमंडल का विशेष सत्र आयोजित होगा Diabetes: The Silent Sweet Poison Spreading Across Households – Ayurveda Offers a Holistic Cure, Says Dr. T.P. Tiwari UP संगीत नाटक अकादमी के तत्वाधान में मशहूर मल्लिका-ए-ग़ज़ल बेगम अख़्तर की याद में पुष्पांजलि समारोह ग्रीष्मकालीन टी-20 प्रतियोगिता का,आठवां मैच विद्युत(ऑपरेशन) ने और नौवां मैच संरक्षा विभाग ने रोचक मुकाबले में जीता सरकारी विकास पर गुंडाराज! दबंगों ने उखाड़ा खड़ंजा, ईंटें चोरी; कोतवाल की चुप्पी से अपराधी बेख़ौफ 37 दिन में बदली तैनाती, बदली ‘प्रशासनिक आवश्यकता’! मध्यांचल के आदेशों ने खड़े किए गंभीर सवाल प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मिलेगी  इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा : सीएम योगी मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत जनपद मऊ में व्यापक जन-जागरूकता अभियान 18 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश विधानमंडल का विशेष सत्र आयोजित होगा Diabetes: The Silent Sweet Poison Spreading Across Households – Ayurveda Offers a Holistic Cure, Says Dr. T.P. Tiwari
उत्तर प्रदेश सरकार English

आगन्तुकों की सेवा के लिए तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की टेंट सिटी तैयार

D

Dainik India News

6381 views
आगन्तुकों की सेवा के लिए तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की टेंट सिटी तैयार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विगत दिनों ट्रस्ट की ओर से की जा रही व्यवस्था का लिया था जायजा

प्रतिदिन बन रहा 2000 लोगों का भोजन, मणि पर्वत के पास तीर्थ क्षेत्र पुरम में 8000 लोगों के लिए की गई रुकने की व्यवस्था

दैनिक इंडिया न्यूज,अयोध्या, 19 जनवरी: मणि पर्वत के निकट तीर्थ क्षेत्र पुरम समेत राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा तैयार सभी टेंट सिटी में व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। आवासीय व्यवस्था के तहत मणि पर्वत के पास तैयार किए गए तीर्थ क्षेत्र पुरम में आठ हजार बिस्तर आगंतुकों के लिए हैं। पूरे परिसर को छह क्षेत्र में बांटा गया है। इसके अलावा छावनी के योग केंद्र और कारसेवकपुरम में भी आवासीय व्यवस्था पूर्ण हो गई है। विगत दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली थी। 

पांच भोजनालय हो गए प्रारंभ

तीर्थ क्षेत्र पुरम में पांच भोजनालय प्रारंभ हो गए हैं, इसमें करीब 2000 लोगों का भोजन रोज बन रहा है। यहां का दस शैया वाला अस्पताल भी 20 चिकित्सकों के साथ चिकित्सा व्यवस्था संभाले हुए है। कई चिकित्सक रिजर्व में भी हैं। विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री और आवास योजना के प्रभारी कोटेश्वर शर्मा ने बताया कि तीर्थ क्षेत्र द्वारा बसाई गई तीनों टेंट सिटी में सभी सुविधाएं जुटा ली गई हैं। तीर्थ क्षेत्र पुरम में 300 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है इसके अलावा दोपहिया वाहनों की पार्किंग भी बनाई गई है।

छावनी योग केंद्र की टेंट सिटी के प्रभारी क्षेत्रीय संगठन मंत्री विश्व हिन्दू परिषद मनोज हैं। यहां की व्यवस्था में दर्शन, महेश, डा.परमानंद, रनदीप पोखरिया, धईरजजई, कुलदीप रावल, ब्रजेशानंद, राम मिलन, पंकज आदि लगे हैं। इसके अलावा कारसेवकपुरम की टेंट सिटी भी आगंतुकों की अगवानी को तैयार है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!