ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
नव संवत्सर व चैत्र नवरात्रि पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ का ओजस्वी संदेश—सनातन चेतना के पुनर्जागरण का दिव्य आह्वान • स्वच्छ कार्यालय कार्यशाला में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ा स्वच्छता का संदेश • कोरोना काल में दिवंगत 53 पत्रकारों के परिजनों को ₹5.30 करोड़ की सहायता देंगे मुख्यमंत्री • "Supreme Court Questions ED: 'How Did the Case Balloon from 100 Crores to 1100 Crores?' in Arvind Kejriwal Bail Hearing" • त्रियदिवसीय राजकीय माध्यमिक स्तर संस्कृत विद्यालय प्रधानाचार्य नेतृत्व क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न • सीएम ने पुण्यतिथि पर बापू को दी श्रद्धांजलि-जेपी सिंह • संपूर्ण समाधान दिवस में 70 शिकायतों में से 5 का हुआ तत्काल निस्तारण, 6 टीमों को भेजा गया मौके पर • मंत्री–विधायकों ने कार्यकर्ताओं संग बूथ स्तर पर सुना ‘मन की बात’ • नव संवत्सर व चैत्र नवरात्रि पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ का ओजस्वी संदेश—सनातन चेतना के पुनर्जागरण का दिव्य आह्वान • स्वच्छ कार्यालय कार्यशाला में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ा स्वच्छता का संदेश • कोरोना काल में दिवंगत 53 पत्रकारों के परिजनों को ₹5.30 करोड़ की सहायता देंगे मुख्यमंत्री • "Supreme Court Questions ED: 'How Did the Case Balloon from 100 Crores to 1100 Crores?' in Arvind Kejriwal Bail Hearing" • त्रियदिवसीय राजकीय माध्यमिक स्तर संस्कृत विद्यालय प्रधानाचार्य नेतृत्व क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न • सीएम ने पुण्यतिथि पर बापू को दी श्रद्धांजलि-जेपी सिंह • संपूर्ण समाधान दिवस में 70 शिकायतों में से 5 का हुआ तत्काल निस्तारण, 6 टीमों को भेजा गया मौके पर • मंत्री–विधायकों ने कार्यकर्ताओं संग बूथ स्तर पर सुना ‘मन की बात’ •
Uncategorized English

कम दाम में प्रभावी औषधि और शल्य चिकित्सीय उपकरण से आर्थिक राहत

D

Dainik India News

• 7439 views
कम दाम में प्रभावी औषधि और शल्य चिकित्सीय उपकरण से आर्थिक राहत

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र: स्वास्थ्य सेवा में क्रांति

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ ।अखिल भारतीय स्तर पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों के वार्षिक उत्सव सप्ताह के अंतिम दिवस पर आज लखनऊ में भी विभिन्न स्थानों पर यह दिवस अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि थे। गोल मार्केट व्यापार मंडल के संरक्षक यादवेन्द्र कुमार खन्ना भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

संजय सेठ ने अपने ओजस्वी संबोधन में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र को निम्न व मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए वरदान बताया। उन्होंने कहा कि कठिन समय में यह केंद्र परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। यहां उपलब्ध दवाएं न्यूनतम मूल्य पर उच्च गुणवत्ता के साथ रोगियों को राहत प्रदान कर रही हैं।

संजय सेठ को विनय शुक्ल द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया, जबकि अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इसके पश्चात संजय सेठ ने लाभार्थियों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनके अनुभव सुने। सभी लाभार्थियों ने बताया कि यहां उपलब्ध औषधियां सस्ती और प्रभावी हैं।

इस अवसर पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने भी औषधि क्रय कर आमजन को प्रोत्साहित किया और बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर बाजार मूल्य से 25% से 90% तक सस्ती दवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने इस भ्रांति को भी दूर किया कि ये औषधियां कम प्रभावशाली होती हैं। संजय सेठ ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह दवाएं सभी मानकों पर शत-प्रतिशत खरा उतरती हैं।

आज लखनऊ में अन्य स्थानों पर भी जन जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न आयोजन किए गए। संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी आयु वर्ग के लोगों को पांच लाख तक का चिकित्सा बीमा और सस्ती औषधियां उपलब्ध कराकर आमजन को बड़ी राहत प्रदान की है।

समस्त उपस्थितजनों ने सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!