ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
प्रसिद्ध समाजसेवी पूजा राय नें लिया सुधि ,सी एच सी फतहपुर मण्डाव में लगवाया आर ओ प्लांट • लखनऊ महानगर में विधानसभावार संयोजकों की घोषणा, 5 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यशाला में तय होगी अभियान की अंतिम रणनीति • सामुदायिक बने शौचालयों में वर्षों से लटक रहा ताला व घास का जंगल खड़ा • दिव्यता, भक्ति और लोकमंगल का विराट महोत्सव: श्रीजगन्नाथ रथयात्रा से आलोकित हुई राजधानी लखनऊ • अतीक का बेटा असद यूपी एसटीएफ के मुठभेड़ में ढेर, झांसी में शूटर गुलाम भी मारा गया • लाल किला ब्लास्ट: यह तो बस ट्रेलर था—देश को एक साथ 32 धमाकों से दहला देने की थी साजिश • सिन्धु बार्डर पर खेतिहर मजदूर लखबीर सिंह की बर्बर हत्या पर उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ0 लालजी प्रसाद निर्मल ने दुख व्यक्त किया • केवल वृक्षारोपण नहीं, "वृक्षपालक" बनने का समय: जितेंद्र प्रताप सिंह • प्रसिद्ध समाजसेवी पूजा राय नें लिया सुधि ,सी एच सी फतहपुर मण्डाव में लगवाया आर ओ प्लांट • लखनऊ महानगर में विधानसभावार संयोजकों की घोषणा, 5 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यशाला में तय होगी अभियान की अंतिम रणनीति • सामुदायिक बने शौचालयों में वर्षों से लटक रहा ताला व घास का जंगल खड़ा • दिव्यता, भक्ति और लोकमंगल का विराट महोत्सव: श्रीजगन्नाथ रथयात्रा से आलोकित हुई राजधानी लखनऊ • अतीक का बेटा असद यूपी एसटीएफ के मुठभेड़ में ढेर, झांसी में शूटर गुलाम भी मारा गया • लाल किला ब्लास्ट: यह तो बस ट्रेलर था—देश को एक साथ 32 धमाकों से दहला देने की थी साजिश • सिन्धु बार्डर पर खेतिहर मजदूर लखबीर सिंह की बर्बर हत्या पर उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ0 लालजी प्रसाद निर्मल ने दुख व्यक्त किया • केवल वृक्षारोपण नहीं, "वृक्षपालक" बनने का समय: जितेंद्र प्रताप सिंह •
Uncategorized English

लखनऊ नगर निगम ने नए पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन का किया शुभारंभ

D

Dainik India News

• 7053 views
लखनऊ नगर निगम ने नए पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन का किया शुभारंभ

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ: लखनऊ नगर निगम ने नगर की स्वच्छता और सुंदरता को उच्च स्तर पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जोन-4 के कैलाश कुंज में एक नए पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन का शुभारंभ किया गया, जिससे नगर की साफ-सफाई व्यवस्था और कूड़ा प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ किया जा सके।

इस अवसर पर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह , उपनेता सुशील तिवारी पम्मी , पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी , क्षेत्रीय पार्षद कौशल शंकर पांडे , और लखनऊ स्वच्छता अभियान के प्रोजेक्ट हेड अंशुमान मिश्रा उपस्थित रहे। जोन के ZSO पंकज शुक्ला जी सहित अन्य कर्मचारीगण भी इस शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए।

नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा, "लखनऊ नगर निगम स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहा है। नए पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन के शुभारंभ से न केवल कूड़ा प्रबंधन में सुधार होगा, बल्कि यह शहर की स्वच्छता में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। हम लखनऊ को देश का सबसे स्वच्छ और सुंदर नगर निगम बनाने के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।"

उपनेता सुशील तिवारी पम्मी ने कहा, "यह कदम नगर निगम की दूरदर्शी योजना का एक हिस्सा है। स्वच्छता केवल एक प्रशासनिक मुद्दा नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का दायित्व है। हम सभी को मिलकर लखनऊ को स्वच्छ और सुंदर बनाना है।"

पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी ने कहा, "नए ट्रांसफर स्टेशन के उद्घाटन से हमें कूड़ा प्रबंधन में आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने का अवसर मिलेगा। यह शहर के स्वच्छता मानकों को बढ़ाने में मदद करेगा।"

प्रोजेक्ट हेड अनुपम मिश्रा ने बताया, "लखनऊ स्वच्छता अभियान के तहत हमने कई नई योजनाएं और परियोजनाएं शुरू की हैं। यह पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन उनमें से एक है, जो कूड़ा प्रबंधन को सुगम और प्रभावी बनाएगा।"

जोन के ZSO पंकज शुक्ला ने कहा, "इस ट्रांसफर स्टेशन के माध्यम से हम कूड़े के त्वरित और प्रभावी निपटान को सुनिश्चित कर सकेंगे। यह हमारी स्वच्छता टीम की कार्यक्षमता को भी बढ़ाएगा।"

इस नए ट्रांसफर स्टेशन से क्षेत्र में कूड़े के संग्रहण, परिवहन और निपटान की प्रक्रिया में तेजी आएगी। यह कदम स्वच्छ भारत मिशन के तहत लखनऊ नगर निगम की पहल को और मजबूती देगा। इस तरह की आधुनिक सुविधाओं से शहर की स्वच्छता में उल्लेखनीय सुधार आएगा और नागरिकों को एक स्वस्थ और स्वच्छ पर्यावरण मिलेगा।

लखनऊ नगर निगम की यह पहल न केवल नगरवासियों के लिए सुविधाजनक साबित होगी, बल्कि इससे अन्य शहरों के लिए भी एक प्रेरणा मिलेगी। नगर निगम की इस सतत् प्रयास से लखनऊ को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!