ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास का प्रमाण पत्र प्रदान किया हाथरस में भगदड़: कई घायल, कई मौतें, संघ के स्वयंसेवकों ने संभाली व्यवस्था फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन का बैनामा करने वाला एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार शीर्ष नेतृत्व नें यदि नहीं बदला फैसला तो भरत भैया लड़ेंगे जनता के हितों की लड़ाई समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं-विक्रम गंगवार 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सीएम से मिलेगा स्मार्टफोन सनातन के जय घौष के साथ हुई गोमा माता की महा आरती के साथ सनातन के ध्वजवाहकों का किया सामाजिक सम्मान- अशोक पाण्डेय संरक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास का प्रमाण पत्र प्रदान किया हाथरस में भगदड़: कई घायल, कई मौतें, संघ के स्वयंसेवकों ने संभाली व्यवस्था फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन का बैनामा करने वाला एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार शीर्ष नेतृत्व नें यदि नहीं बदला फैसला तो भरत भैया लड़ेंगे जनता के हितों की लड़ाई समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं-विक्रम गंगवार 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सीएम से मिलेगा स्मार्टफोन सनातन के जय घौष के साथ हुई गोमा माता की महा आरती के साथ सनातन के ध्वजवाहकों का किया सामाजिक सम्मान- अशोक पाण्डेय संरक्षक
Uncategorized English

समाधान योजना के तहत 5 और 6 मार्च को तहसीलों में लगाए जाएंगे कैंप

D

Dainik India News

4199 views

मात्र ₹100 का जुर्माना जमा कर निपटाएं स्टांप वाद, अधिक से अधिक पक्षकारों को लाभ दिलाने के निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ। स्टांप शुल्क की कमी से संबंधित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के लिए शासन के निर्देश पर समाधान योजना चलाई जा रही है। इसके तहत 5 और 6 मार्च को जनपद की सभी तहसीलों में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस योजना के तहत मात्र ₹100 का जुर्माना जमा कर स्टांप शुल्क की कमी से जुड़े वादों का निस्तारण कराया जा सकता है।

समाधान योजना 31 मार्च तक लागू है। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक पक्षकारों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए सभी तहसीलों में विशेष कैंप आयोजित किए जाएं, ताकि स्टांप शुल्क की कमी से जुड़े वादों का त्वरित निस्तारण किया जा सके। उन्होंने संबंधित पक्षकारों से भी अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाते हुए स्टांप शुल्क की कमी की धनराशि व ब्याज सहित मात्र ₹100 का जुर्माना जमा कर अपने मुकदमों से छुटकारा पाएं।

उल्लेखनीय है कि जनपद के विभिन्न न्यायालयों में स्टांप शुल्क की कमी से जुड़े कई वाद इस योजना के तहत निस्तारित किए जा चुके हैं, जिससे संबंधित पक्षकारों को राहत मिली है। यदि स्टांप शुल्क में कमी पाई जाती है, तो नियमों के अनुसार न्यायालय 40 गुना तक जुर्माना लगाने का अधिकार रखता है, लेकिन समाधान योजना के तहत मात्र ₹100 का जुर्माना जमा कर स्टांप शुल्क की कमी की धनराशि और ब्याज अदा करने पर मुकदमे का निस्तारण हो सकता है।

यह योजना न्याय प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ ही पक्षकारों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो रही है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!