ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश के बाद बैंकों पर चला सघन चेकिंग अभियान   मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति एवं शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न पहले हफ्तों नहीं बदले जाते थे ट्रांसफॉर्मर, अब घंटों में बदले जा रहे-सीएम योगी यूपी के स्वच्छ विरासत अभियान को मिला प्रतिष्ठित हडको अवार्ड सरकार का 'टेस्ला' को जवाब- पहले भारत में लगाएं प्लांट, फिर टैक्स छूट पर विचार मधुबन पुलिस ने बरामद किए 39 हजार रुपये मूल्य के मोबाइल फोन लखनऊ स्वच्छता में तीसरे स्थान पर, मेयर सुषमा खर्कवाल का भव्य स्वागत सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा ने 'रन फॉर यूनिटी' के साथ दी श्रद्धांजलि पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश के बाद बैंकों पर चला सघन चेकिंग अभियान   मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति एवं शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न पहले हफ्तों नहीं बदले जाते थे ट्रांसफॉर्मर, अब घंटों में बदले जा रहे-सीएम योगी यूपी के स्वच्छ विरासत अभियान को मिला प्रतिष्ठित हडको अवार्ड सरकार का 'टेस्ला' को जवाब- पहले भारत में लगाएं प्लांट, फिर टैक्स छूट पर विचार मधुबन पुलिस ने बरामद किए 39 हजार रुपये मूल्य के मोबाइल फोन लखनऊ स्वच्छता में तीसरे स्थान पर, मेयर सुषमा खर्कवाल का भव्य स्वागत सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा ने 'रन फॉर यूनिटी' के साथ दी श्रद्धांजलि
Uncategorized English

इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगी उत्तर प्रदेश की उन्नत कृषि संस्कृति

D

Dainik India News

3748 views
इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगी उत्तर प्रदेश की उन्नत कृषि संस्कृति

Dainik india news,लखनऊ, 24 अगस्त: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो का द्वितीय संस्करण आयोजित किया जाएगा। इस बहुक्षेत्रीय आयोजन में, देश-विदेश से आए प्रतिनिधि उत्तर प्रदेश की समृद्ध विरासत और उन्नत कृषि संस्कृति का अनुभव करेंगे।

ट्रेड शो के दौरान कृषि विभाग को 1000 वर्ग मीटर में प्रदर्शनी लगाने के लिए आवंटित किया गया है, जिसमें कृषि, कृषि शिक्षा, मंडी परिषद, कृषि विपणन निदेशालय, कृषि उपकरण, उर्वरक, बीज, और पौध संरक्षण रसायन निर्माता कंपनियों की भागीदारी रहेगी। इसके अलावा, लगभग दो दर्जन से अधिक किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) भी इस प्रदर्शनी का हिस्सा होंगे, जिनमें बुलंदशहर, बहराइच, मीरजापुर, श्रावस्ती, बलिया, बांदा, बस्ती, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, गोरखपुर, हमीरपुर, महराजगंज, सहारनपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, अलीगढ़, और रामपुर के एफपीओ शामिल हैं।

प्रदर्शनी में सिजेंटा, दयाल बायोटेक, ओंकार एग्री ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड, इफको, कृभको, इंडियन पोटाश लिमिटेड, और कावेरी सीड्स प्रा. लि. जैसी नामचीन कंपनियां भी हिस्सा लेंगी। कृषि उपकरण, ड्रोन, और कीटनाशक रक्षा रसायनों के लिए कृषि विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।

इस आयोजन का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की उन्नत कृषि तकनीकों और उत्पादों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना है, जिससे प्रदेश के प्रगतिशील किसानों और कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल सके।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!