ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रमंगल, रामभक्ति और सेवा-साधना का दिव्य संगम : आठवें बड़े मंगल पर विनोद कुमार अवस्थी ने कराया विराट भंडारा | भाई की जान बचाने के लिए मौत से भिड़ीं दो सगी बहनें, घाघरा की तेज धारा में हुईं लापता; भाई सकुशल बचा | मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घोसी में किया फ्लैग मार्च | अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 वाहनों पर कार्रवाई से 4.06 लाख रुपये राजस्व वसूला | भारत रक्षा मंच, इन्दौर द्वारा धार भोजशाला विजय के योद्धाओं का भव्य सम्मान | आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम | लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच | सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? | राष्ट्रमंगल, रामभक्ति और सेवा-साधना का दिव्य संगम : आठवें बड़े मंगल पर विनोद कुमार अवस्थी ने कराया विराट भंडारा | भाई की जान बचाने के लिए मौत से भिड़ीं दो सगी बहनें, घाघरा की तेज धारा में हुईं लापता; भाई सकुशल बचा | मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घोसी में किया फ्लैग मार्च | अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 वाहनों पर कार्रवाई से 4.06 लाख रुपये राजस्व वसूला | भारत रक्षा मंच, इन्दौर द्वारा धार भोजशाला विजय के योद्धाओं का भव्य सम्मान | आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम | लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच | सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? |
हाइलाइट न्यूज़
विश्व पर्यावरण दिवस: अगली पीढ़ी के सांस लेने की संभावना को बनाए रखने के लिए, इन 5 स्टार्टअपस ने प्रदूषण कम करने के लिए उठाये ये कदम…. “अब डर नहीं, सीधे कार्रवाई” : मधुबन में मिशन शक्ति का सशक्त प्रहार, मातृशक्ति को मिली सुरक्षा की अभेद्य ढाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों को लेकर प्रशासन को दिए निर्देश, महाकुंभ और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष जोर मौनी अमावस्या स्नान से पहले कुंभ में भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल, संगम पर अखाड़ों का स्नान स्थगित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भईया) का नामकरण करने के लिए L.U. के ग्रामीण विज्ञान अनुसंधान केंद्र में "चेयर" स्थापित की जाए- जे पी सिंह <em>हरदोई पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुईया गांव के निकट गन्ने भरे ट्रक ने ली एक ओर बाइक चालक की जान</em> समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-विजय प्रताप सिंह तमिलनाडु में ED अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार: राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई विश्व पर्यावरण दिवस: अगली पीढ़ी के सांस लेने की संभावना को बनाए रखने के लिए, इन 5 स्टार्टअपस ने प्रदूषण कम करने के लिए उठाये ये कदम…. “अब डर नहीं, सीधे कार्रवाई” : मधुबन में मिशन शक्ति का सशक्त प्रहार, मातृशक्ति को मिली सुरक्षा की अभेद्य ढाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों को लेकर प्रशासन को दिए निर्देश, महाकुंभ और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष जोर मौनी अमावस्या स्नान से पहले कुंभ में भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल, संगम पर अखाड़ों का स्नान स्थगित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भईया) का नामकरण करने के लिए L.U. के ग्रामीण विज्ञान अनुसंधान केंद्र में "चेयर" स्थापित की जाए- जे पी सिंह <em>हरदोई पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुईया गांव के निकट गन्ने भरे ट्रक ने ली एक ओर बाइक चालक की जान</em> समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-विजय प्रताप सिंह तमिलनाडु में ED अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार: राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई
उत्तर प्रदेश सरकार English

यूपी में बिछ रहा पुलों का जाल, 33 सेतुओं का शिलान्यास हुआ इस साल&nbsp;

D

Dainik India News

27 views
यूपी में बिछ रहा पुलों का जाल, 33 सेतुओं का शिलान्यास हुआ इस साल&nbsp;

ऐसे ही "इन्फ्रास्ट्रक्चर मैन ऑफ इंडिया" नहीं कहलाते सीएम योगी

यूपी को 12 महीने में 13 आरओबी सहित 33 सेतुओं की सौगात दे चुकी है योगी सरकार

2023 में इनमें से ज्यादातर पुलों पर शुरू हो जाएगा यातायात, कनेक्टिविटी होगी और तेज

अयोध्या में सबसे अधिक 6 सेतुओं का हो रहा निर्माण, जौनपुर और बलिया में चार-चार

झांसी से लेकर सोनभद्र तक रोड कनेक्टिविटी को मजबूत आधार देने में जुटी है योगी सरकार

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना को मजबूत आधार देने में जुटे मुख्यमंत्री मंत्री योगी आदित्यनाथ को ''इन्फ्रास्ट्रक्चर मैन ऑफ इंडिया'' कहा जा रहा है। दरअसल, प्रदेश में एक के बाद एक सड़क और सेतुओं के निर्माण की जो गति उत्तर प्रदेश में दिख रही है वो शायद ही देश में कहीं और देखी गयी हो। सच्चाई ये भी है कि केवल 2022 में ही यूपी में 33 सेतुओं के निर्माण का कार्य शुरू हुआ है, जिनमें 13 रेलवे ओवर ब्रिज भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से लगातार मिल रहे निर्देश और किये जा रहे निरीक्षण के फलस्वरूप उम्मीद की जा रही है कि 2023 में इनमें से ज्यादातर को पूरा कर लिया जाएगा, इसके बाद यातायात कनेक्टिविटी में और तेजी आएगी। 

अयोध्या में बन रहे सबसे ज्यादा सेतु

गंगा, गोमती, सई, टोंस सहित प्रदेश की अन्य नदियों और रेलवे समपारों पर बन रहे इन सेतुओं और आरओबी की बात करें, तो इनमें सबसे अधिक संख्या अयोध्या में बन रहे पुलों की है। योगी सरकार का पूरा फोकस अयोध्या को विश्वस्तरीय शहर बनाने को लेकर है, ऐसे में लगभग आधा दर्जन नए सेतुओं के जरिए प्रभु श्रीराम की नगरी को प्रदेश के अन्य जनपदों से बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए नये-नये पुलों का निर्माण तेज गति से चल रहा है। श्रीराम नगरी अयोध्या में सबसे अधिक छह सेतु का निर्माण हो रहा है। इसी प्रकार पूर्वांचल के दो महत्वपूर्ण जिले जौनपुर और बलिया में चार-चार सेतु, प्रतापगढ़ में तीन सेतु, गोरखपुर और बस्ती में दो-दो सेतु के अलावा बरेली, भदोही, झांसी, फतेहपुर, कानपुर नगर, प्रयागराज, बलरामपुर सोनभद्र, हरदोई, चित्रकूट, बुलंदशहर और जालौन में एक-एक सेतु के निर्माण का शिलान्यास इस साल योगी सरकार ने किया है। 

इस साल इन सेतुओं का यूपी में हुआ शिलान्यास 

1. जौनपुर में गोमती नदी पर प्योपुर से अलींज बाजार के निकट कलीचाबाद पर सेतु

2. जालौन में मृगा नदी पर माधौगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत सेतु का निर्माण 

3. जौनपुर में सई नदी पर बदलापुर क्षेत्र में कैवटली कारोबीर राजापुर घाट मार्ग पर सेतु निर्माण

4. बुलंदशहर में चौडेरा बरकातपुर मार्ग पर काली नदी पर सेतु का निर्माण 

5. चित्रकूट में बक्टा बुजुर्ग से पहाड़ी बुजुर्ग मार्ग पर गेढ़ुआ नदी पर सेतु का निर्माण 

6. हरदोई में रामगंगा नदी पर अर्जुनपुर बड़गांव मार्ग पर सेतु का निर्माण 

7. सोनभद्र में रेनू नदी पर ओबरा थर्मल पॉवर के निकट राखी सेतु का निर्माण

8. बस्ती में मनोरमा नदी पर बहादुरपुर के मिश्र-डेवडीहा घाट पर सेतु का निर्माण 

9. बस्ती में कुआनों नदी पर बस्ती सदर विकास खंड बैजीपुरवा घार पर सेतु का निर्माण

10. प्रतापगढ़ में बकुलाही नदी पर विश्वनाथगंज में बहरापुर लिलौली घाट पर सेतु का निर्माण 

11. बलिया में मगही नदी पर सोहांव के कथरिया-फिरोजपुर मार्ग पर सेतु का निर्माण

12. बलिया में टोंस नदी सोहांव के पास चित्तबड़ागांव पक्की कोर्ट के पास सेतु का निर्माण 

13. प्रतापगढ़ में सई नदी पर विश्वनाथगंज के अंतर्गत शहीद कुंवर बहादुर सिंह की स्मृति मेमं छतरपुर रायतारा मार्ग के तेजगढ़ घार पर सेतु का निर्माण 

14. बलिया में गंगा नदी पर नौरंगा के पास शिवपुर घाट पर सेतु का निर्माण 

15. जौनपुर में सई नदी पर बदलापुर के अंतर्गत भटपुरा कल्यानपुर रामपुर सोनहिता मार्ग के बोझनाथ घार पर सेतु का निर्माण 

16. बलरामपुर में उतरौला बाईपास पर स्थित बलरामपुर गोंडा रेल मार्ग पर दो लेन का आरओबी निर्माण 

17. प्रयागराज में डीएफसीसी रूट पर इलाहाबाद-मुगलसराय रेल सेक्शन पर दो लेन का आरोबी निर्माण 

18. अयोध्या में चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर सूर्यकुंड स्थित दो लेन आरओबी का निर्माण 

19. कानपुर नगर में लखनऊ कानपुर रेलमार्ग पर स्पेशल जयपुरिया के पास दो लेन का आरोबी निर्माण 

20. अयोध्या में अकबरपुर बसखारी मार्ग पर दर्शननगर के पास 4 लेन का आरोबी निर्माण 

21. अयोध्या में चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर हल्कारा का पुरबा पर दो लेन का आरोबी निर्माण 

22. अयोध्या में रेल प्रखंड जफराबाद अयोध्या लखनऊ के अयोध्या स्टेशन के पश्चिम यार्ड में चार लेन का आरओबी निर्माण 

23. अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर बड़ी बुआ रेलवे क्रांसिंग पर आरओबी का निर्माण 

24. अयोध्या में एनएच 27 बाईपास से निकलकर महोबरा बाजार होते हुए श्रीराम जन्मभूमि पर 4 लेन आरओबी का निर्माण 

25. जौनपुर में श्रीकृष्णा नगर यार्ड के पास 2 लेन आरओबी का निर्माण 

26. फतेहपुर में डीएफसीसी के अंतर्गत प्रयागराज कानपुर रेल सेक्शन पर मुरादीपुर बिंदकी मार्ग पर दो लेन का आरोबी निर्माण 

27. झांसी में झांसी ग्वालियर मार्ग पर झांसी कानपुर रेल सेक्शन पर 4 लेन का आरोबी निर्माण  

28. भदोही में बाबतपुर कपसेठी भदोही मार्ग पर कपसेठी परसीपुर के पास 4 लेन का आरोबी निर्माण 

29. बलिया में मगई नदी पर सोहांव के पास ग्राम सभा नरही में सेतु का निर्माण 

30. प्रतापगढ़ में सई नदी पर रामपुर खास एवं लालगंज के अंतर्गत सेतु का निर्माण 

31. बरेली में रामगंगा नदी पर शिवपुरी मदनापुर कपूरपुर मार्ग पर सेतु का निर्माण 

32. गोरखपुर में बरगदवा कौवाबाग जेल बाईपास पर 4 लेन मार्ग पर स्थित खजांची चौराहे पर सेतु का निर्माण 

33. गोरखपुर में ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे से देवरिया बाईपास तिराहा होते हुए पैडलगंज की तरफ 6 लेन का सेतु निर्माण साथ ही 4 लेन देवरिया बाईपास की ओर जोड़ा गया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!