ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ |
हाइलाइट न्यूज़
तमिलनाडु के तीर्थयात्रियों को भाने लगी है काशी की बदलती तस्वीर • गृह मंत्री अमित शाह ने जनपद आजमगढ़ में आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया • महेंद्र सिंह धोनी, "THE WARRIOR WHO MARCHES TO VICTORY" • मठ-मंदिर अतिक्रमण मुक्त होने का ऐलान सिर्फ वादा साबित हो रहा है • संपूर्ण मंगल का आधार हैं गणेश और गौरी—जेपी सिंह • हरियाली बढ़ाने को प्रदेश भर में ''एक नल एक पेड़'' अभियान चलाएगी योगी सरकार  • भीषण गर्मी में मचा हाहाकार,दस दिन में दो बार जल उठा विद्युत ट्रांसफार्मर • भूपेंद्र सिंह ने जीएसटी रिफॉर्म से होने वाले लाभ पर संवाद किया, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान • तमिलनाडु के तीर्थयात्रियों को भाने लगी है काशी की बदलती तस्वीर • गृह मंत्री अमित शाह ने जनपद आजमगढ़ में आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया • महेंद्र सिंह धोनी, "THE WARRIOR WHO MARCHES TO VICTORY" • मठ-मंदिर अतिक्रमण मुक्त होने का ऐलान सिर्फ वादा साबित हो रहा है • संपूर्ण मंगल का आधार हैं गणेश और गौरी—जेपी सिंह • हरियाली बढ़ाने को प्रदेश भर में ''एक नल एक पेड़'' अभियान चलाएगी योगी सरकार  • भीषण गर्मी में मचा हाहाकार,दस दिन में दो बार जल उठा विद्युत ट्रांसफार्मर • भूपेंद्र सिंह ने जीएसटी रिफॉर्म से होने वाले लाभ पर संवाद किया, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक संपन्न ,

D

Dainik India News

• 6467 views
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक संपन्न ,

यूपी हेल्थ डैशबोर्ड में जनपद की स्थिति तीसरे स्थान पर

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इण्डिया न्यूज,मऊ । मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशांत नागर की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान सर्वप्रथम यूपी हेल्थ डैशबोर्ड द्वारा जारी रैंकिंग में जनपद की स्थिति तीसरे स्थान पर पाई गई। समीक्षा बैठक के दौरान सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राइवेट स्वास्थ्य केंद्रों में हुए संस्थागत प्रसवों में खराब प्रगति वाले विकास खंडों को सुधार लाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए। इस दौरान उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के भुगतान की ब्लॉक वार उपलब्धि की भी समीक्षा की, जिसमें जिला महिला चिकित्सालय एवं दोहरीघाट की प्रगति सबसे खराब पाई जाने पर सुधार लाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए। प्रधानमंत्री जन आरोग्य (गोल्डन कार्ड) की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कम प्रगति वाले अर्बन एरिया के कोऑर्डिनेटर से जानकारी ली एवं इसमें प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिला कार्यक्रम अधिकारी से सहयोग लेकर गोल्डन कार्ड बनने के लिए निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बड़राव ब्लॉक सहित जितने ब्लॉक में गोल्डन कार्ड बनने की प्रगति धीमी है उनमें तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एएनएम को समय से केंद्र पर उपस्थित न होने की शिकायत संज्ञान में आने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जूम मीटिंग के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए। मंत्रा डैशबोर्ड की फीडिंग में लापरवाही मिलने पर इसमें सुधार लाने के भी निर्देश दिए। कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा के दौरान काफी लापरवाही मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें प्रगति लाने के निर्देश दिए एवं प्रगति न होने पर संबंधित अधिकारी के वेतन रोकने की चेतावनी भी दी।
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री नंद कुमार सहित समस्त संबंधी अधिकारी एवं डॉक्टर उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!