ब्रेकिंग न्यूज़
कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली |
हाइलाइट न्यूज़
'एक पेड़ माँ के नाम' महाअभियान के तहत लखनऊ में 2,515 बूथों सहित विभिन्न स्थलों पर वृहद् वृक्षारोपण • जिस तरह से किसानों के भेष में छुपे हुए उपद्रवियों ने घटनास्थल पर लोगों को पीटा है, अगर आप लोगों ने वीडियो देखा होगा तो आपको यह भी विश्वास होगा कि मेरा बेटा भी अगर वहां होता तो उसकी भी हत्या अब तक हो चुकी होती-केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा • "जस्ट डायल: लीड के नाम पर बहानेबाजी का खेल, ग्राहक हुए परेशान" • प्राविधिक सहायक ग्रुप सीनियुक्ति - पत्र वितरण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार मऊ में सम्पन्न • भानु प्रकाश पाण्डेय बने विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा के प्रांत अध्यक्ष,अरविंद पाण्डेय जिलाध्यक्ष गोरक्षा बने • स्पोर्ट्स मीट में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया • सीजफायर या शिकस्त? क्या पाकिस्तान की कमर टूट चुकी है? • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति/कन्वर्जेंस समिति एवं जिला अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न • 'एक पेड़ माँ के नाम' महाअभियान के तहत लखनऊ में 2,515 बूथों सहित विभिन्न स्थलों पर वृहद् वृक्षारोपण • जिस तरह से किसानों के भेष में छुपे हुए उपद्रवियों ने घटनास्थल पर लोगों को पीटा है, अगर आप लोगों ने वीडियो देखा होगा तो आपको यह भी विश्वास होगा कि मेरा बेटा भी अगर वहां होता तो उसकी भी हत्या अब तक हो चुकी होती-केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा • "जस्ट डायल: लीड के नाम पर बहानेबाजी का खेल, ग्राहक हुए परेशान" • प्राविधिक सहायक ग्रुप सीनियुक्ति - पत्र वितरण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार मऊ में सम्पन्न • भानु प्रकाश पाण्डेय बने विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा के प्रांत अध्यक्ष,अरविंद पाण्डेय जिलाध्यक्ष गोरक्षा बने • स्पोर्ट्स मीट में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया • सीजफायर या शिकस्त? क्या पाकिस्तान की कमर टूट चुकी है? • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति/कन्वर्जेंस समिति एवं जिला अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न •
ताज़ा खबर English

लखनऊ कौशल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, पहले दिन 3513 युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

D

Dainik India News

• 7568 views
लखनऊ कौशल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, पहले दिन 3513 युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

75वें जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री को समर्पित संकल्प

युवाओं के उत्साह से गूंजा कल्विन तालुकदार्स ग्राउंड

दैनिक इंडिया न्यूज़ , लखनऊ। राष्ट्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय लखनऊ कौशल महोत्सव का शुभारंभ आज कल्विन तालुकदार्स ग्राउंड में हुआ। पहले ही दिन महोत्सव में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शाम 5 बजे तक कुल 20,356 रजिस्ट्रेशन हुए, जिनमें से 8,401 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू संपन्न हुए। इस प्रक्रिया में लगभग 3,513 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए गए।

कौशल महोत्सव रोजगार मेला के संयोजक नीरज सिंह ने विभिन्न कंपनियों के स्टॉल का भ्रमण कर कंपनी अधिकारियों और अभ्यर्थियों से संवाद किया। उन्होंने रजिस्ट्रेशन से लेकर नियुक्ति तक की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी ली।

नीरज सिंह ने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर लखनऊ के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि 7,500 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। यह महोत्सव उसी संकल्प का हिस्सा है। यहां 20 से अधिक सेक्टर की कंपनियां, कई पीएसयू और रक्षा मंत्रालय का डायरेक्टरेट ऑफ रिसेटेलमेंट युवाओं को रोजगार के अवसर दे रहे हैं।”

उन्होंने आगे बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय उद्यमिता एवं कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी महोत्सव में शामिल होकर युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान करेंगे। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री को समर्पित “सेवा पखवाड़ा” की शुरुआत बताया, जो 2 अक्टूबर तक विभिन्न 18 प्रकल्पों के माध्यम से संचालित होगा।

नीरज सिंह ने प्रधानमंत्री के सपनों को दोहराते हुए कहा, “प्रधानमंत्री सदैव कहते हैं कि नए भारत का निर्माण तभी संभव है जब युवा शक्ति उसमें सक्रिय भागीदारी निभाए। कौशल विकास, स्टार्टअप और स्टैंड अप इंडिया जैसे कार्यक्रमों ने युवाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया है। लखनऊ कौशल महोत्सव के माध्यम से हम उसी संकल्प को साकार कर रहे हैं।”

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि पहले दिन का आयोजन उत्साह और उमंग से भरा रहा। स्थानीय युवाओं ने यहां आकर रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर प्राप्त किए और भविष्य के प्रति आश्वस्त दिखाई दिए।

लखनऊ कौशल महोत्सव न केवल युवाओं के लिए रोजगार का द्वार खोल रहा है, बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर उन्हें समर्पित एक जीवंत बधाई संदेश भी बन रहा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!