ब्रेकिंग न्यूज़
ढाई लाख युवाओं की मेहनत पर भारी पड़े रसूखदार रिश्ते? विधानसभा भर्ती विवाद की परतें खोल रहे न्यायालयी अभिलेख | संस्कृत के जयघोष से गूंजा दिल्ली विश्वविद्यालय | 821 करोड़ की JPNIC अब निजी हाथों में—नौ साल का इंतजार खत्म या चुनाव से पहले बड़ा फैसला? | 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है | सत्ता के शिखर पर पहुंचकर संस्कृति की शरण—डॉ. नीरज सिंह ने जन्मदिवस पर रचा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का अनुपम अध्याय | जिस दिन भारत संस्कृत भूल गया, उसी दिन अपनी स्मृति का एक अध्याय खो बैठा- प्रमोद पंडित | राष्ट्र के प्रहरियों की कलाई पर बंधा रक्षा-सूत्र | हवा में डगमगाया विमान, पलभर में थम गई दो जिंदगियां | ढाई लाख युवाओं की मेहनत पर भारी पड़े रसूखदार रिश्ते? विधानसभा भर्ती विवाद की परतें खोल रहे न्यायालयी अभिलेख | संस्कृत के जयघोष से गूंजा दिल्ली विश्वविद्यालय | 821 करोड़ की JPNIC अब निजी हाथों में—नौ साल का इंतजार खत्म या चुनाव से पहले बड़ा फैसला? | 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है | सत्ता के शिखर पर पहुंचकर संस्कृति की शरण—डॉ. नीरज सिंह ने जन्मदिवस पर रचा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का अनुपम अध्याय | जिस दिन भारत संस्कृत भूल गया, उसी दिन अपनी स्मृति का एक अध्याय खो बैठा- प्रमोद पंडित | राष्ट्र के प्रहरियों की कलाई पर बंधा रक्षा-सूत्र | हवा में डगमगाया विमान, पलभर में थम गई दो जिंदगियां |
हाइलाइट न्यूज़
टूटा रिकॉर्ड : 9 माह में यूपी पहुंचे 32 करोड़ से अधिक पर्यटक राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने पवन कल्याण के वक्तव्य का किया प्रबल समर्थन, केंद्र से सनातन बोर्ड के गठन की मांग नीट 2024 परीक्षा घोटाला: सरकार की रिपोर्ट, छात्रों का आरोप 'एक पेड़ माँ के नाम' से हरित उत्तर प्रदेश का महाअभियान, मऊ बना जनसहभागिता का प्रेरक केंद्र अनियंत्रित हुई बाइक से युवक घायल,चल रहा इलाज बहुचर्चित अधिवक्ता पुत्र हेमंत पटेल हत्याकांड के आरोपित की न्यालय मे पड़ी जमानत अर्जी हरदोई में किसान से दलाल ने खाद बीज की दुकान खुलवाने के नाम पर ₹100000 की ठगी की मानवता की मिसाल: बेजुबान की बचाई जान टूटा रिकॉर्ड : 9 माह में यूपी पहुंचे 32 करोड़ से अधिक पर्यटक राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने पवन कल्याण के वक्तव्य का किया प्रबल समर्थन, केंद्र से सनातन बोर्ड के गठन की मांग नीट 2024 परीक्षा घोटाला: सरकार की रिपोर्ट, छात्रों का आरोप 'एक पेड़ माँ के नाम' से हरित उत्तर प्रदेश का महाअभियान, मऊ बना जनसहभागिता का प्रेरक केंद्र अनियंत्रित हुई बाइक से युवक घायल,चल रहा इलाज बहुचर्चित अधिवक्ता पुत्र हेमंत पटेल हत्याकांड के आरोपित की न्यालय मे पड़ी जमानत अर्जी हरदोई में किसान से दलाल ने खाद बीज की दुकान खुलवाने के नाम पर ₹100000 की ठगी की मानवता की मिसाल: बेजुबान की बचाई जान
व्यापार English

हमारी सरकार ने सुधार दी नौकरी की चयन प्रक्रिया - सीएम योगी

D

Dainik India News

4155 views

उदय राज / डी डी इंडिया न्यूज

लखनऊ, । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कृषि विभाग में नवचयनित 1863 प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरण किया। लखनऊ में लोक भवन में इस कार्यक्रम में उन्होंने कुछ चयनित प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र दिया। अन्य को जिलों में उपलब्ध कराया गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में साढ़े चार लाख युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दी हैं। सरकार ने चयन की पूरी प्रक्रिया सुधार कर एक साफ-सुथरी व्यवस्था बनाई है। पारदर्शी तरीके से चयनित प्रदेश के युवाओं ने प्रदेश के विकास में अपना योगदान दिया है।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपको नियुक्ति पत्र देने के लिए इस कार्यक्रम की आवश्यकता नहीं थी। आपको फोन करके बताया जा सकता था कि आप अपने जनपद में जाकर नियुक्ति पत्र लेकर नौकरी शुरू कर सकते थे। परंतु हमने आपको यहां बुलाकर सम्मानित किया। आप गौरवान्वित महसूस कर सकें और उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने में अपना संपूर्ण सहयोग दे सकें। उन्होंने कहा कि पहले कोई भी काम इमानदारी पूर्वक पारदर्शी तरीके से नहीं हो पाता था। अफसरशाही आड़े आती थी। आज उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में नंबर वन बन गया है। सरकार के ईमानदार प्रयास व परिश्रम के परिणाम सामने आए हैं।मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग में नवचयनित 1863 प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरण के मौके पर कहा कि आप लोगों को आवेदन करने से लेकर नियुक्ति पत्र प्राप्त करने तक किसी भी स्तर पर न तो सिफारिश करानी पड़ी होगी और न ही किसी भी तरह का लेन देन करना पड़ा होगा। इससे पहले की सरकारों की व्यवस्था किसी से छुपी नहीं थी। उत्तर प्रदेश में सब कुछ होने के बावजूद प्रदेश पीछे ही रहता था। सभी संसाधन उपलब्ध होने के बाद भी हम साढ़े चार साल पहले हर क्षेत्र में पिछड़े हुए थे। आज हम हर एक क्षेत्र में सबसे आगे हैं। स्वच्छ भारत योजना, जल जीवन योजना, सौभाग्य योजना, किसान सम्मान निधि योजना इन सभी योजनाओं में उत्तर प्रदेश देश में नंबर 1 का स्थान रखता है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार के प्रयास से आज उत्तर प्रदेश देश में नंबर दो की अर्थव्यवस्था बन गया है। साढ़े चार साल पहले प्रदेश छठे स्थान पर था। प्रदेश को आज 1,863 नवचयनित कृषि तकनीक सहायक प्राप्त हो रहे हैं। मैं विश्वास व्यक्त करता हूं कि आप अपनी ऊर्जा व प्रतिभा से कृषि विभाग के साथ-साथ अन्नदाता किसानों को भी लाभान्वित करेंगे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!