ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
लखनऊ नगर निगम ने नए पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन का किया शुभारंभ • <strong>स्वास्थ्य, शिक्षा व पोषण के क्षेत्र में यूनिसेफ से मिला सकारात्मक सहयोग: मुख्यमंत्री</strong> • India Achieves Breakthrough in Blood Cancer Treatment with Indigenous CAR-T Therapy: 80% Patients Show No Relapse After 15 Months • शांति भंग की आशंका में 40 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार   • Climate Conclave 2023: Announcement by Chief Minister Yogi, 35 crore plants to be planted in July in UP. • पिता और पुत्र:वाचस्पति त्रिपाठी • उपजिलाधिकारी नें किया एक दर्जन बूथों का निरीक्षण • मा0 सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति उत्तर प्रदेश धीरेन्द्र कुमार बाल्मीकि दिनॉक 26 अक्टूबर 2021 को 01.30 बजे बहादुरपुर ब्लाक बस्ती आयेंगे • लखनऊ नगर निगम ने नए पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन का किया शुभारंभ • <strong>स्वास्थ्य, शिक्षा व पोषण के क्षेत्र में यूनिसेफ से मिला सकारात्मक सहयोग: मुख्यमंत्री</strong> • India Achieves Breakthrough in Blood Cancer Treatment with Indigenous CAR-T Therapy: 80% Patients Show No Relapse After 15 Months • शांति भंग की आशंका में 40 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार   • Climate Conclave 2023: Announcement by Chief Minister Yogi, 35 crore plants to be planted in July in UP. • पिता और पुत्र:वाचस्पति त्रिपाठी • उपजिलाधिकारी नें किया एक दर्जन बूथों का निरीक्षण • मा0 सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति उत्तर प्रदेश धीरेन्द्र कुमार बाल्मीकि दिनॉक 26 अक्टूबर 2021 को 01.30 बजे बहादुरपुर ब्लाक बस्ती आयेंगे •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मत करें चिंता, हल होंगी सबकी समस्याएं : सीएम योगी

B

Bhargav Bhargav

• 6252 views
मत करें चिंता, हल होंगी सबकी समस्याएं : सीएम योगी
  • जनता दर्शन में मुख्यमंत्री का फरियादियों को भरोसा

करीब 400 लोगों की समस्या सुनीं सीएम ने, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

 दैनिक इंडिया न्यूज गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में आए फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हर हाल में सबकी पीड़ा का निवारण कराया जाएगा। यह उनकी सरकार की प्राथमिकता है। हर मामले में प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। जिन्हें इलाज की आवश्यकता है, उनके मुकम्मल इलाज की व्यवस्था की जाएगी। इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। हर पीड़ित की समस्या का निस्तारण उसकी सन्तुष्टि के मुताबिक कराया जाएगा। 

सीएम योगी ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 400 लोगों की समस्याएं सुनीं। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियों तक मुख्यमंत्री खुद गए। बड़े इत्मीनान से एक-एक कर उन्होंने सभी लोगों की समस्याएं सुनीं, उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को जरूरी निर्देश के साथ संदर्भित किया और लोगों को आश्वस्त किया कि परेशान मत होइए, समस्या समाधान के लिए त्वरित व प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान इलाज के लिए मदद की गुहार करने आई एक महिला से उन्होंने आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज के लिए इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। इस्टीमेट मिलते ही इलाज के लिए धन अवमुक्त हो जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि उक्त महिला समेत सभी जरूरतमंदों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं। 

पुलिस व राजस्व से संबंधित मामलों में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर मामले में समाधान जल्दी से हो। साथ ही कार्यवाही ऐसी हो कि फरियादी को दोबारा परेशान न होना पड़े। जनता दर्शन में कई जिलों से फरियादी पहुंचे थे। इस दौरान महिला फरियादियों के साथ आए उनके बच्चों को मुख्यमंत्री ने प्यार-दुलार कर आशीर्वाद दिया। बच्चों को चॉकलेट देने के साथ ही उनकी माताओं को समझाया कि बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। सरकार ने बच्चों की पढ़ाई से लेकर उनके बैग, कॉपी-किताब, यूनिफॉर्म, जूता-मोजा आदि की निशुल्क व्यवस्था कर रखी है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!