ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
सिगरा पुलिस ने जुआ खेलते चार अभियुक्तों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार • राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद,भूमि संबंधित प्रकरणों तथा आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न • भुखमरी अब इतिहास, मुसहर बस्तियों में भी त्योहार का उल्लास • मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को लेकर भाजपा महानगर में सक्रियता तेज • समाजवादियों के कारनामों को कभी भूल नहीं सकती जनता: सीएम योगी • समाज के सहयोग से ही सफल होगा  निराश्रित गो-वंश संरक्षण का प्रयास: मुख्यमंत्री • यूपी में बिछ रहा पुलों का जाल, 33 सेतुओं का शिलान्यास हुआ इस साल  • दिव्यांग लाभार्थी जल्द कराए बैंक खाते से आधार सीडिंग • सिगरा पुलिस ने जुआ खेलते चार अभियुक्तों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार • राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद,भूमि संबंधित प्रकरणों तथा आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न • भुखमरी अब इतिहास, मुसहर बस्तियों में भी त्योहार का उल्लास • मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को लेकर भाजपा महानगर में सक्रियता तेज • समाजवादियों के कारनामों को कभी भूल नहीं सकती जनता: सीएम योगी • समाज के सहयोग से ही सफल होगा  निराश्रित गो-वंश संरक्षण का प्रयास: मुख्यमंत्री • यूपी में बिछ रहा पुलों का जाल, 33 सेतुओं का शिलान्यास हुआ इस साल  • दिव्यांग लाभार्थी जल्द कराए बैंक खाते से आधार सीडिंग •
उत्तर प्रदेश सरकार English

संस्कृत नाट्य प्रस्तुति ‘आश्वासनम्’ का भावपूर्ण मंचन: संघर्ष और स्वावलंबन का संदेश

D

Dainik India News

• 8044 views
संस्कृत नाट्य प्रस्तुति ‘आश्वासनम्’ का भावपूर्ण मंचन: संघर्ष और स्वावलंबन का संदेश

संस्कृत संस्थान एवं भारतोदय के संयुक्त तत्वाधान में लखनऊ में हुआ भव्य आयोजन

योग्यता और आत्मनिर्भरता के संदेश के साथ नाटक ने दर्शकों को किया प्रेरित

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। नेताजी सुभाषचंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 27 मार्च 2025 को संस्कृत नाट्य प्रस्तुति आश्वासनम् का सफल मंचन किया गया। यह नाटक संस्कृत संस्थान एवं भारतोदय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एकमासात्मक प्रस्तुतिपरक नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रस्तुत किया गया। इस प्रभावशाली नाटक की रचना डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी ने की, जबकि निर्देशन चंद्रभाष सिंह एवं सह-निर्देशन डॉ. आनंद दीक्षित ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृत विश्वविद्यालय लखनऊ के प्रो. पवन कुमार, पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन अजय कुमार त्रिवेदी, एन.एस.सी.बी. कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रश्मि विश्नोई, राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. उमा सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

संघर्ष, आशा और आत्मनिर्भरता का संदेश

आश्वासनम् नाटक समाज के उन युवाओं की त्रासदी को प्रस्तुत करता है, जो प्रतिभाशाली होते हुए भी रोजगार की खोज में निराशा का सामना करते हैं। नाटक का नायक शिव एक उत्साही और कर्मठ युवक है, जो समाज, परिवार, साहित्य, दर्शन और धर्म के लिए कुछ करने का संकल्प रखता है। वह अपने प्रयासों से जीवन को संवारना चाहता है, लेकिन लगातार संघर्ष के बावजूद हर जगह उसे अस्वीकार ही मिलता है।

कहानी में शिव की मित्र प्रतिभा उसे सहयोग और प्रणय का प्रस्ताव देती है, किंतु आत्मसम्मान से परिपूर्ण शिव किसी और को अपने संघर्ष में शामिल नहीं करना चाहता। जब उसका मित्र सुबोध उसे एक प्रसिद्ध नेता से मिलवाता है, तो उसे आशा की एक किरण दिखाई देती है। परंतु वर्षों तक नेता के द्वार पर चक्कर लगाने के बाद भी उसे केवल खोखले आश्वासन ही मिलते हैं।

जब सरकारी नौकरी प्राप्त करने की उसकी अंतिम सीमा समाप्त हो जाती है, तो शिव निराश होकर विषपान करने का प्रयास करता है। किंतु उसके मित्र उसे बचाने का हरसंभव प्रयास करते हैं। अंततः कहानी एक प्रेरणादायक मोड़ लेती है, जब नेता के नौकर को भी अपने स्वामी की राजनीति से घृणा हो जाती है और वह उसका तिरस्कार कर देता है। सूत्रधार स्वावलंबन को ही सफलता का मार्ग घोषित करता है और नाटक का समापन आत्मनिर्भरता के प्रेरक संदेश के साथ होता है।

नाट्य मंचन ने दर्शकों को किया प्रभावित

इस प्रभावशाली नाट्य मंचन में गोविंद कुमार, के. के. पांडेय, प्रेणा, आर्यन कुमार, विदुषी तिवारी, निहारिका कश्यप, अविनाश कुमार पांडेय, रूपेश मेहता, समर्थ अग्रवाल, आँचल सचदेवा, कोमल प्रजापति, जूही कुमारी, सृष्टि प्रताप, शिवम मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, आशीष पांडेय, हरिओम और अलभ्य तिवारी ने उत्कृष्ट अभिनय किया।

संस्कृत भाषा में मंचित इस नाटक ने दर्शकों को गहरे तक प्रभावित किया और युवाओं को आत्मनिर्भरता की राह अपनाने के लिए प्रेरित किया। आश्वासनम् ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि सफलता केवल आश्वासनों पर निर्भर नहीं होती, बल्कि आत्मनिर्भरता और कर्मठता से ही प्राप्त की जा सकती है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!