ब्रेकिंग न्यूज़
From Intimacy to Inner Peace: A Journey from Physical Desire to Self-Discovery | फैजुल्लागंज के 10 हजार बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंचेगी राहत, राशन किट वितरण अभियान शुरू | मूर्ति विसर्जन से पहले प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घाटों पर परखी सुरक्षा व्यवस्था | बंग-भंग से स्वतंत्रता-संग्राम तक ‘वंदे मातरम्’ की हुंकार, स्वांतरंजन ने रेखांकित की राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक शक्ति | नवदुर्गा की आराधना से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों तक—भक्ति, समरसता और राष्ट्रधर्म का संदेश | संभोग से समाधि तक: देहबोध से आत्मबोध की एक आध्यात्मिक यात्रा | DISSENT UNDER THE GUISE OF DISSENT: THE ANATOMY OF ANARCHY, THE SUPREMACY OF TRUTH, AND THE CONSTITUTIONAL CONSCIENCE OF A DEMOCRACY | प्रवीण गर्ग के जन्मदिवस पर शुभकामनाओं का तांता, वरिष्ठजनों के श्रीचरणों में नमन कर स्नेहीजनों के प्रति जताया आभार | From Intimacy to Inner Peace: A Journey from Physical Desire to Self-Discovery | फैजुल्लागंज के 10 हजार बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंचेगी राहत, राशन किट वितरण अभियान शुरू | मूर्ति विसर्जन से पहले प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घाटों पर परखी सुरक्षा व्यवस्था | बंग-भंग से स्वतंत्रता-संग्राम तक ‘वंदे मातरम्’ की हुंकार, स्वांतरंजन ने रेखांकित की राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक शक्ति | नवदुर्गा की आराधना से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों तक—भक्ति, समरसता और राष्ट्रधर्म का संदेश | संभोग से समाधि तक: देहबोध से आत्मबोध की एक आध्यात्मिक यात्रा | DISSENT UNDER THE GUISE OF DISSENT: THE ANATOMY OF ANARCHY, THE SUPREMACY OF TRUTH, AND THE CONSTITUTIONAL CONSCIENCE OF A DEMOCRACY | प्रवीण गर्ग के जन्मदिवस पर शुभकामनाओं का तांता, वरिष्ठजनों के श्रीचरणों में नमन कर स्नेहीजनों के प्रति जताया आभार |
हाइलाइट न्यूज़
वैश्विक अस्थिरता के मध्य प्रधानमंत्री का चेतावनी भरा संदेश—आत्मनिर्भरता की ओर निर्णायक संकेत • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने 15 अगस्त 2024 के कार्यक्रम में प्रभुपाद अपरिमेय श्याम दास का आभार व्यक्त किया • उतर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पाठ्यक्रम समिति की विशेष बैठक सम्पन्न • शख्ती:अधिकारी ध्यान दें, फरियादी न हों परेशान : मुख्यमंत्री • 78वें स्वतंत्रता दिवस पर लोहिया नगर में धूमधाम से मनाया गया जश्न • कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश • बड़े ही धूमधाम से मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती । • व्यक्तित्व के समग्र रूपान्तरण की समर्थ चैतन्य शक्ति हमारा ‘गुरु तत्व’ • वैश्विक अस्थिरता के मध्य प्रधानमंत्री का चेतावनी भरा संदेश—आत्मनिर्भरता की ओर निर्णायक संकेत • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने 15 अगस्त 2024 के कार्यक्रम में प्रभुपाद अपरिमेय श्याम दास का आभार व्यक्त किया • उतर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पाठ्यक्रम समिति की विशेष बैठक सम्पन्न • शख्ती:अधिकारी ध्यान दें, फरियादी न हों परेशान : मुख्यमंत्री • 78वें स्वतंत्रता दिवस पर लोहिया नगर में धूमधाम से मनाया गया जश्न • कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश • बड़े ही धूमधाम से मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती । • व्यक्तित्व के समग्र रूपान्तरण की समर्थ चैतन्य शक्ति हमारा ‘गुरु तत्व’ •
अपराध English

नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख हड़पे

D

Dainik India News

• 6912 views

उदयराज/डीडी इंडिया

फतेहपुर, । आर्मी कैंटीन में लिपिक की नौकरी दिलाने के नाम पर खागा तहसील कर्मी के बेटे से पांच लाख रुपये हड़प लिए। पीडि़त आरोपित मामा-भांजे से रुपये मांगता रहा, लेकिन रुपये वापस नहीं हुए। जिस पर पीडि़त की तहरीर पर आरोपित मामा-भांजे समेत तीन लोगों के खिलाफ अमानत में खयानत के तहत धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। खखरेडू थाने के सोथरापुर निवासी लेखपाल हरपाल सिंह इस समय खागा कस्बा के विजयनगर मुहल्ले में सपरिवार रहते हैं। इनका बेटा यशवीर सिंह बीटीसी कर चुका है। नौकरी के लिए इन्होंने पड़ोस में रहने वाले टावर कर्मी अजय कुमार मिश्र निवासी पूरेचरन थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़ से कहा। तहसील कर्मी हरपाल सिंह ने बताया कि पड़ोसी अजय ने अपने भांजे अतुल कुमार शुक्ला निवासी कोठियाही थाना कंधई जिला प्रतापगढ़ से मिलवाया। जिस पर अतुल ने आर्मी कैंटीन, प्रयागराज में नौकरी दिलाए जाने का आश्वासन देकर वर्ष 2016 में 50 हजार रुपये नकद ले लिए। इसके बाद वर्ष 2017 में बेटे यशवीर सिंह ् से आरटीजीएस के द्वारा खाते में चार लाख 50 हजार रुपये और ले लिए। नौकरी न लगने पर उसने अतुल के पास फोन किया तो उसने नौकरी में बुलावे का फर्जी काल लेटर भी थमा दिया। इसके बाद फोन रिसीव करना बंद कर दिया।खागा कोतवाली प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि तहसील कर्मी के बेटे यशवीर सिंह की तहरीर पर आरोपित अजय, इसके भांजे अतुल व अतुल के पिता अशोक कुमार शुक्ला पर धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इसकी विवेचना उपनिरीक्षक बृजेश कुमार यादव को दी गई है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!