ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न • बच्चों द्वारा गेंहू की बाली भुजने के दौरान निकली चिंगारी से सैकड़ो बिगहा गेंहू की फसल जलकर राख • चली ताबड़तोड़ गोलियां,दो युवक घायल,जांच में जुटी पुलिस • DD INDIA WELFARE TRUST, launches. 9721000060 • कांग्रेस व आप समृद्धि में बाधक, इन्हें हाशिये पर डाल दीजिए: सीएम योगी • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात, नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं • लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नव वर्ष 2025 की दी शुभकामनाएं • सनातन धर्म के प्रसार हेतु लखनऊ में आश्रम निर्माण की योजना पर विचार • अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न • बच्चों द्वारा गेंहू की बाली भुजने के दौरान निकली चिंगारी से सैकड़ो बिगहा गेंहू की फसल जलकर राख • चली ताबड़तोड़ गोलियां,दो युवक घायल,जांच में जुटी पुलिस • DD INDIA WELFARE TRUST, launches. 9721000060 • कांग्रेस व आप समृद्धि में बाधक, इन्हें हाशिये पर डाल दीजिए: सीएम योगी • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात, नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं • लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नव वर्ष 2025 की दी शुभकामनाएं • सनातन धर्म के प्रसार हेतु लखनऊ में आश्रम निर्माण की योजना पर विचार •
उत्तर प्रदेश सरकार English

यूपी के 37 जिलों में एक भी कोरोना का मरीज नही:उत्तर प्रदेश सरकार

D

Dainik India News

• 7693 views
यूपी के 37 जिलों में एक भी कोरोना का मरीज नही:उत्तर प्रदेश सरकार

राज्य सरकार की ‘ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ नीति कोविड
संक्रमण को नियंत्रित करने में उपयोगी सिद्ध हुई: मुख्यमंत्री

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि राज्य सरकार की ‘ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ नीति कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने में उपयोगी सिद्ध हुई है। उन्होंने कोविड-19 से बचाव व उपचार की व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 09 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 13 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 149 है।
जनपद अमेठी, अमरोहा, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, भदोही, देवरिया, एटा, फतेहपुर, गाजीपुर, गोण्डा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशाम्बी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, महराजगंज, महोबा, मथुरा, मऊ, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, संतकबीरनगर, श्रावस्ती, सीतापुर, सुल्तानपुर, उन्नाव और वाराणसी में कोविड का एक भी मरीज नहीं है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 98.7 प्रतिशत है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 1,88,931 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 07 करोड़ 96 लाख 03 हजार 552 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार लक्षित आयु वर्ग के सभी नागरिकों को कोरोना टीकाकरण का सुरक्षा कवच निःशुल्क उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में टीकाकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन कार्य को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए पात्र लोगों का समय से टीकाकरण किया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि राज्य में गत दिवस तक 11 करोड़ 17 लाख 34 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। यह संख्या प्रदेश की कुल पात्र आबादी के 60 प्रतिशत से अधिक है।


बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि केन्द्र व राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में अब तक 490 ऑक्सीजन प्लाण्ट क्रियाशील हो चुके हैं। मुख्यमंत्री जी ने शेष ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना तेजी से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डेंगू, डायरिया, कॉलरा सहित विभिन्न विषाणुजनित व जीवाणुजनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग का कार्य निरन्तर जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना काल में आशा वर्कर्स ने सराहनीय और प्रेरणास्पद कार्य किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की तरह ही आशा वर्कर्स को भी स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्मार्टफोन क्रय करने की प्रक्रिया पूरी करते हुए फोन वितरण कार्यक्रम की तैयारी की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि त्योहारों का समय प्रारम्भ हो रहा है। इसके दृष्टिगत मा0 सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लोगों को पर्यावरण प्रदूषण के सम्बन्ध में जागरूक किया जाए।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!