ब्रेकिंग न्यूज़
CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा | CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा |
हाइलाइट न्यूज़
एकेटीयू के खाते से साइबर अपराधियों ने पार कर दिए 120 करोड़ रुपये, सात गिरफ्तार, 119 करोड़ बरामद एंटी-रोमियो टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, स्वावलंबन, और सम्मान के लिए किया जागरूक **UPPCL का ₹3000 करोड़ का ‘सिक्योरिटी सिंडिकेट’! स्मार्ट मीटरों के नाम पर उपभोक्ताओं से दोहरी वसूली का महाघोटाला?* अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का लखनऊ की धरती पर सफल आयोजन, CM योगी की प्रेरणा से अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी द्वारा लखनऊ के सात मार्गों का भूमिपूजन सम्पन्न - जितेन्द्र प्रताप सिंह लोक भारती द्वारा आयोजित जल उत्सव माह का उद्घाटन सम्पन्न, ‘पायजामे का नाड़ा खींचना दुष्कर्म का प्रयास’ एकेटीयू के खाते से साइबर अपराधियों ने पार कर दिए 120 करोड़ रुपये, सात गिरफ्तार, 119 करोड़ बरामद एंटी-रोमियो टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, स्वावलंबन, और सम्मान के लिए किया जागरूक **UPPCL का ₹3000 करोड़ का ‘सिक्योरिटी सिंडिकेट’! स्मार्ट मीटरों के नाम पर उपभोक्ताओं से दोहरी वसूली का महाघोटाला?* अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का लखनऊ की धरती पर सफल आयोजन, CM योगी की प्रेरणा से अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी द्वारा लखनऊ के सात मार्गों का भूमिपूजन सम्पन्न - जितेन्द्र प्रताप सिंह लोक भारती द्वारा आयोजित जल उत्सव माह का उद्घाटन सम्पन्न, ‘पायजामे का नाड़ा खींचना दुष्कर्म का प्रयास’
उत्तर प्रदेश सरकार English

एक हफ्ते के अंदर मिलेंगे आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र

D

Dainik India News

31 views
एक हफ्ते के अंदर मिलेंगे आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र

योगी सरकार ई डिस्ट्रिक्ट सेवाओं के लिए निर्धारित समय सीमा में करेगी बदलाव

सीएम ने ई डिस्ट्रिक्ट सेवाओं के लिए निर्धारित समय सीमा (15 से अधिकतम 45 दिन) को एक हफ्ते करने का दिया निर्देश 

सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को इन सेवाओं में हीलाहवाली करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के दिये निर्देश 

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को ई डिस्ट्रिक्ट सेवाओं को तय समय सीमा के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। साथ ही सेवाओं के लिए निर्धारित तय समय सीमा को कम करने की बात कही। ऐसे में जल्द ही निर्धारित तय समय सीमा को कम करने का आदेश जारी किया जा सकता है। वहीं तय समय सीमा के बाद लंबित मामलों को लेकर जिलाधिकारियों को जवाबदेही तय करने को कहा है। उन्होंने जिलाधिकारियों को ई डिस्ट्रिक्ट सेवाओं के निस्तारण में हीलाहवाली और लेटलतीफी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह निर्देश सीएम कमांड सेंटर और डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक के दौरान दिये। ऐसे में अब प्रदेशवासियों को जाति, निवास, आय और हैसियत प्रमाण पत्र के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 

ई डिस्ट्रिक्ट सेवाओं के आवेदन में न हो हीलाहवाली 

समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष ई डिस्ट्रिक्ट की सेवाओं का खाका प्रस्तुत किया। बैठक में अधिकारियोंं ने बताया कि ई डिस्ट्रिक्ट के तहत प्रदेश में जनवरी से अब तक 61,32,976 जाति प्रमाण पत्र के आवेदन प्राप्त हुए। जिन्हे तहसीलदार द्वारा 15 दिनों में जारी किया जाता है। अब तक 59,13,420 आवेदन को निस्तारित किया जा चुका है, जिसका रेश्यो 96 प्रतिशत है। वहीं 2,12,227 आवेदन तय समय सीमा में लंबित हैं जबकि 7,329 आवेदन तय समय सीमा के बाद भी लंबित हैं। इसी तरह जनवरी से अब तक 76,45,970 निवास प्रमाण पत्र के आवेदन प्राप्त हुए। जिन्हे उपजिलाधिकारी द्वारा 20 दिनों में जारी किया जाता है। अब तक 73,70,019 आवेदन को निस्तारित किया जा चुका है, जिसका रेश्यो 96 प्रतिशत है। वहीं 2,61,119 आवेदन तय समय सीमा में लंबित हैं जबकि 7,832 आवेदन तय समय सीमा के बाद भी लंबित हैं। वहीं जनवरी से अब तक 77,62,086 आय प्रमाण पत्र के आवेदन प्राप्त हुए। जिन्हे तहसीलदार द्वारा 15 दिनों में जारी किया जाता है। अब तक 74,31,669 आवेदन को निस्तारित किया जा चुका है, जिसका रेश्यो 95 प्रतिशत है। वहीं 2,75,433 आवेदन तय समय सीमा में लंबित हैं जबकि 54,984 आवेदन तय समय सीमा के बाद भी लंबित हैं। हैसियत प्रमाण पत्र के जनवरी से अब तक 31,853 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिन्हे जिलाधिकारी द्वारा 45 दिनों में जारी किया जाता है। अब तक 18,667 आवेदन को निस्तारित किया जा चुका है, जिसका रेश्यो 58 प्रतिशत है। वहीं 3,421 आवेदन तय समय सीमा में लंबित हैं जबकि 9,765 आवेदन तय समय सीमा के बाद भी लंबित हैं। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को तय समय सीमा के अंदर ई डिस्ट्रिक्ट की सेवाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ई डिस्ट्रिक्ट सेवाओं के निस्तारण की समय सीमा काफी अधिक है, इसे कम करने का निर्देश दिये। सीएम योगी ने ई डिस्ट्रिक्ट सेवाओं की समय सीमा एक हफ्ते में करने को कहा है। इन आवेदनों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। साथ ही इनके निस्तारण का रेश्यो शत प्रतिशत किया जाए।

तय समय सीमा के अंदर जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र जारी करने में सीतापुर अव्वल 

आईजीआरएस (जनसुनवाई समाधान प्रणाली) की रिपोर्ट के अनुसार जाति प्रमाण पत्र के आवेदन तय समय सीमा के अंदर जारी करने में प्रदेश के टॉप तीन जिलों में क्रमश: बांदा, सीतापुर और अमेठी शामिल हैं जबकि बॉटम तीन जिलों में औरैया, गाजियाबाद, लखनऊ है। इसी तरह निवास प्रमाण पत्र के आवेदन के निस्तारण में टॉप तीन जिलों में सीतापुर, बांदा और कन्नौज शामिल हैं जबकि बॉटम तीन जिलों में औरैया, लखनऊ, जालौन हैं। आय प्रमाण पत्र के आवेदन के निस्तारण में टॉप तीन जिलों में सीतापुर, बांदा और शाहजहांपुर हैं जबकि बॉटम तीन जिलों में औरैया, गाजियाबाद, कौशांबी हैं। वहीं हैसियत प्रमाण पत्र के आवेदन के निस्तारण में टॉप तीन जिलों में शामली, गाजियाबाद और हरदोई शामिल हैं जबकि बॉटम तीन जिलों में जालौन, शाहजहांपुर और बलिया हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!