ब्रेकिंग न्यूज़
अवध से मालवा तक… एक योद्धा की वह लड़ाई जिसने भोजशाला को फिर बना दिया राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र | बेटियों की मुस्कान बचाने को आगे आया व्यापार जगत, बढ़ती महंगाई के बीच टेंट और कैटरिंग के दाम न बढ़ाने का ऐतिहासिक संकल्प | दुनिया की सबसे ताकतवर वित्तीय ताकत का भारत में विस्तार! | गोरखपुर में “25 लीटर दूध से 40 क्विंटल पनीर” का खेल उजागर | **UPPCL का ₹3000 करोड़ का ‘सिक्योरिटी सिंडिकेट’! स्मार्ट मीटरों के नाम पर उपभोक्ताओं से दोहरी वसूली का महाघोटाला?* | बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील | संस्कृतभारती के केन्द्रीय कार्यालय ‘प्रणव’ में संस्कृत चेतना का दिव्य उद्भव :राष्ट्रजीवन में वैदिक पुनर्जागरण का अभिनव अध्याय - जितेन्द्र प्रताप सिंह | सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई | अवध से मालवा तक… एक योद्धा की वह लड़ाई जिसने भोजशाला को फिर बना दिया राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र | बेटियों की मुस्कान बचाने को आगे आया व्यापार जगत, बढ़ती महंगाई के बीच टेंट और कैटरिंग के दाम न बढ़ाने का ऐतिहासिक संकल्प | दुनिया की सबसे ताकतवर वित्तीय ताकत का भारत में विस्तार! | गोरखपुर में “25 लीटर दूध से 40 क्विंटल पनीर” का खेल उजागर | **UPPCL का ₹3000 करोड़ का ‘सिक्योरिटी सिंडिकेट’! स्मार्ट मीटरों के नाम पर उपभोक्ताओं से दोहरी वसूली का महाघोटाला?* | बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील | संस्कृतभारती के केन्द्रीय कार्यालय ‘प्रणव’ में संस्कृत चेतना का दिव्य उद्भव :राष्ट्रजीवन में वैदिक पुनर्जागरण का अभिनव अध्याय - जितेन्द्र प्रताप सिंह | सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई |
हाइलाइट न्यूज़
महात्मा गांधी ने हमें आध्यात्मिकता और आत्मनिर्भरता का मार्ग दिखाया: लोकसभा अध्यक्ष अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा: सनातन धर्म और हिंदू चेतना का भव्य महोत्सव मेरा आंगन, मेरी हरियाली व अपशिष्ट से खाद - नगर स्वस्थ व खुशहाल महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा— अपरिमेय श्याम दास अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न संपूर्ण मंगल का आधार हैं गणेश और गौरी—जेपी सिंह आर्थिक संबंधों को नई शक्ति देंगे यूपी और ऑस्ट्रेलिया समाजसेवी दशरथ पांडे की मनाई गई छठवीं पुण्यतिथि महात्मा गांधी ने हमें आध्यात्मिकता और आत्मनिर्भरता का मार्ग दिखाया: लोकसभा अध्यक्ष अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा: सनातन धर्म और हिंदू चेतना का भव्य महोत्सव मेरा आंगन, मेरी हरियाली व अपशिष्ट से खाद - नगर स्वस्थ व खुशहाल महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा— अपरिमेय श्याम दास अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न संपूर्ण मंगल का आधार हैं गणेश और गौरी—जेपी सिंह आर्थिक संबंधों को नई शक्ति देंगे यूपी और ऑस्ट्रेलिया समाजसेवी दशरथ पांडे की मनाई गई छठवीं पुण्यतिथि
Uncategorized English

धर्मेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा- योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा जनता को

D

Dainik India News

16 views
धर्मेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा- योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा जनता को

दैनिक इंडिया न्यूज़, जनपद मऊ के नगर पंचायत मधुबन में सोमवार को पहुंचे आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव का सपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। धर्मेंद्र यादव ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।

मीडिया से बातचीत के दौरान, धर्मेंद्र यादव ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इस सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। अधिकारी और कर्मचारी निरंकुश हो गए हैं, और पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इस सरकार में महिलाएं और बेटियां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, बेरोजगारी चरम पर है, और युवा दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

व्यापारी वर्ग भी सरकार की गलत नीतियों के चलते अपने व्यवसाय को लेकर असमंजस की स्थिति में है। इसके बावजूद भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ का दावा करते हुए जनता को भ्रमित कर रही है और अपनी पीठ थपथपा रही है।

विकास के दावे पर उठाए सवाल

धर्मेंद्र यादव ने भाजपा सरकार के विकास के दावों को पूरी तरह फ्लॉप करार देते हुए कहा कि सरकार जनता को गुमराह करने में लगी हुई है। इस दौरान, घोसी विधानसभा के सपा विधायक सुधाकर सिंह और सपा सांसद राजीव राय ने भी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, सपा नेता राजेंद्र मिश्रा, रामायण यादव, गुड्डू चौधरी, और राजकुमार यादव समेत बड़ी संख्या में सपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!